Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की इन जगहों पर भूलकर भी ना जाएँ घूमने...

भारत की इन जगहों पर भूलकर भी ना जाएँ घूमने...

भारत के खूबसूरत कुदरती नज़ारे और यहां के अलग-अलग कलचर्स विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है।

By Goldi

भारत विवधतायों का देश है...भारत जैसा खूबसूरत और प्रकृति के ढेरों रंगों से सजा, प्रकृति के हर तरह से परिपूर्ण दूसरा कोई देश दुनिया के नक्शे पर नहीं है। जिसके चलते हर रोज हजारों की तादाद में विदेशी पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यहां हर कोने में प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है जो यात्रियों का मनमोह लेता है।

भारत के खूबसूरत कुदरती नज़ारे और यहां के अलग-अलग कलचर्स विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है।

जी हां भारत में कई ऐसी जगहें मौजूद है..जो बेहद ही खतरनाक है..अगर आप भी भारत भ्रमण करने की सोच रहें है..तो हमारे आज के लेख में उन जगहों को जान ले, जहां जाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बिना देरी किये क्लिक कीजिये स्लाइड्स पर

कागंडी मार्ग

कागंडी मार्ग

इस मार्ग पर ट्रावल करना काफी मुश्किल है। खड़ी चढ़ाई, ऑक्सीजन की कमी, सुखी जगह, खतरनाक ग्लेशियर और तेज नदियों के कारण ये भारत के सबसे कठिन रास्तों में से एक है।PC: Truewebsolution

मानस नेशनल पार्क

मानस नेशनल पार्क

मानस नेशनल पार्क असम का एक प्रसिद्ध पार्क है. इसे यूनेस्को नेचुरल वर्ल्ड हेरिटेज साइट के साथ-साथ प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, बायोस्फियर रिजर्व और एलिफेंट रिजर्व घोषित किया गया है। इसकी सुंदरता में खो मत जाइएगा क्‍योंकि यहां पर बोडो उग्रवादियों का कब्‍जा है जो आपका स्‍वागत करने के लिए तैयार हैं।PC: Brojo92

बेरेन आयलैंड

बेरेन आयलैंड

अंडमान अंडमान बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है।अंडमान के आंचल में मूंगे की दीवारों, साफ-स्वच्छ सागर तट, पुरानी यादों से जुड़े खंडहर और अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां मौजूद हैं और इसी के साथ यहां पर भारत का एक मात्र ज्‍वालामुखी भी है।PC: wikimedia.org

अकसई चिन

अकसई चिन

अक्साई चिन या अक्सेचिन चीन, पाकिस्तान और भारत की सीमा पर स्थित तिब्बती पठार के उत्तरपश्चिम में स्थित एक विवादित क्षेत्र है। यह कुनलुन पर्वतों के ठीक नीचे स्थित है।किसी खूबसूरती आपको यहां जाने पर मजबूर कर देगी लेकिन क्‍या आप जानते हैं यह दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है।

चम्बल घाटी

चम्बल घाटी

गुफाओं से घिरी यह घाटी एक रहस्यमयी जगह मानी जाती है जिससे दिन में भी लोग यहां जाने से डरते हैं।PC:Vishwas008

द्रास

द्रास

आतंकवाद प्रभावित इस क्षेत्र को लद्दाख का द्वार भी कहते हैं। वहीं आतंकी गोलियों के साथ-साथ यहां की ठंड से बचना भी काफी मुश्किल है।
PC:Rohan

फुगताल मोनेस्ट्री

फुगताल मोनेस्ट्री

ऊंची खड़ी पहाड़ी के एक तरफ बनी हुई। इस मोनेस्ट्री को फुगताल गोस्पा के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर बाहरी लोगों का पहुंचना खतरे से खाली नहीं।PC: wikimedia.org

फुलबानी

फुलबानी

ओडिशा भुवनेश्‍वर से 200 किलोमीटर दूर इस गांव का नैसर्गिक सौंदर्य आपको अपनी ओर खींचने के लिए काफी है लेकिन यहां जाना खतरे से खाली नहीं है। यहां पर भी माओवादी हर कोने पर फैले हुए हैं।
PC: MKar

बस्‍तर

बस्‍तर

भारत का नियाग्रा फाल कहा जाने वाला चित्राकूट बस्‍मर में ही स्थित है लेकिन यहां पर फैला नक्‍सली आतंक पर्यटन के लिहाज से बहुत खतरनाक है।PC: Aashishsainik

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+