Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिक्किम भ्रमण के दौरान लुत्फ उठाएं इन जायकेदार स्ट्रीट फूड्स का

सिक्किम भ्रमण के दौरान लुत्फ उठाएं इन जायकेदार स्ट्रीट फूड्स का

सिक्किम के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड्स । top 5 delicious street foods in sikkim

पूर्वोत्तर स्थित सिक्किम भारत का एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जिसकी सुंदरता की तारीफ दुनिया भर के सैलानियों द्वारा की जाता ही। यह नॉर्थ ईस्ट के सबसे ज्यादा भ्रमण किए जाने वाले इलाकों में भी शामिल है, जहां साल भर देश-विदेश के पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। खासकर मार्च से अक्टूबर के बीच यहां भारी संख्या में आगंतुक प्रवेश करते हैं। यहां की यात्रा विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की जा सकती है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर साहसिक एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है।

नदी, घाटी, झरने और हिमालय की पृष्ठभूमि के साथ यह एक आदर्श पर्यटन स्थल है, जहां एक शानदार अवकाश बिताया जा सकता है। सिक्किम यात्रा के दौरान आप यहां के स्वादिष्ट जायदेकार व्यंजनों को चखना न भूलें। इस खास लेख में आज हम आपको उन खास स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लुत्फ आप सिक्किम यात्रा के दौरान ले सकते हैं।

सेल रोटी

सेल रोटी

PC-Swapnet

सिक्किम भ्रमण के दौरान आप यहां के पारंपरिक व्यंजनों को जरूर ट्राई करें। सेल रोटी एक पारंपरिक नेपाली डिश है, जो गोल आकार की होती है, जिसका स्वाद मिठा होता है। यह रोटी आम खाई जानी वाली रोटियों से आफी भिन्न है। सेल रोटी आम तौर पर राज्य के महत्वपूर्ण त्योहारों और उत्सवों के दौरान बनाई जाती है, जिसे प्यार के प्रतीक के रूप में एक दूसरे के बीच बांटा जाता है। आप इसे राज्य के किसी भी छोटे-बड़े रेस्तरां में खा सकते हैं। यह थोड़ी फुली हुई होती है, जिसका स्वाद थोड़ा कुरकुरा होता है।

फगशापा

फगशापा

फगशापा एक पारंपरिक व्यंजन है जो सिक्किम में बड़े चाव से खाया जाता है। दरअसल यह एक नॉन-वेज डिश है, जिसे पोर्क यानी सूअर के मांस के साथ मूली और मिर्च के साथ पकाया जाता है। फगशापा राज्य की गलियों में मिलने वाली एक आम डिश है, जिसे आप लंच यहा डिनर किसी भी वक्त ले सकते हैं, अगर आप नॉन वेज के शौकीन हैं तो।

इस खास डिश को चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है। यह एक मसालेदार व्यंजन है जो गर्मियों के दौरान ज्यादा खाया जाता है। यह डिश प्रोटीन, सब्जियों में युक्त होती है, जिसमें तेल नहीं होता।

थेंकुक

थेंकुक

थेंकुक राज्य के किसी भी रेस्तरां में आसानी से मिल जाने वाला स्ट्रीट फूड है। दरअसल यह एक तिब्बती डिश है जो अब सिक्किम के लोगों की पसंदीदा बन चुकी है। यह एक प्रकार का नूडल सूप है जो सब्जियों, गेहूं, मटन या चिकन से बनाया जाता है। कुछ मिर्च फ्लेक्स जोड़ने के बाद इस सूप को थोड़ा स्पाइसी कर दिया जाता है। अगर आप सिक्किम आएं तो इस खास सूप को जरूर ट्राई करें।

छुरपी सूप

छुरपी सूप

छुरपी भी एक तरह का सूप है जो सिक्किम के किसी भी रेस्तरां में आसानी से मिल जाएगा। यह सूप यहां के लोगों में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। छुरपी सूप यहां पारंपरिक व्यंजनों में से एक है जिसे कॉटन पनीर का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। यह सूप यहां आने वाले पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

अलग-अलग फ्लेवर के लिए सूप में कई तरह की सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस पारंपरिक डिश का जायाक बढ़ाने के लिए इसे हरे धनिये और पांच फोड़न के साथ सजाया जाता है।

थुक्पा

थुक्पा

PC- Sharada Prasad CS

उपरोक्त स्ट्रीट डिश के अलावा आप यहां थुक्पा को भी ट्राई कर सकते हैं। थुक्पा एक फास्ट फूड है जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ सिक्किम आने वाले पर्यटकों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है। दरअसल यह एक तिब्बती नूडल सूप है, जो यहां के लोगों का पसंदीदा बन चुका है।

यह एक स्वस्थ भोजन है जो वेज या नॉन वेज दोनों रूपों में लिया जा सकता है। इसे बनाने के लिए मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। यह खास सूप आपको राज्य के छोटे-बड़े सभी रेस्तरां में मिल जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+