Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के प्रमुख फिल्म सिटी!

भारत के प्रमुख फिल्म सिटी!

पिछले कई दशकों में, भारत ने कई रचनात्मक क्रियाओं को बढ़ते हुए देखा है जिनमें से बहुतों का उपयोग फिल्मों में किया गया है। हालाँकि बॉलीवुड ने भारतीय फिल्म जगत को दुनियाभर में बहुत प्रसिद्धि दिलाई है, इसके साथ अन्य क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों ने भी अपने मानकों को उँचा रखा है।

फिल्म की शूटिंग फिल्म प्रोडक्शन का प्रमुख भाग होता है। शूटिंग लोकेशन्स प्रॉजेक्ट के ज़रूरत और बजट को ध्यान में रखकर बहुत ही सावधानी से चुना जाता है। जब किसी उँचे बजट की फिल्म में किसी सेट की प्रतिकृति बनाई जाती है तो उनमें से कई फिल्म सिटी पर भी निर्भर करते हैं जहाँ आसानी से अलग अलग क़िस्मों के शूटिंग सेट्स उपलब्ध होते हैं।

भारत में कई फिल्म सिटी हैं जहाँ आप ज़रूर ही यात्रा करें। चलिए, यहाँ हम आपको भारत के कुछ प्रमुख फिल्म सिटी के बारे में बताते हैं।

Ramoji Film City

रामोजी फिल्म सिटी
Image Courtesy:
Vinayaraj

1.रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद

हैदराबाद का रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत फिल्म सिटी है। मंत्रमुग्ध कर देने वाले इस फिल्म स्टूडियो परिसर में पूरे साल बड़े पैमाने पर फिल्में शूट की जाती हैं। लाखों यात्री व पर्यटक फिल्म सिटी के इस विशाल जगह के अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए आते हैं। यहाँ के कुछ प्रमुख आकर्षण के केंद्र हैं, यहाँ के हरे भरे मैदान, विश्व स्तरीय फिल्म के सेट, अस्पतालों के नमूने, पुलिस कार्यालय, ताज महल का नमूना, एक नकली हवाई अड्डा, आदि। यह आपके लिए किसी अद्भुत नज़ारे से कम नहीं है। इस फिल्म सिटी का पूरा अनुभव लेने के लिए आपको दो दिन लगेंगे, एक दिन में आप पूरी फिल्म सिटी के नज़ारों का मज़ा नहीं ले सकते।

2.मुंबई फिल्म सिटी, मुंबई

मुंबई फिल्म सिटी या दादासाहब फाल्के चित्रानगरी, भारत की सबसे ज़्यादा यात्रा की जाने वाली फिल्म सिटी में से एक है। सन् 1911 में जब से इसकी स्थापना हुई है इसका बॉलीवुड और बाकी क्षेत्र की फिल्मों के लिए काफ़ी उपयोग किया गया है और किया जा रहा है। यह फिल्म सिटी, फिल्मों में प्रयोग होने वाले सारे आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से सुसज्जित है। मानव निर्मित नकली पहाड़, झरने, झील, शहर, गाँव, आदि सारे के सारे चीज़ बिल्कुल असली दिखते हैं जिससे की असली और नकली में अंतर करना भी मुश्किल हो जाता है। दिन के समय में इस फिल्म सिटी की यात्रा सबसे ज़्यादा उचित होगी।

innovative Film City

इनोवेटिव फिल्म सिटी
Image Courtesy: Rameshng

3.इनोवेटिव फिल्म सिटी, बेंगलूरु

बेंगलूरु शहर के सीमा पर बसा यह इनोवेटिव फिल्म सिटी पर्यटकों का मुख्य आकर्षण का केंद्र है। फिल्म सिटी के अंदर के विभिन्न भागों में कार्टून सिटी, एक्वा किंग्डम, डिनो पार्क, मिनी गोल्फ, चिड़ियाघर, भुतिया हवेली, इनोवेटिव टॉकीज़ और दर्पण भूलभुलैया हैं। इस फिल्म सिटी में कई संग्रहालय भी हैं, जैसे जीवाश्म के संग्रहालय, मोम का संग्रहालय, विभिन्न जनजातीय संग्रहालय और कई विषमताओं के संग्रहालय। यात्री यहाँ कई तरह के रोमांचक कार्यों व खेलों का मज़ा ले सकते हैं जैसे कि बंजी जंपिंग, तीरंदाजी, बुल राइडिंग और नेट क्रिकेट का।

4.नोयडा फिल्म सिटी, नोयडा

दिल्ली के पास नोयडा में स्थापित नोयडा फिल्म सिटी इस शहर का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। 100 एकड़ की भूमि में फैले इस फिल्म सिटी में कई बॉलीवुड फिल्मों, टी.वी कार्यक्रमों, विज्ञापनों और कई अन्य कार्यक्रमों जो विभिन्न चैनलों में प्रसारित होते हैं, को शूट किया जाता है।

5.एम.जी.आर फिल्म सिटी, चेन्नई

सन् 1994 में बने इस फिल्म सिटी में, कई फिल्ममेकर्स और यात्री इसके दौरे के लिए आते हैं। इस फिल्म सिटी में कई तरह के सेट्स हैं जो फिल्मों में उपयोग किए जाते हैं। मानव निर्मित शहरों और गाँवों के प्रतिकृतियां, चर्च, झील, मंदिर, मस्जिद, पोस्ट ऑफीस, आदि यहाँ के मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व टिप्पण्णियाँ नीचे व्यक्त करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+