Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की रहस्यमयी जगह-कहीं नजर आते हैं एलियन तो कहीं कर रहे है पक्षी आत्महत्या

भारत की रहस्यमयी जगह-कहीं नजर आते हैं एलियन तो कहीं कर रहे है पक्षी आत्महत्या

हम आज 21वीं सदी में हैं..बावजूद आज भी भारत में कई ऐसी रहस्यमयी जगह मौजूद है...जिनके बारे में जानकर काफी हैरत होती है।

By Goldi

जब फिल्म कोई मिल गया रिलीज हुई थी तब ही शायद लोगो को ज्ञात हुआ होगा की..इस संसार में एलियन नाम की भी कोई चीज या दूसरा प्राणी होता है। लेकिन जब यही बात आप सुनेगे की भारत में भी एक ऐसी जगह है..जहां एलियन निवास करते हैं तो यकीनन आप इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे।

लेकिन ये सच है..जी हां सिर्फ यही नहीं भारत में कई ऐसी और भी जगहें मौजूद है..जिनके बारे में सुनकर आप सिहर उठेंगे।

यह जगह इतनी रहस्यमयी है...कि इनका मिस्ट्री का पता आज तक हमारे वैज्ञानिक तक नहीं लगा सके। इसी क्रम में आज हम अपने लेख के जरिये आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराने जा रहें है...जिसके बारे में सुन एक बार आप भी कह उठेंगे ..क्या ये वाकई सच है..

आइये नजर डालते हैं स्लाइड्स पर

कोंग्ला ला पास, लद्दाख

कोंग्ला ला पास, लद्दाख

कोंग्ला ला पास, हिमालय में भारत-चीन के विवादित बॉर्डर अक्साई चीन में है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां UFO का अंडरग्राउंड क्षेत्र है। यहां लोगों ने एक अजीब प्रकार की ट्राईएंगलर चीज को आते जाते देखा है। टूरिस्ट ने भी
इनके दिखने की पुष्टि की है। हालांकि, साइंटिस्ट इस बात को नहीं मानते हैं।

कोदिन्ही, केरल

कोदिन्ही, केरल

केरल में कोदिन्ही गांव को ‘ट्विंस विलेज' कहा जाता है। इस गांव में लगभग 2000 फैमिली रहती है जिसमें से करीब 220 जुड़वां लोग हैं।

कुलधरा, राजस्थान

कुलधरा, राजस्थान

कुलधरा को भूतों का गांव भी कहा जाता है। इस गांव में 1800 से कोई नहीं रहता। यह गांव जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर है। इस गांव को 1291 में पालीवाल पंडितों ने बसाया था। एक दिन अचानक इस गांव और पास के गांव के लोग रात के अंधेरे में गायब हो गए, तब से इस गांव को भुतहा मान लिया गया। गांव के आस-पास से निकलने वाले लोग यहां भूत दिखने के दावे करते हैं।PC: wikimedia.org

हिमालय में रहते हैं हिम मानव

हिमालय में रहते हैं हिम मानव

ऐसा कहा जाता है कि यहां की गुफाओं में आज भी हिम मानव मौजूद हैं। कई टूरिस्ट्स ने यहां रहस्मयी स्नोफॉल होने और बर्फ पर लाल निशान मिलने के बारे में भी बताया है। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जाता है कि यहां की गुफाओं में कई योगी आज भी तपस्या करते हैं। हालांकि, इन बातों की सच्चाई क्या है, कोई नहीं जानता है।

जतिंगा,असम

जतिंगा,असम

उत्तर पूर्वी राज्य असम में एक घाटी है जिसे जतिंगा वैली कहते हैं। यहां जाने पर आप प्रक्षत्य रूप से पक्षियों को आत्महत्या करते देख सकते हैं। मानसून के अलावा अमावस और कोहरे वाली रात को पक्षियों के आत्महत्या करने के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। यह स्थान पक्षियों के आत्महत्या के कारण दुनिया भर में रहस्य बना हुआ है।

कच्छ का घास का मैदान

कच्छ का घास का मैदान

क्या आपने कभी घास के मैदान से रोशनी निकलते हुए देखा है? शायद नहीं देखा होगा, ऐसे में बता दें कि गुजरात के कच्छ में ऐसा ही एक घास का मैदान है, जिससे बारिश के दौरान रात में चमकीली रोशनी दिखाई देती है। स्थानीय लोग इसे चीड़ बत्ती कहते हैं। ये लाइट लाल, नीले, पीले रंग की होती है। इनको देखकर ऐसा लगता है कि कोई बॉल घूम रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ये लाइट्स हमारा पीछा करती हुई दिखती हैं।

 ताजमहल

ताजमहल

खूबसूरती की मिसाल बन चुके ताजमहल को दुनियाभर के लोग शाहजहां की प्रिय बेगम मुमताज की कब्र के रूप में जानते हैं। लेकिन क्या वाकई ताजमहल एक कब्र है? इस सवाल का जवाब एक विवाद बन चुका है क्योंकि इतिहासकार पी.एन. ओक के अनुसार ताजमहल अपने मौलिक रूप में "तेजो महालय" नामक एक शिव मंदिर था, जो कि करीब 300 साल पुराना है। थ्योरी में यह प्रमाणित किया है कि शाहजहां ने बस इस मंदिर पर कब्जा कर उसे मुमताज की कब्र का नाम दिया है। जबकि असल में यह एक हिन्दू मंदिर है। इस सवाल का जवाब तब तक नहीं मिल सकता जब तक कि सरकार की ओर से इसके बंद दरवाजों के पीछे छिपे रहस्यों को ना समझा जाए।PC: wikimedia.org

कोत्तायम, इदुकी, केरला

कोत्तायम, इदुकी, केरला

केरल के इदुकी और कोत्तायम शहर में लाल बारिश होती है, जो कि आज भी एक रहस्य है। हालांकि, साइंटिस्ट इस तरह की बारिश की वजह उल्का पिंड के विस्फोट को बताते हैं। बता दें कि अब तक 1986, 2001, 2006 और 2012 में इस तरह की बारिश हो चुकी है। 2006 में हुई लाल बारिश को पहली बार मीडिया अटेंशन मिला था, तब महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने इस पर रिसर्च किया।

 बंगाल स्वॉम्प

बंगाल स्वॉम्प

बंगाल के दलदल के आसपास चमकीली लाइट का रहस्य आज भी अनसुलझा है। लोगों का यह कहना है कभी-कभी यह लाइट्स भविष्य के खतरों से अगाह भी करती हैं।

भानगढ़ का किला

भानगढ़ का किला

भानगढ़ का का भुतिया किला सबसे ज्यादा भुतिया, डरावना जगह माना जाता है, जिसे आप शायद ही सोचना चाहे। यह किला अपनी भुतिया और अलौकिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है। कहा जाता है की यह भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ज्यादा डरावनी और भुतिया जगह है।
PC: wikimedia.org

डुमास तट

डुमास तट

डुमास तट अरब सागर के किनारे गुजरात में स्थित है, यह तट अपनी काली रेत और रहस्यमयी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। आप इस तट पर अकेले टहलते हुए भी लोगो की फुसफुसाहट और आवाजे सुन सकते है।कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी आयी है जिसमें लोग रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए और फिर कभी नहीं लौटे |

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+