Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ऐतिहासिक विरासत वाले 10 शानदार होटल

ऐतिहासिक विरासत वाले 10 शानदार होटल

By Khushnuma

भारत एक ऐतिहासिक विरासत वाला देश है जहाँ कई महलों में इतिहास की न जाने कितनी कहानियाँ दफ़न हैं। देश किलों व महलों से भरा पड़ा हुआ है। हर महल अपने आपमें कला व संस्कृति की निशानी है। जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

इतिहास प्रेमी इतिहास के पन्नों से रू-बरु होने के लिए यात्रा करते हैं, तो वहीँ मनोरंजन प्रेमी इन पर्यटकों का आनंद लेने के लिए यहाँ की सैर किया करते हैं। भारत में कई ऐसे ऐतिहासिक विरासत वाले शानदार महल हैं जिन्हें अब होटलों में तब्दील कर दिया गया है। जो अब लक्ज़री होटलों के नाम से जाने जाते हैं। कुछ ऐसे ही शानदार महल (लक्ज़री होटल) जिनको देख आप यहाँ एक बार तो ज़रूर जाना चाहेंगे। जहाँ जाके आप वेकेशन को यादगार लम्हा बना सकते हैं।
पढ़ें: भारत की 10 सबसे मशहूर आलीशान मस्जिदें

उम्मेद भवन पैलेस

उम्मेद भवन पैलेस

जोधपुर के मुख आकर्षकों में से एक उम्मेद भवन पैलेस अपनी विरासत व ऐतिहासिक धरोहर होने के कारण पर्यटकों को दूर से ही लुभाता है। इस भवन को महाराजा उम्मेद सिंह ने बनवाया था जिसे उन्होंने रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स, लन्दन के अध्यक्ष रहे आर्किटेक्ट एच.यू. लांचेस्टर से डिज़ायन करवाया था। हालांकि अब इस महल को 3 भागों में विभाजित कर दिया गया है। पहले में राज परिवार रहता है, दूसरे में आलीशान होटल है और तीसरे में संग्राहलय है जिसमे पुरातन की कई निशानियाँ संग्रहित हैं।
मिश्रित संस्कृतियों की भूमि है अजमेर

mage Courtesy:Nagarjun Kandukuru

लेक पैलेस

लेक पैलेस

इस महल को महाराजा जगत सिंह दुितीय ने बनवाया था। हालांकि अब यह महल 5 स्टार होटल में तब्दील हो चुका है। इस महल की दीवारों पर सुन्दर चित्रकारी की गई है। यहाँ पहुँचने के लिए मोटरबोट, नाव आदि की सुविधा हर समय उपलब्ध रहती है। चांदनी रात में पिछोला झील में बोटिंग करने का अपना अलग ही मज़ा है।
Image Courtesy:Flicka

सामोद

सामोद


इस विशाल ऐतिहासिक इमारत को अब होटल में तब्दील कर दिया गया है जो अपने कलात्मक शैली, नक्काशी के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आप इस आलीशान होटल की सैर कर सकते हैं।

Image Courtesy:Flickr upload bot

ताज महल पैलेस मुंबई

ताज महल पैलेस मुंबई


मुंबई के आकर्षणों में से एक है ताज पैलेस जो अपनी नक्काशी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह भी ऐतिहासिक इमारतों में आता है। यह होटल गेटवे ऑफ इण्डिया के सामने ही बना है।
Image Courtesy:Sir James

इंपीरियल होटल नई दिल्ली

इंपीरियल होटल नई दिल्ली


संगमरमर का फर्श ऊँची छत और बर्मी टीक फर्नीचर वाली यह शानदार कोठी 5 स्टार होटल के नाम से जानी जाती है। शान्त वातावरण, प्राकृतिक उद्द्यानों के बीच यहाँ स्पा लेने का मज़ा ही दो-गुना है।

Image Courtesy:Ekabhishek

जय महल पैलेस जयपुर

जय महल पैलेस जयपुर


अरबी वास्तुकला और महीन कलाकृति वाली यह ऐतिहासिक इमारत जयपुर के आलीशान इमारतों में से एक है। हालाँकि अब इस इमारत में एक शानदार होटल है।

Image Courtesy:Prashant Ram

ललित ग्रेट ईस्टर्न कोलकाता

ललित ग्रेट ईस्टर्न कोलकाता


एशिया का पहला लग्ज़री होटल ललित ग्रेट ईस्टर्न को 'पूरब का गहना' भी कहा जाता है। यह होटल कई वर्षों से दुनिया भर के मशहूर हस्तियों का पसंदीदा रहा है।

Image Courtesy:Dwaipayanc

रामबाग पैलेस

रामबाग पैलेस


कहा जाता है कि रामबाग पैलेस प्राचीन समय एक बाग था जिसे रानी ने अपनी दासी को भेंट में दिया था। अब इस महल में एक शानदार होटल है जो दर्शनीय है।

Image Courtesy:Tony

फार्च्यून सेवॉय मसूरी

फार्च्यून सेवॉय मसूरी

फार्च्यून सेवॉय मसूरी एक बेहद शानदार होटल है। जो अपने आकर्षक दृश्यों से पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। यहाँ का वातावरण बेहद शांत और सुकून भरा है।

Image Courtesy:Harshanh

कुमारकोम लेक रिज़ॉर्ट

कुमारकोम लेक रिज़ॉर्ट

केरला का कुमारकोम लेक रिजॉर्ट भारत में बेहतरीन लक्जरी विरासत रिसॉर्ट्स में से एक है। यह केरल के वेमदानंद झील के तट पर 25 एकड़ में फैला है। यहाँ पर्यटकों को शान्त वातावरण का एक खूबसूरत एहसास मिलेगा। जिससे वह सुकून महसूस करेंगे।
Image Courtesy:Prashant Ram

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+