Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर रांची से बनाएं इन निकटवर्ती पहाड़ी स्थलों का प्लान

वीकेंड पर रांची से बनाएं इन निकटवर्ती पहाड़ी स्थलों का प्लान

नेतारहाट, सती हिल्स , पारसनाथ पर्वत , रांची हिल्स और खंडोली पहाड़ी चुनिंदा रांची के निकवर्ती पहाड़ी स्थल है, जहां का प्लान वीकेंड पर बना सकते हैं।

अपनी अनूठी प्राकृतिक सुंदरता से भारत का झारखंड राज्य, दूर-दराज से पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। झारखंड का शाब्दिक अर्थ है, जंगलों का क्षेत्र। यह राज्य अपने सदाबहार जंगलों और वन्यजीवन के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। झारखंड की एक बहुत बड़ी आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इन्हीं वन संपदाओं पर आश्रित हैं। यह राज्य प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं।

झारखंड में आगंतुकों के लिए प्राकृतिक आकर्षणों का एक बड़ा भंडार मौजूद है। राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों के साथ यह राज्य वनस्पतियों और जीवों की एक बड़ी आबादी को सुरक्षित आश्रय भी प्रदान करता है। झारखंड के सबसे प्रसिद्ध शहरों में रांची, जमशेदपुर, देवघर, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, पलामू आदि शामिल हैं।

देश के कुछ बेहतरीन पहाड़ी स्थल यहां देखे जा सकते हैं, जो देशभर के सैलानियों को अपनी मनमोहक आबोहवा से आनंदित और रोमांचित करने का काम करते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए राज्य के राजधानी शहर रांची के सबसे निकटवर्ती पर्वतीय स्थलों के बारे में। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

नेतारहाट

नेतारहाट

PC- Ujjawalagrawal2

आप रांची से झारखंड के लोकप्रिय हिल स्टेशन नेतारहाट की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह पहाड़ी स्थल राज्य के लातेहार जिले में स्थित है। इस स्थल के प्राकृतिक आकर्षण और मनमोहक आबोहवा के कारण इसे छोटानागपुर की रानी भी कहा जाता है। नेतारहाट अपने सूर्यादय और सूर्यास्त के लिए भी पर्यटकों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 1,071 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मॉनसून के बाद का मौसम यहां आने का सबसे आदर्श समय है।

आप यहां मैगनोलिया प्वाइंट, ऊपरी घाघरी फॉल्स, लोअर घाघरी फॉल्स, कोयल व्यू प्वाइंट, लोध फॉल्स और सद्नी फॉल्स यहां के मुख्य आकर्षण हैं, जहां की सैर आप नेतारहाट भ्रमण के दौरान जरूर करें। यह स्थल प्रकृति प्रेमी से लेकर ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है।

सती हिल्स

सती हिल्स

नेतारहाट के अलावा आप झारखंड की सती हिल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। सती हिल्स राज्य के हजारीबाग जिले के अतर्गत बड़कागांव में स्थित हैं। यह जगह आकर्षक रॉक पेंटिंग्स से भरी बड़ी आकार की गुफाओं के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। पुरातात्विक अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गुफा इतनी बड़ी है कि यहां 200 से ज्यादा लोग आराम से बैठ सकते हैं। इन गुफाओं के पास छोटे पहाड़ियों पर भैंस, हिरण और बाघ जैसे जानवरों की कई आकृतियां चित्रित हैं।

गुफा के एक किराने से सालभर पानी के छोटी सी धारा बहती रहती है। इसके अलावा गुफा के आसपास का नजारा बेहद खास है, जो आगंतुकों को काफी ज्याद प्रभावित करता है। एक रोमांचक सैर के लिए आप सती हिल्स का भ्रमण कर सकते हैं।

पारसनाथ पर्वत

पारसनाथ पर्वत

PC- CaptVijay

आप रांची से पारसनाथ हिल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। 4500 फीट की ऊंचाई के साथ पारसनाथ गिरिडीह जिले में स्थित पहाड़ियों की एक बड़ी श्रृंखला है। यह पहाड़ी स्थल प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा अपने धार्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यह राज्य के सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थलों में भी गिना जाता है, जानकारी के अनुसार इस स्थल का नाम जैन धर्म के 23 वीं तीर्थंकर पारसनाथ के नाम पर पड़ा।

इस पहाड़ी पर उन सभी 9 तीर्थंकरों को समर्पित मंदिर मौजूद हैं, जिन्होंने यहां से मोक्ष प्राप्त किया। यहां आने का सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। पारसनाथ हिल्स श्रद्धालुओं, प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ ट्रेकर्स को भी काफी ज्यादा आकर्षित करती है।

 रांची हिल्स

रांची हिल्स

PC- Biswarup Ganguly


इन सब के अलावा आर रांची हिल्स की रोमांचक सैर का प्लान बना सकते हैं। रांची हिल्स समुद्र तल से 2,140 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और राज्य के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाती है। रांची हिल्स से आप शहर के मनोरम नजारों का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ी के शीर्ष पर भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है, जहां श्रावल मास और महाशिवरात्रि के दौरान भव्य आयोजिन किए जाते हैं, जिसमें हिस्सा लेने लिए शिवभक्तों का भारी जमावड़ा लगता है।

यहां के झील भी मौजूद है, जो रांची लेक के नाम से जानी जाती है। प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद उठाने के अलावा पर्यटक यहां ट्रेकिंग और रॉक क्लाइंबिंग का रोमांच भरा आनंद भी ले सकते हैं। यहां आने का सबसे आदर्श समय अक्टूबर से मई तक है।

खंडोली पहाड़ी

खंडोली पहाड़ी

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप रांची से खंडोली पहाड़ी की सैर का प्लान बना सकते हैं, जो राज्य के गिरिडीह जिले के अंतर्गत स्थित है। यह ग्रेनाइट से बनी एक अद्भुत पहाड़ी है, जिसका आकार घोड़े की ज़ीन जैसा है। यह पहाड़ी आसपास के स्थलों के मनोरम दृश्य प्रदान करती है। पहाड़ी पर चढ़कर आप दूर-दूर तक फैली प्राकृति सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

इस स्थल पर एक झील भी मौजूद है, जहां स्थानीय के साथ-साथ कई प्रवासी पक्षियों को सालभर देखा जा सकता है। यह स्थान ट्रेकिंग, पर्वतारोहण और पानी से संबंधित साहसिक खेलों के लिए काफी लोकप्रिय स्थान है। आप यहां पैराग्लाइडिंग और पैरासेलिंग दोनों गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+