Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लेना है स्कीइंग का मजा तो जरुर जायें यहां

लेना है स्कीइंग का मजा तो जरुर जायें यहां

अगर आप एडवेंचर खेलों को खेलने का शौक रखते हैं, तो बर्फबारी के स्कीइंग का मजा जरुर लें..भारी बर्फबारी के बीच स्कीइंग का मजा छुट्टियों को और रोमांचक बनाता है.

By Goldi

अगर आप एडवेंचर खेलों को खेलने का शौक रखते हैं, तो बर्फबारी के स्कीइंग का मजा जरुर लें..भारी बर्फबारी के बीच स्कीइंग का मजा छुट्टियों को और रोमांचक बनाता है..आइये इसी क्रम में जानते हैं.भारत में कहां कहां ले सकते हैं स्कीइंग का मजा

औली

औली

उत्तराखंड में स्थित औली स्कीइंग के लिए लोकप्रिय है...खूबसूरत ढलानों के साथ यह जगह अपने मनोरम नजारों से पर्यटकों का दिल जीत लेती है।ऋषिकेश से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह पृथ्वी पर लगभग स्वर्ग की तरह है, स्कीइंग के दीवानों के लिए औली किसी जन्नत से कम नहीं है.. स्कीइंग के लिए ढलाने करीबन 2500 से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, जहां से स्कीइंग का मजा लेना काफी रोमांचक होता है।

कुफरी

कुफरी

हिमाचल प्रदेश में स्थित कुफरी एक मनमोहक हिल स्टेशन है। सर्दियों के दौरान यहां के सभी रास्ते एकदम बर्फ से ढक जाते हैं..दूर खड़े ओके और पाइन के पेड़ सफेद बर्फ की चादर से ढके हुए बेहद मनोरम नजर आते हैं। कुफरी की ढीली ढलान पर बर्फ स्कीइंग करना काफी रोमांचक लगता है..यहां स्कीइंग का मजा नवंबर से फरवरी के बीच लिया जा सकता है ।

गुलमर्ग

गुलमर्ग

जम्मू कश्मीर के जिले बरमाला में स्थित गुलमर्ग स्कीइंग के लिए जाना जाता है..सर्दियों के दौरान यहां बर्फ से खेलने वाले हजारो की तादाद में स्की लवर्स पहुंचते हैं...गुलमर्ग एशिया की सातवीं बेस्ट स्की डेस्टिनेशन में भी शामिल है.. गुलमर्ग में आप स्की के अलावा गंडोला केबल कार का मजा भी ले सकते हैं । स्की का मजा लेने के लिए यहां नवंबर से मार्च के बीच आया जा सकता है ।

पहलगाम

पहलगाम

पहलगाम जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित एक छोटा सा शहर है। गुलमर्ग की तरह यहां भी जबरदस्त बर्फबारी के बीच स्की का मजा लिया जा सकता है.. खूबसूरत लुभावने दृश्यों के चलते यह जगह ट्रेकर्स के बीच भी लोकप्रिय है। यहां आने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च है।

सोलंग घाटी

सोलंग घाटी

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर मनाली के पास स्थित सोलंग घाटी में सर्दियों के दौरान कई विंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का आयोजन किया जाता है। जिसमे स्की और स्केटिंग शामिल है..साथ ही गर्मियों के मौसम में यहां पैराग्लाइडिंग,पैराशूटिंग,ज़ोर्बिंग आदि खेलों का लुत्फ लिया जा सकता है। अगर आप स्की लवर है, तो आपको जरुर सर्दियों के मौसम में सोलंग घाटी की सैर करनी चाहिए।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+