Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए पर्यटन के लिहाज से क्यों खास है गोवा का मापुसा

जानिए पर्यटन के लिहाज से क्यों खास है गोवा का मापुसा

मापुसा के खूबसूरत पर्यटन स्थल । top 5 places to visit in mapusa goa

पणजी से 15 कि.मी की दूरी पर स्थित मापुसा राज्य का एक खूबसूरत नगर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के लिए जाना जाता है। इस नगर के नाम की उत्पत्ति कोंकणी शब्द 'मैप' के साथ 'सा' मिलाकर हुई है। यह नगर यहां एक छोटी पहाड़ी के आसपास बसा है। मापुसा को गोवा का अज्ञात स्थल भी कहा जा सकता है, क्योंकि गोवा आने वाले ज्यादातर पर्यटक यहां के समुद्री तटों तक ही सीमित रह जाते हैं।बहुत कम ही ट्रैवलर मापुसा की ओर रूख करते हैं।

बता दें यह स्थल संपूर्ण रूप से काफी खास है, यहां न सिर्फ आप मनमोहक आबोहवा का आनंद ले पाएंगे, बल्कि आपको कई खूबसूरत स्थलों को देखना का मौका भी प्राप्त होगा। जानिए अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ यह नगर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

श्री देव बोडगेश्वर

श्री देव बोडगेश्वर

PC- Shanky

मापुसा भ्रमण की शुरुआत आप यहां के प्रसिद्ध बोडगेश्वर मंदिर से कर सकते हैं। यह एक खूबसूरत मंदिर है, जहां देवता को अंगवाणी के नाम से भी संबोधित किया जाता है, जिसका मतलब भक्तों की मुराद पूरा करने वाला। स्थानीय लोग श्री देव बोडगेश्वर को शहर का रक्षक मानते हैं, और उनकी आस्था है कि सच्चे दिल से यहां मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है।

देवता के सम्मान में दिसंबर या जनवरी के महीने में जात्रा नाम के वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। लोगों का यह भी मानना है कि देवता के आशीर्वाद से ही मापुसा के बाजार आबाद हैं।

मारुती मंदिर

मारुती मंदिर

श्री देव बोडगेश्वर मंदिर के अलावा आप यहां के मारुती मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। यहां की पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। यहां पवन पुत्र हनुमान की पूजा मारुती नाम से होती है, जो उनका ही एक नाम है। मंदिर की वास्तुकला देखने लायक है, खासकर दरवाजे के पास की गई कलाकृतियां श्रद्धालुओं को काफी ज्यादा प्रभावित करती हैं। जानकारी के अनुसार इस मंदिर का निर्माण 1840 ईस्वी में किया गया और इसका 1843 ईस्वी में पुननिर्माण किया गया था, क्योंकि यह मंदिर पुर्तगालियों द्वारा बर्बाद कर दिया गया था। मंदिर के आस आसपास के खूबसूरत दृश्यों को भी देख सकते हैं।

फ्राइडे मार्केट

फ्राइडे मार्केट

PC- Aaron C

मंदिरों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध बाजारों की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। यहां का फ्राइडे मार्केट काफी लोकप्रिय है, जहां स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी खरीदारी करना पसंद करते हैं। यह मार्केट शुक्रवार के दिन सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खुलता है। यह एक साप्ताहिक बाजार है, जहां आपको जरूरत की सभी चीजों मिल जाएंगी।

यहां खाने-पीने की चीजों लेकर घर की तमाम वस्तुएं उपलब्ध रहती हैं। आप यहां साज-सज्जा की चीजें भी ले सकते हैं। चूंकि यह एक दिन खुलता है, इसलिए यहां काफी भीड़भाड़ बनी रहती है।

लेडी ऑफ मिरेकल

लेडी ऑफ मिरेकल

PC- ph Lorenzo

धार्मिक स्थलों की श्रृंखला में आप यहां की प्राचीन चर्च लेडी ऑफ मिरेकल देख सकते हैं, जिसका निर्माण 16वीं शताब्दी में किया गया था। यह चर्च यहां आयोजित होने वाले वार्षिक त्योहार के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस चर्च को सेंट जेरॉम्स के नाम से भी जाना जाता है, जिसका पुननिर्माण दो बार 1717 ईस्वी और 1838 ईस्वी में किया गया था। माना जाता है कि इन चर्च का निर्माण पुर्तगालियों ने उस जगह पर किया है, जहां कभी कोई हिन्दू मंदिर था। हालांकि इस चर्च में हर धर्म को लोगों को आगमन होता है। कुछ खास देखने के लिए आप इस चर्च को अपनी यात्रा डायरी का हिस्सा बना सकते हैं।

साईं बाबा मंदिर

साईं बाबा मंदिर

PC- Shanky

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थल साईं बाबा का मंदिर के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। यह मंदिर मापुसा के बाहरी क्षेत्र में स्थित है, जहां दर्शन के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी आते हैं। यहां का आध्यात्मिक वातावरण काफी ज्यादा आत्मिक और मानसिक शांति प्रदान करता है।

कुछ खास अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं। मारुती मंदिर से साईं बाबा का यह मंदिर काफी नजदीक स्थित है, जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+