Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर प्रदेश : मिर्ज़ापुर भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर करना न भूलें

उत्तर प्रदेश : मिर्ज़ापुर भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर करना न भूलें

मिर्ज़ापुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । top 5 places to visit in mirzapur uttar pradesh

भारत की धार्मिक नगरी काशी से 61 कि.मी की दूरी पर स्थित मिर्ज़ापुर उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से बहुत ज्यादा मायने रखता है। यहां की कुदरती सौंदर्यता और धार्मिक परिवेश बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पर्यटन की दृष्टि से मिर्जापुर एक आदर्श स्थल है, जहां एक शानदार अवकाश परिवार या दोस्तों के साथ बिताया जा सकता है।

यहां के प्रसिद्ध मंदिर साल भर श्रद्धालुओं से भरे रहते हैं। वाराणसी भ्रमण पर निकले अधिकांश पर्यटक मिर्ज़ापुर और उसके आसपास के धार्मिक स्थानों के दर्शन करना पसंद करते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह प्राचीन शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

अष्टभुज मंदिर

अष्टभुज मंदिर

मिर्जापुर भ्रमण की शुरुआत आप यहां के मंदिरों से कर सकते हैं। अष्ठभुज मंदिर यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां रोजाना श्रद्धालुओं का आवागमन लगता रहता है। यह मंदिर देवी पार्वती के ही एक रूप अष्टभुज देवी को समर्पित है। यह मंदिर यहां की विंध्या श्रृंखलाओं के ऊपर स्थित है। यह मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों रूपों में महत्व रखता है। देवी अष्टभुज का यह मंदिर यहां की पहाड़ियों के मध्य एक गुफा में स्थित है। उत्तर भारत की तीर्थ यात्रा के दौरान आप यहां आ सकते हैं।

व्यंधाम जलप्रपात

व्यंधाम जलप्रपात

धार्मिक स्थलों के अलावा आप यहां के प्राकृतिक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। व्यंधाम जलप्रपात यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां वीकेंड पर पर्यटक मौज-मस्ती करने और पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। चट्टानी रास्तों से बहती नदी इस स्थल को एक छोटे जलप्रपात का रूप देती है। इस झरने का नाम एक अंग्रेज अफसर के नाम पर पड़ा है। आप यहां बहती नदी में स्नान के साथ-साथ प्राकृतिक नजारों का आनंद भी उठा सकते हैं।

विंध्यवासिनी मंदिर

विंध्यवासिनी मंदिर

PC-Ramrang

मिर्जापुर के प्रसिद्ध मंदिरों में आप यहां के विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। मां दुर्गा को समर्पित यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। खासकर नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। यह सती के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर में शादी भी की करवाई जाती है, ताकी नवविवाहितों को मां का आशिर्वाद प्राप्त हो। धार्मिक यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं।

चुनार का किला

चुनार का किला

PC-vsvinaykumar

यह स्थल धार्मिक महत्व के साथ-साथ ऐतिहासिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण है, जिसका सबसे अच्छा उदाहरण यहां स्थित चुनार का किला है। यह स्थल आम पर्यटकों के साथ खासकर इतिहास प्रेमियों के लिए काफी ज्यादा मायने रखता है। इस किले के पास से ही पवित्र गंगा नदी बहती है, जो इस किले की सुंदरता पर चार चांद लगाने का काम करती है। इस किले से नदी के बहते पानी की आवाज को भी सुना जा सकता है। यह काफी पुराना किला है, जो इतिहास के कई अहम पहलुओं को उजागर करता है। कुछ अलग अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कालीखोह मंदिर

कालीखोह मंदिर

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के काली खोह मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। विंध्या की पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर मां काली को समर्पित है। यहां रोजाना स्थानीय श्रद्धालुओं का अच्छा खासा जमावड़ा लगता है। इन सब से अलग यह स्थल प्राकृतिक रूप से भी काफी महत्व रखता है। यहां का कुदरती नजारे देखने लायक हैं। ये थे मिर्जापुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, जहां की सैर आप किसी भी समय सर सकते हैं। वाराणसी के रास्ते आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+