Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मिजोरम : चम्फाई भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर जरूर करें

मिजोरम : चम्फाई भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर जरूर करें

चम्फाई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । top 5 places to visit in champhai, mizoram

मिजोरम स्थित चम्फाई राज्य का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जो मुख्यत: एक व्यवसायी नगर है, पर अपने प्राकृतिक आकर्षणों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह नगर मिजोरम-म्यांमार सीमा के बिलकुल नजदीक है। व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय होने के कारण इसे राज्य का 'चावल का कटोरा' (राइस बाउल ऑफ मिजोरम) कहकर भी संबोधित किया जाता है। पर्यटन के लिहाज से यह एक खास स्थल है, जहां एक शानदार अवकाश का प्लान बनाया जा सकता है।

आप यहां खूबसूरत झीलें, उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य, धरोहर आदि देख सकते हैं। अपने पर्यटन आकर्षणों की वजह से चम्फाई, राज्य के प्रसिद्ध टूरिस्ट गंतव्यों मे गिना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह नगर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान

मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान

PC- Charles J Sharp

चम्फाई भ्रमण की शुरुआत आप यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान की सैर से कर सकते हैं। लगभग 100 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला यह उद्यान असंख्य वनस्पतियों और जीव जन्तुओं की प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने का काम करता है। यह उद्यान वन्यजीवन को करीब से देखने का सबसे आदर्श विकल्प है, जहं आप तेंदुआ, बाघ, भौंकने वाली हिरण, काला भालू, सांभर, आदि को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी प्रजातियों को देखने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।

आप यहां स्थानीय के अलावा कई प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं। यह उद्यान अपने बागानों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। खासकर मॉनसून के दौरान यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। एक रोमांच भरी सैर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

रिह दिल

रिह दिल

PC- Ngcha

यहां के उद्यानों के अलावा आप यहां की बहुत ही खूबसूरत रिह दिल नाम की झील को देख सकते हैं। दिल के आकार की दिखने वाली यह लेक यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है, जहां की सैर करना सैलानियों को काफी ज्यादा पसंद है। यह झील न सिर्फ चम्फाई बल्कि अपनी सौदर्यता की वजह से राज्य की सबसे खूबसूरत झीलों में भी गिनी जाती है। अगर आप इस झील को तस्वीर में देखे तो इसका आकारा दिल समान दिखाई देगा।

इस लेक के आसपास के नजारे काफी ज्यादा खूबसूरत हैं, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। अपने आनंद को दुगना करने और आत्मिक और मानसिक शांति का अनोखा अनुभव पाने के लिए आप इसे अपनी यात्रा डायरी का हिस्सा बना सकते हैं।

थासीअम (Thasiama)

थासीअम (Thasiama)

चम्फाई के पर्यटन स्थलों की श्रृखला में आप यहां के थासीअम सेनो नेइहना स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक पठारी स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से यहां आने वाले सैलानियों को मनोरंजन करता है। यह स्थल न सिर्फ अपनी कुदरती सौंदर्यता के लिए जाना जाता है बल्कि पठारी होने के कारण यह स्थल ट्रेकर्स को भी आमंत्रित करता है। ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधि का आनंद लेने के लिए आप यहं आ सकते हैं। अपनी यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए आप यहां की सैर कर सकते हैं।

मुरा पुक

मुरा पुक

आप यहां के मुरा पुक स्थल की सैर का पलान भी बना सकते हैं। मुरा पुक, यहां का एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अपनी 6 गुफाओं के लिए जाना जाता है। जानकारी के अनुसार ये प्राचीन गुफाएं है, जिसके समय काल का को सटीक विवरण नहीं मिलता है। इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। इस स्थल से कई स्थानीय किवदंतियां भी जुड़ी हुई हैं। कुछ नया देखने के उद्देश्य से आप यहां आ सकते हैं।

लेंगतेंग वन्यजीवन अभयारण्य

लेंगतेंग वन्यजीवन अभयारण्य

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के लेंगतेंग वन्यजीव अभयारण्यों की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य के चुनिंदा खास अभयारण्यों में से एक है, जिसे 2001 में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किया गया था। लगभग 80 वर्ग कि.मी में फैले इस आरक्षित वन्य क्षेत्र में आप यहां कई जंगली जीवों को देख सकते हैं, जिसमें बाघ, तेंदुआ, भौंकने वाला हिरण, सांभर, आदि शामिल हैं। आप यहां कई पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+