Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »#2017साफ शहर: जाने भारत के दस साफ़ शहरो को..

#2017साफ शहर: जाने भारत के दस साफ़ शहरो को..

हाल ही में देश भर में शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किये गये सर्वे में ये आंकड़े सामने आए हैं। देश भर में 434 शहरों में किये गये इस सर्वे में इंदौर में कर्नाटक के ऐतिहासिक शहर मैसूर को पीछे छोड़ दिया है।

By Goldi

2 अक्टूबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। जिसके बाद नेता, अभिनेता, खिलाड़ियों से लेके आम आदमी तक आजकल जिसे देखिये उसके हाथ में झाड़ू है और वो अपने गली मुहल्ले की सफाई करने में लगा हुआ है। साथ ही ये भी देखा गया है।

हाल ही में देश भर में शहरी विकास मंत्रालय द्वारा किये गये सर्वे में ये आंकड़े सामने आए हैं। देश भर में 434 शहरों में किये गये इस सर्वे में इंदौर में कर्नाटक के ऐतिहासिक शहर मैसूर को पीछे छोड़ दिया है।

इस बार मैसूर पांचवें नंबर पर खिसक गया है। बता दें कि 2014 से 2016 तक मैसूर स्वच्छ शहरों की सूची में टॉप पर था। भारत के टॉप पांच स्वच्छ शहरों में शामिल दूसरे सिटी हैं, एमपी की राजधानी भोपाल, आंध्र प्रदेश का विशाखापत्तनम, गुजरात का सूरत शहर।

ये ऐसे शहर है,भारत के ऐसे टॉप 10 शहरों से जो जहां एक तरफ बेहद साफ़ सुथरे हैं तो वहीं दूसरी ओर ये अपने में हरियाली को भी संरक्षित करे हुए हैं।

तो आइये स्लाइड में जानते हैं..क्लीन सिटी की लिस्ट में आपके शहर को कौन सा स्थान मिला है...

इंदौर

इंदौर

मध्यप्रदेश का इंदौर भारत के सबसे साफ़ शहरों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।इंदौर को मध्‍यप्रदेश का दिल कहा जाता है। इंदौर पर्यटन आपको एक ऐसे खूबसूरत शहर की सैर पर ले जाता है जहां चमचमाती नदियां, शांत झीलें और बुलंद पठार मनोरम दृश्‍य प्रस्‍तुत करते है।PC:Anupams123

भोपाल

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधनी स्वच्छ शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर है। भोपाल तालाबों का भी शहर कहलाता है। यहाँ बहुत सारे तालाब पर्यटक स्थल के लिए प्रसिद्ध हैं।PC: Vermars777

विशाखापटनम

विशाखापटनम

स्वच्छ शहरों की सूची में आन्ध्र प्रदेश के शहर विशाखापटनम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसे विज़ाग के नाम से भी जाना जाता है| भारत के दक्षिण-पूर्व समुद्र तट पर स्थित विज़ाग, आंध्रप्रदेश का दूसरा बड़ा शहर है। विज़ाग वैसे तो मुख्य रूप से एक औद्योगिक शहर है पर अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति, हरे भरे परिदृश्यों, सुंदर समुद्री किनारों और खूबसूरत पहाड़ियों के कारण यह एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में उभर रहा है।PC: Adityamadhav83

सूरत

सूरत

सूरत गुजरात राज्य के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सूरत आज अपने वस्त्रों और हीरों के लिए जाना जाता है। इस धूमधाम और चमक के पीछे महान ऐतिहासिक महत्व और महिमा का एक शहर है। आपको बता दें कि भारत के किसी भी शहर की तुलना में कढ़ाई मशीनों की अधिकतम संख्या होने के कारण इसे 'भारत की कढ़ाई राजधानी' भी कहा जाता है। एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार इसे दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते हुए शहरों में चौथे स्थान पर रखा गया है। इन व्यावसायिक पहलुओं के कारण इस शहर को गुजरात की कमर्शियल राजधानी माना जाता है। स्वच्छ शहरों की सूची में गुजरात का शहर सूरत चौथे नम्बर पर है।PC: Rahul Bhadane

मैसूर

मैसूर

2014 से 2016 तक मैसूर स्वच्छ शहरों की सूची में टॉप पर था। लेकिन इस साल मैसूर अपने स्थान से खिसक के पांचवे स्थान पहुंच गया है। दक्षिण भारत का यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अपने वैभव और शाही परिवेश के लिए जाना जाता है। मैसूर शहर की पुरानी चमक-दमक, खूबसूरत गार्डन, हवेलियां और छायादार स्थल यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।PC: Abgpt

तिरूचिरापल्ली

तिरूचिरापल्ली

तिरूचिरापल्ली तमिलनाडु राज्य के सबसे साफ शहरों में से एक है। इस शहर का इतिहास तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व पुराना है, जब यह शहर चोल साम्राज्य द्वारा स्थापित किया गया था। यह जल्लीकट्टू खेल के लिए भी प्रसिद्ध है जो पोंगल उत्सव के समय खेला जाता है। स्वच्छ शहरों की सूची में यह शहर सूरत छठे नम्बर पर है।PC:Ajith Kumar

दिल्ली

दिल्ली

दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली का शुमार भारत के दूसरे और विश्व के आठवें सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर के रूप में होता है। आपको बताते चलें कि दिल्ली केंट को दिल्ली नगर पालिका द्वारा दिल्ली का सबसे साफ़ और सबसे हरा भरा हिस्सा माना गया है जिसे पूर्व में पुरस्कृत भी किया जा चुका है। यदि आप दिल्ली को ध्यान से देखें तो मिलेगा की चंडीगढ़ और लक्षद्वीप के बाद दिल्ली ही वो स्थान है जहां भौगोलिक रूप में पेड़ अधिक हैं और पेड़ों के मामले में दिल्ली सातवें नंबर पर है।
PC: wikimedia.org

नवी मुंबई

नवी मुंबई

नवी मुंबई भारत का सबसे बड़ा नियोजित शहर बन गया है। विशेष योजना के अनुरूप बनाया जा रहा यह एक आधुनिक शहर है, यह भारत के सबसे अच्छे और साफ शहरों आठवें नम्बर पर है।
PC: Metasur

तिरुपति

तिरुपति

तिरुपति आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के पूर्वी घाटों की तलहटी में स्थित तथा सांस्कृतिक रूप से भारत के सबसे अधिक समृद्ध शहरों में से एक है। तिरुपति मंदिर के पास स्थित होने के कारण यह पर्यटकों के साथ साथ तीर्थयात्रियों में भी लोकप्रिय है। आन्ध्रप्रदेश के शहर तिरुपति ने स्वच्छ शहरों की सूची में नौवा स्थान हासिल किया है।
PC: rajaraman sundaram

वडोदरा

वडोदरा

गुजरात का शहर वडोदरा तेजी के साथ विकसित हो रहा है और दुनिया में तेजी से बढ़ रहे शहरों है।पूरे गुजरात में वड़ोदरा गरबा मनाने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। स्थानीय गरबा मैदान पर यह उत्सव गाने, नृत्य, रोशनी के बीच पूरे उत्साह से मनाया जाता है। और भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में दसवें पायदान पर है।PC: Dr. Rushikesh joshi

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+