Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सर्दी के मौसम में गर्म रखेंगीं भारत की ये जगहें

सर्दी के मौसम में गर्म रखेंगीं भारत की ये जगहें

सर्दी के मौसम में भारत की गर्म जगहों पर छुट्टियां बिताने के बारे में पढ़ें।

By Namrata Shatsri

भारत में कई पहाड़ी, समुद्र तटीय, रेगिस्‍तानी इलाके हैं लेकिन सर्दी के मौसम में सबसे ज्‍यादा मज़ा हिल स्‍टेशन पर ही घूमने में आता है। सर्दी के दिनों में यहां खूब ठंड पड़ती है। हालांकि, कई लोग होते हैं जिन्‍हें सूर्य की गरमाहट पसदं होती है और वो हिल स्‍टेशन और ठंडी जगहों की जगह तटीय स्‍थलों पर घूमना ज्‍यादा पसंद करते हैं।

अगर आपको भी सर्दी का मौसम पसंद नहीं है तो आप इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं उन जगहों पर जहां इस सर्दी के मौसम में आप जा सकते हैं।

गोकर्णा

गोकर्णा

गोकर्णा देश के सबसे लोकप्रिय तटीय शहरों में से एक है। गोवा के मुकाबले इस तट पर कम भीड़ रहती है। कर्नाटक राज्‍य में स्थित गोकर्णा एकांत मेंसमय बिताने के लिए सबसे बेहतर है। इस तट पर भीड़भाड़ बहुत कम होती है। यहां पर कई तट हैं और इसी वजह से गोकर्णा बीच पसंद करने वाले लोगों के लिए खास है। यहां पर आद्र मौसम रहता है।PC: Unknown

मांडवी

मांडवी

गुजरात के कच्‍छ जिले में स्थित मांडवी एक ऐतिहासिक शहर है और यहां पर कच्‍छ राजवंश के राजा छुट्टियां मनाने आया करते थे। पहले ये जगह किलेबंद दीवार के अंदर स्थि‍त थी लेकिन अब वो दीवार नष्‍ट हो चुकी है। इस शहर में चार शताब्‍दी पुरानी जहाज़ बनाने की इंडस्‍ट्री है जिसकी स्‍थापना खारवा समुदाय ने छोटे लकड़ी के जहाज़ बनाने के लिए की थी।

जैसलमेर

जैसलमेर

पाकिस्‍तान की सीमा के पास स्थित राजस्‍थान के शहर जैसलमेर को गोल्‍डन सिटी के नाम से जाना जाता है क्‍योंकि यहां थार रेगिस्‍तान में सुनहरी रेत की तरह फैली है। इस शहर में अनेक झीलें, विशाल जैन मंदिर, हवेली और पीले बलुआ पत्‍थरों से बने किले हैं।

इस शहर के अधिकतर स्‍थल ऐतिहासिक महत्‍व रखते हैं और यहां का मौसम भी काफी अलग है। यहां पर रेगिस्‍तान में ऊंट की सवारी और रत को कैंप का मज़ा भी ले सकते हैं। ये अनुभव आपको हमेशा याद रहेगा।

पॉन्डिचेरी

पॉन्डिचेरी

इसे पॉन्डि भी कहा जाता है। पॉन्डिचेरी फ्रेंच कालोनी हुआ करती थी। आज इस शहर में फ्रेंच सभ्‍यता और स्‍थानीय संस्‍कृति का मेल देखने को मिलता है।पॉन्डिचेरी में ना केवल कई सारे तट हैं बल्कि ये शहर ओरोविल्‍ले में स्थित ऑरोबिंदो आश्रम के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां फ्रेंच से जुड़े और भी कई स्‍थल हैं।PC: Rupam Dey

वर्कला

वर्कला

तिरुवनंतपुरम में स्थित वर्कला एक बेहद खूसबूरत तटीय शहर है। वर्कला, केरल राज्‍य का एकमात्र ऐसा पर्वतीय क्षेत्र है जो समुद्र के निकट है। यहां पर भारत से ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

इस जगह के कई आकर्षक स्‍थल हैं। यहां समुद्र तटों के अलावा 2000 साल प्राचीन विष्‍णु मंदिर और सिवाबिरि मठ भी है जोकि तट से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+