हममें से भला ऐसा कौन है जो फ़िल्में नहीं देखता होगा। कहा गया है फ़िल्में समाज का आइना होती हैं तो समाज को गहराई से जानने के लिए फ़िल्में देखना बेहद ज़रूरी है। अब अगर आप के अंदर फ़िल्में देखने का शौक हो तो आपके कुछ फेवरेट एक्टर भी होंगे जिनको आप निहारते होंगे,जिनसे आप मिलना चाहते होंगे, जिनके साथ बैठ कर कॉफी की सिप लेते हुए उनकी डेली लाइफ को जानना चाहते होंगे।
क्या कभी आपने ये सोचा है कि शाहरुख़ खान पैदा कहां हुए हैं ? वास्तव में अमिताभ बच्चन कहां के रहने वाले हैं ? अनिल कपूर की जन्म भूमि कहां है ?
सबसे दिलचस्प बात ये है कि हमारे ये सभी फेवरेट एक्टर हमारे ही देश में पैदा हुए हैं। हो सकता है इनमें से कुछ जगहों के बारे में जानते हों आप और ये भी हो सकता है कि कुछ जगहों से अंजान हो आप। तो आइये आज आपको बताते हैं कि विश्व मानचित्र पर भारत को एक ख़ास पहचान दिलाने वाले हमारे ये एक्टर कहां पैदा हुए हैं।
पढ़ें - जानिये कहां पैदा हुई हैं लाखों दिलों की धड़कन, बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं

अमिताभ बच्चन - इलाहाबाद
अमिताभ बच्चन जिन्हें सारा बॉलीवुड बिग बी के नाम से जानता है भारत के एक बेहद खूबसूरत राज्य उत्तर प्रदेश में पैदा हुए हैं। उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा शहर इलाहाबाद कई मामलों में बेहद महत्वपूर्ण शहर है। यह न सिर्फ हिन्दुओं का महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, बल्कि आज के भारत को बनाने में भी इसकी अहम भूमिका रही है। आने वाले पर्यटकों के लिए यहां बहुत कुछ है।

शाहरुख़ खान - दिल्ली
बॉलीवुड में बादशाह खान के नामस इ मशहूर शाहरुख़ खान देश की राजधानी दिल्ली में पैदा हुए हैं। जाइये क्या अपने में ख़ास लिए हुए है दिल्ली।

सलमान खान - इंदौर
बात बॉलीवुड की हो और ऐसे में हम "दबंग" सलमान खान का ज़िक्र न करें हो ही नहीं सकता। "दबंग" सलमान खान का जन्म भारत के बेहद लोकप्रिय राज्य मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ है।

आमिर खान - मुंबई
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ही जन्में हैं । देखिये क्या खास है मुंबई में।

अक्षय कुमार - अमृतसर
बॉलीवुड में खिलाडी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार अमृतसर में जन्में हैं। जी हां वही अमृतसर जो दुनिया भर में अपने स्वर्ण मंदिर के कारण जाना जाता है।

कमल हसन - परमाकुडी
दक्षिण के सुपर स्टार कमल हसन तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के परमाकुडी में जन्में हैं।

रणबीर कपूर - मुंबई
आज तमाम लड़कियों के दिल की धड़कन और लड़कों में कूल डूड के नाम से मशहूर रणबीर कपूर भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जन्में हैं।

आर माधवन - जमशेदपुर
दक्षिण के एक अन्य सुपर स्टार आर माधवन जिन्होंने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया है झारखंड के जमशेदपुर में पैदा हुए हैं। जाने जमशेदपुर के बारे में।

फरहान अख्तर - मुंबई
अपने अंदर बहुमुखी लिए हुए एक्टर फरहान अख्तर का जन्म भी मुंबई में हुआ है।

ऋतिक रोशन - मुंबई
शादी शुदा होने के बावजूद भी लड़कियों के बीच बेहद लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन का भी जन्म भी ख्वाबों के शहर मुंबई में हुआ है।

अनिल कपूर - चेम्बूर
बात जब फिल्मों और बॉलीवुड पर हो और हम अनिल कपूर की बात न करें तो मामला कच्चा रहता है। बॉलीवुड के इस अभिनेता का जन्म मायानगरी मुंबई के उपनगरीय इलाके चेम्बूर में हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications












