Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिसंबर के महीने में भारत में यहां ले बर्फबारी का मज़ा

दिसंबर के महीने में भारत में यहां ले बर्फबारी का मज़ा

जानिए दिसंबर के महीने में भारत में किन जगहों पर बर्फबारी का मज़ा ले सकते हैं।

By Namrata Shatsri

इस बात में कोई शक नहीं है कि सर्दी के मौसम की सबसे बेहतरीन चीज़ बर्फबारी होती है। ऊपर से गिरती हुई बर्फ मन को एक अलग ही खुशी देती है। सफेद रंग की चादर में बर्फ में लिपटी जगह बहुत ही खूबसूरत दिखती है।

सर्दी आ चुकी है और देश के कई हिस्‍सों में बर्फबारी भी शुरु हो चुकी है। इस मौसम में कई लोग कश्‍मीर आर हिमाचल प्रदेश कर रूख करते हैं। इन दो जगहों के अलावा भी देश में और भी कई जगहें हैं जहां पर बर्फबारी का मज़ा ले सकते हैं।

सर्दी के मौसम में कई स्‍पोर्ट्स का मज़ा जैसे स्कींग और स्‍नोबोर्डिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। अगर आपको भी बर्फ से ढकी वादियां पसंद हैं तो आप भी इन जगहों की सैर कर सकते हैं। भारत में दिसंबर से मार्च के बीच बर्फबारी शुरु हो जाती है। तो चलिए एक नज़र डालते हैं उन जगहों पर जहां खूब बर्फ गिरती है।

मुक्‍तेश्‍वर

मुक्‍तेश्‍वर

समुद्रतट से 2285 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुक्‍तेश्‍वर सर्दी के मौसम में देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। हिमालय पर्वतों से घिरी इस जगह में घने जंगल भी हैं। यहां पर प्रकृति प्रेमी खूब आते हैं और हनीमून मनाने के लिए भी ये जगह बहुत लोकप्रिय है।

बर्फ से ढकी पहाड़ियों और हरे मैदानों में पसरी बर्फ के बीच मुक्‍तेश्‍वर रोमांटिक ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह है।

बिनसर

बिनसर

नंदा देवी पर्वत, पंचाछुली और त्रिशूल की पहदियोम में स्थित बिनसर पहाड़ी क्षेत्र है। ये शहर घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध हैं जिसमें निंसर वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य भी स्थित है।

इसके अलावा हिमालय की चोटी से केदारनाथ और नंदा देवी का मनोरम दृश्‍य भी दिखाई देता है। फोटोग्राफर्स को ये नज़ारा बहुत पसंद आएगा।

तवांग

तवांग

बर्फबारी वाली जगहों में तवांग के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अरुणाचल प्रदेश की इस जगह पर सालभर भारी बर्फबारी होती है लेकिलन दिसंबर के महीने में यहां पर सबसे ज्‍यादा बर्फ गिरती है। ये पूरा शहर यहां तक कि इसके आसपास की पहाडियां तक बर्फ की चादर में लिपटी रहती हैं। ये शहर सर्दी के मौसम में बेहद खूबसूरत दिखता है।

खजियार

खजियार

सर्दी के मौसम में रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक है खजियार। बर्फबारी के दौरान इस जगह का नज़ारा पर्यटकों को मंत्रमुग्‍ध कर देता है।

हिमाचल के इस खूबसूरत शहर को भारत का मिनी स्‍विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ये यूरोप से काफी मिलता-जुलता है। चारों तरफ पहाड़ों और पेड़ों से घिरे खजियार में असंख्‍य वन्‍यजीवों की प्रजातियां भी पाई जाती हैं।

Pc:sahil

चोपता

चोपता

उत्तराखड राज्‍य में स्थित चोपता एक छोटा सा गांव है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। सर्दी के मौसम में इस जगह का तापमान एक दम से नीचे गिर जाता है और इसी दौरान यहां बर्फ पड़ने लगती है।

13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित चोपता से त्रिशूल, नंदा देवी और चौखंबा का खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।Pc:Mjay.cse14

नारकंडा

नारकंडा

शिमला से 80 किमी दूर स्थित नारकंडा समुद्रतट से 884 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। दिसंबर से मध्‍य फरवरी के महीने में ये जगह पर्यटकों के लिए खास होती है।

अगर आप लोकप्रिय पर्यटन स्‍थलों से दूर किसी शांत और कम भीड़भाड़ वाली जगह पर घूमना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।

थाजिवास ग्‍लेशियर

थाजिवास ग्‍लेशियर

दिसंबर के शुरुआती महीने में ही सोनमार्ग में बर्फबारी शुरु हो जाती है। इस महीने में सोनमार्ग का तापमान ज़ीरो डिग्री से भी नीचे गिर जाता है। सोनमार्ग का मतलब है स्‍वर्ण का पथ। सोनमार्ग शहर से 7 किमी दूर स्थित थाजिवास ग्‍लेशियर है। इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। यहां पर आप स्‍लेहराइड्स, स्‍नो बोर्डिंग और स्‍काईंग का मज़ा ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+