Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर पटना से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

वीकेंड पर पटना से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

पटना वर्तमान में भारत के बिहार राज्य का राजधानी शहर है, जो प्रशासनिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्व रखता है। आप यहां से वीकेंड पर आसपास घूमेन का प्लान बना सकते हैं।

कभी पाटलीपुत्र के नाम से जाना जाने वाला पटना वर्तमान में भारत के बिहार राज्य का राजधानी शहर है, जो प्रशासनिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी ज्यादा महत्व रखता है। गंगा नदी के किनारे स्थित पटना राज्य का बड़ा और प्राचीन शहर है, जिसका महत्व आज भी बरकरार है। इतिहास काल के मशहूर दार्शनिक मेगास्थीज ने अपनी पुस्तक इडिका में इस शहर का उल्लेख किया है। इस शहर का इतिहास की सौ साल पुराना है, इतिहास से जुड़े साक्ष्यों के अनुसार पटना को राजा पत्रक ने बसाया था।

पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार इस शहर का लिखित इतिहास 490 ईसा पूर्व से शुरु होता है, जब अजातशत्रु ने अपनी राजधानी राजगीर से पटना स्थानांतरित कर दी थी। पर्यटन के लिहाज से यह शहर काफी लोकप्रिय है, इसके आसपास कई ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं, जिनका प्लान आप यहां से वीकेंड पर बना सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

वैशाली

वैशाली

पटना से आप वैशाली भ्रमण का प्लान बना सकते हैं। वैशाली, राज्य का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जो ऐतिहासिक और प्राकृतिक दोनों रूपों में काफी ज्यादा महत्व रखता है। यह स्थल जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों का पवित्र स्थान है। इसी पावन भूमि पर भगवान महावीर का जन्म हुआ था, और यहां भगवान गौतम बुद्ध का तीन बार आगमन भी हुआ था। पर्यनट की दृष्टि से यह स्थल काफी ज्यादा समृद्ध है। जहां आप कई अतीत से जुड़े स्थलों को देख सकते हैं। यहां के पर्यटन स्थलों में आप अशोक स्तंभ, बौद्ध स्तूप, विश्व शांति स्तूप, बावन पोखरी मंदिर, राजा विशाल का गढ़ और कुण्डलपुर आदि देख सकते हैं।

मधुबनी

मधुबनी

PC- Rohini

वैशाली के अलावा आप पटना से बिहार के विश्व प्रसिद्ध स्थल मधुबनी की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह स्थल अपनी आकर्षक मिथिला चित्रकारी और मखाना की खेती के लिए जाना जाता है। मधुबनी पेंटिंग्स की शुरुआत मिथिला की कुछ औरतों द्वारा की गई थी। पहले यह चित्रकारी रंगोली के रूप में की जाती थी लेकिन अब यह खास चित्रकारी दीवारों से होती हुई कपड़ों और कागजों पर भी उतर आई है।

आज यहां की चित्रकारी पूरे विश्व में जानी जाती है। इस खास पेंटिंग्स का असर आप यहां के रेलवे स्टेशन से ही देख सकते हैं। पर्यटन के लिहाज से यह एक खास स्थल है, जहां आप कई लोकप्रिय स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, जिनमें राजनाथ, सोमनाथ महादेव मंदिर, कोइलख, बलिराज गढ़, भगवती स्थान उचैठ, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर आदि शामिल हैं।

कैमूर

कैमूर

PC- Bihar Images

आप पटना से बिहार के कैमूर जिले की सैर का प्लान बना सकते हैं। कैमर कभी रोहतास जिले का हिस्सा हुा करता था, बाद में इसे अलग कर एक स्वतंत्र जिला बनाया गया। ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। कैमूर की पहाड़ियां यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं, जो घने जंगलों, नदी-झरनों से भरी हुईं है। यहां के प्राकृतिक नजारे प्रकृति प्रेमियों को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। यहां के पर्यटन स्थलों में आप कैमूर श्रृंखला, करकट जलप्रपात, तेलहार जलप्रपात और कैमूर वन्यजीव अभयारणयों को देख सकते हैं।

रोहतास

रोहतास

PC- Virajsingh7

पटना से आप बिहार के एक और ऐतिहासिक स्थल रोहतास की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक प्राचीन स्थल है जो छठी शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व तक मगध साम्राज्य का हिस्सा था। आजादी के बाद इस स्थल को बिहार का एक स्वतंत्र जिला बना दिया गया था। यहां आप अतीत से जुड़ी कई संरचनाओं और अवशेषों को देख सकते हैं, आप यहां के रोहतासगढ़ किले की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ताराचांदी, सासाराम, शेरगढ़ फोर्ट, चाचा फगुमल साहिब गुरुद्वारा आदि का भ्रमण कर सकते हैं।

हजारीबाग

हजारीबाग

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप पटना से हजारीबाग की सैर का प्लान बना सकते हैं। हजारीबाद, रांची से 93 कि.मी की दूरी पर स्थित झारखंड का एक खूबसूरत शहर है, जो पर्यटन के लिहाज से काफी खास माना जाता है। यह शहर जंगलों, नदियों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। चांदवाड़ा और जीलिंजा इस जिले के अंतर्गत जो प्रमुख पहाड़ी श्रृंखला है। पारसनाथ यहां का सबसे ऊंचा पहाड़ है। यहां घूमने-फिरने और देखने के लिए बहुत से खास स्थल मौजूद हैं, जिनमें हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य, इको-टूरिस्ट स्पॉट, सुरजकुंड, इसको गांव,रजरप्पा जलप्रपात, छिन्नमस्ता मंदिर, हजारीबाग झील आदि शामिल हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+