Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपनी रंगीन शामों के लिए प्रसिद्ध हैं भारत के ये शहर

अपनी रंगीन शामों के लिए प्रसिद्ध हैं भारत के ये शहर

नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध भारत के प्रसिद्ध शहर। cities of India famous for Nightlife.

युवाओं के बीच नाइट लाइफ का बड़ा क्रेज है, खासकर वर्किंग क्लास, जो दिन भर काम करने के बाद नाइट क्लबों, पब-बार और डिस्कों में अपना समय बिताना पसंद करता है। मुंबई, बैंगलोर, गोवा जैसे शहर युवाओं की एक बहुत बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आधुनिकता के बदलते दौर में युवाओं की जीवनशैली में बहुत बदलाव आया, इनके उठने-बैठने, खाने-पीने यहां तक कि काम करने के क्षेत्रों में भी बदलाव हो रहे हैं। आज भारतीय युवा आईटी सेक्टर, कला और मीडिया क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोचता है।

इसलिए भारतीय शहरों में भारी संख्या में बड़ी-बड़ी कंपनियों की शाखाएं खुल रही हैं, जिन्होंने यहां की नाइट लाइफ को पूरी तरह से बदल डाला है। आइए जानते हैं भारत के उन शहरों के बारे में जो अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ अपनी नाइट लाइफ के लिए भी ज्यादा जाने जाते हैं।

गोवा की नाइट लाइफ

गोवा की नाइट लाइफ

नाइट लाइफ के मामले में गोवा भारत के चुनिंदा गंतव्यों में गिना जाता है। यहां के समुद्री बीच देश-विदेशी पर्यटकों के मध्य काफी प्रसिद्ध हैं। देखा जाए तो नाइट पार्टी, बूज़, क्लबों को गोवा का पर्याय कहा जा सकता है। फेस्टिवल सीजन में यहां युवाओं का ज्यादा जमावड़ा लगता है। नाइट लाइफ का बेस्ट अनुभव लेने के लिए आप गोवा की सैर कर सकते हैं। यहां के नाइट क्लब, पब देश-विदेश के सैलनियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके साथ आप यहां बेस्ट सी फूड्स का भी आनंद उठा सकते हैं।

बैंगलोर की नाइट लाइफ

बैंगलोर की नाइट लाइफ

बैंगलोर का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में आईटी सेक्टर आता है, पर ऐसा नहीं है यह शहर आईटी हब के साथ-साथ अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। शहर में बहुत से ऐसे स्थान हैं जहां आप बेस्ट नाइट एक्सपिरियंस ले सकते हैं। एमजी रोड, चर्चगेट, ब्रिगेड रोड और जेपी नगर में शानदार नाइट क्लब और पब मौजूद हैं जहां आप अपनी शामों को रंगीन बना सकते हैं। इसके अलावा आप भीमेश्वरी और कूर्ग जाकर भी नाइट लाइफ का आनंद ले सकते हैं।

चंडीगढ़ की नाइट लाइफ

चंडीगढ़ की नाइट लाइफ

नाइट लाइफ के मामले में भारत का उत्तरी शहर चंडीगढ़ भी किसी मामले में कम नहीं। यहां विकसित हो रहा आईटी क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थान की बढ़ती संख्या ने इस शहर की नाइट लाइफ को रंगीन बना डाला है। यहां का एक बड़ा युवा वर्ग अपनी मौज मस्ती के लिए नाइट क्लब, पब,बार, डिस्कों की तरफ रूख कर रहा है। बदलते फैशन का एक नया दौर यहां देखा जा सकता है। चंडीगढ़ में बहुत सी शानदार जगहें हैं जहां आप नाइट लाइफ का आनंद ले सकते हैं।

पुणे की नाइट लाइफ

पुणे की नाइट लाइफ

महाराष्ट्र का पुणे शहर अपने बेहतरीन शहरी जीवन के लिए जाना जाता है। यह शहर एक बड़ी युवा आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। जिसका कारण है, कॉर्पोरेट केंद्रों और शैक्षिक संस्थाओं की बढ़ती संख्या। उन्नत
शैक्षणिक संस्थानों की वजह से पुणे को 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' का दर्जा प्राप्त है।

इसके अलावा यह शहर अपनी नाइट लाइफ के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको 100 से भी ज्यादा नाइट क्लब, पब, बार दिख जाएंगे। दिन भले ही यहां व्स्यत हो पर शाम यहां की रंगीन गुजरती है।

मुंबई की नाइट लाइफ

मुंबई की नाइट लाइफ

नाइट लाइफ के मामले में मुंबई भारत के सबसे ऊंचे पायदान पर आता है। मुंबई के विषय में एक बात कही जाती है कि यह शहर रात में भी नहीं सोता जिसका कारण यहां रोजाना बढ़ती युवाओं की आबादी है।
मुंबई शहर अपने समुद्री तटो, मल्टीनेशनल कंपनी की शाखाओं, फिल्म जगत और करियर के बेहतर ऑप्शन के लिए जाना जाता है। यहां दिन के साथ साथ रातें भी व्यस्त होती हैं। यहां आपको ढेरों नाइट क्लब, पब, बार और डिस्को दिख जाएंगे जहां आप शानदार नाइट का अनुभव ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+