Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूर्योदय की सुंदरता को देखने के लिए इन जगहों की करें यात्रा

सूर्योदय की सुंदरता को देखने के लिए इन जगहों की करें यात्रा

भारत प्राकृतिक सुंदरता वाला अद्भुत देश है। भारत में ऐसे स्थानों की कमी नहीं है, जो देश-विदेश से यात्रियों को आमंत्रित करते हैं।

आज हम आपको भारत में एसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आपको अद्भुत और खूबसूरत सूर्योदय देखने मिलेगा। वैसे तो आप सूर्योदय की सुंदरता को देखने के लिए रेतीले समुद्र तटों पर जा सकते हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जहां से नजारा शानदार नजर आता है।

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी

कन्याकुमारी तमिलनाडु में भारत के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित है। यहां का सूर्यास्त बिंदु हर यात्री को अवश्य देखना चाहिए, क्योंकि यह दृश्य हर यात्री को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां आपको जो अनुभव मिलेगा, वो अविस्मरणीय होगा। सूर्यास्त और सूर्योदय दोनों का अनुभव करने के लिए यह एक खूबसूरत जगह है।

वर्कला

वर्कला

वर्कला केरल का एक खूबसूरत तटीय शहर है। आपको बता दें केरल में यह एकमात्र ऐसी जगह है जहां पहाड़ियां समुद्र के नजदीक हैं और यही इस जगह को खास बनाती हैं। वर्कला के समुद्र तट सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करते है। यहां आइस टी की चुस्की लेते हुए फुटपाथ कैफे से इस शानदार नजारे को देखा जा सकता है।

टाइगर हिल

टाइगर हिल

नॉर्थईस्ट इंडिया, दार्जिलिंग में स्थित है टाइगर हिल। यह पर्वत श्रृंखलाओं और माउंट कंचनजंगा के एक साथ शानदार दृश्य के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि सूरज की पहली किरणें पेड़ों पर पहले गुलाबी रंग और फिर एक सुंदर नारंगी रंग में प्रकाश डालती हैं। सूर्योदय का यह अद्भुत नजारा आपको हैरान कर देगा। दार्जिलिंग में ठंड का मौसम, एक गर्म कॉफी मग और सूर्योदय का अद्भुत नजारा इसके अलावा और क्या चाहिए।

पुरी बीच

पुरी बीच

पुरी बीच बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है और इसे भारत के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक माना जाता है। ऐस समुद्र तट को पवित्र माना जाता है, साथ ही यह शहर का लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। समुद्र तट पर ताड़ के पेड़ सूर्योदय के समय इसे और खूबसूरत बनाते हैं। आपको बता दें यहां सुबह 5 बजे का सूर्योदय मनोरम होता है।

मरीन ड्राइव, कोचीन

मरीन ड्राइव, कोचीन

एक बार कोचीन के मरीन ड्राइव की यात्रा करने के बाद आप यहां के अनुभव को कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां रंगों के सही चयन के साथ सूर्यास्त होता है। साथ ही लोगों द्वारा इसे बहुत ही रोमांटिक बताया गया है। सूरज ढ़लने के बाद भी आपको आसमान में झिलमिलाता नारंगी रंग दिखाई देंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+