Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड गुवाहाटी से बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

इस वीकेंड गुवाहाटी से बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

गुवाहाटी से टॉप वीकेंड गेटवे । top 5 weekend getaways from guwahati, assam

गुवाहाटी, भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम का एक खूबसूरत शहर है, जो प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से काफी ज्यादा महत्व रखता है। इस शहर की सौंदर्यता का आनंद उठाने के लिए विश्व भर से पर्यटकों का आगमन लगा रहता है। यह शहर ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर बसा है, और देश के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में गिना जाता है।

गुवाहाटी चारों तरह से प्राकृतिक आकर्षणों से घिरा है, एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको इस शहर के निकटवर्ती कुछ खास स्थलों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड या गुवाहाटी भ्रमण के दौरान जा सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

ईस्ट का स्कॉटलैंड

ईस्ट का स्कॉटलैंड

PC-Benoy

गुवाहाटी से आप 99 कि.मी की दूरी का सफर तय कर शिलांग तक का सफर तय कर सकते हैं। मेघालय स्थित शिलांग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने मनमोहक वातावरण और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। यह पर्वतीय गंतव्य समुद्र तल से 4,908 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की पहाड़ी खूबसूरती को देखकर इसे ईस्ट का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।

आप यहां की खूबसूरत झील उमियाम की सैर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के खूबसूरत जलप्रपातों को भी देख सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं।

हाफलोंग

हाफलोंग

अपनी यात्रा को और भी रोमांचित बनाने के लिए आप गुवाहाटी से असम के हाफलोंग का सफर कर सकते हैं। हाफलोंग, गुवाहाटी से लगभग 334 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरत घाटियों, हरे-भरे परिदृश्य और रिफ्रेशिंग माहौल के लिए जाना जाता है।

यहां की यात्रा के दौरान आप जटिंगा, मईबोंग और हाफलोंग झील की सैर का आनंद जरूर लें। प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह एक आदर्श जगह है। आप यहां के प्रमुख आकर्षणों का भ्रमण एक दिन में कर सकते हैं।

मानस वन्यजीव अभयारण्य

मानस वन्यजीव अभयारण्य

अपनी यात्रा को रोमांचक बनाने क लिए आप गुवाहाटी से 138 कि.मी का सफर तय कर मानस राष्ट्रीय उद्यान की सैर का आनंद ले सकते हैं। 950 वर्ग कि.मी में फैला यह उद्यान यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित स्थल है। मानस नेशनल पार्क के साथ-साथ एक टाइगर रिजर्व, हाथी रिजर्व और बायोस्फीयर रिजर्व भी है।

आप यहां बाघों और हाथियों की भारी संख्या देख सकते हैं। इन सब के अलावा आप अन्य वन्य जीव जैसे गैंडा, तेंदुआ, हिरण, जंगली फैंस, लंगूर, गोल्डन बिल्ली आदि को भी देख सकते हैं। आप यहां पक्षी विहार का भी आनंद ले सकते हैं।

विश्व का दूसरा नम स्थल

विश्व का दूसरा नम स्थल

PC-Sahil Dawka

गुवाहाटी से आप 148 कि.मी की दूरी का सफर तय कर मेघालय के चेरापूंजी का सफर तय कर सकते हैं। चेरापूंजी, राज्य का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो विश्व के दूसरे सबसे नम क्षेत्र में गिना जाता है। लगातार बारिश के बावजूद यहां का मौसम काफी खुशनुमा बना रहता है। यहां के जलप्रपात और रूट ब्रिज काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं, जिन्हें देखने के लिए विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है। यहां का नोहकालीकाई जलप्रपात सबसे मुख्य पर्यटन स्थल है।

गंगटोक

गंगटोक

PC- Subhrajyoti07

अगर आप गुवाहाटी से लॉग वीकेंड की सोच रहे हैं, तो सिक्किम के राजधानी शहर गंगटोक का प्लान बना सकते हैं। गंगटोक अपने हरे भरे माहौल, पहाड़ी आकर्षणों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए आप यहां के मठों का दौरा भी कर सकते हैं।

यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है। रमटेक मठ, नाथुला दर्रा , हनुमान टोक, कंचनजंगा बायोस्फीयर रिजर्व, नामची, का बी टाउन, बन्झाक्री जलप्रपात आदि यहां के मुख्य पर्यटन स्थल हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+