Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली की भीड़ भाड़ से चाहिए मुक्ति, तो जरुर घूमे दिल्ली की खास झीले

दिल्ली की भीड़ भाड़ से चाहिए मुक्ति, तो जरुर घूमे दिल्ली की खास झीले

जाने दिल्ली की खास पांच झीलों के बारे में, जहां जाकर आप अपने पूरे हफ्ते की थकान को दूर कर सकते हैं

By Goldi

भारत की राजधानी सिर्फ राजनीती के लिए ही नहीं बल्कि पर्यटन के मामले में भी नम्बर वन है। हर साल यहां लाखों की तादाद में पर्यटक यहां की खूबसूरत जगहों को देखने और जानने पहुंचते हैं। लेकिन जब आप दिल्ली में रहते हैं, तो वहां हमेशा वही जगहें देखकर बोर होना मुमकिन सी बात है।

भीड़-भाड़, प्रदूष्ण के कारण कभी कभी दिल्ली आपको निराश भी करती हैं, ऐसे में मन करता है, किसी खूबसूरत सी जगह खुद के साथ बिताने का। लेकिन, दिक्कत आती है, छुट्टी की ,जो ऑफिस से मुश्किल से ही मिलती है।

इसी क्रम में आज हम आपको दिल्ली की कुछ बेहद खूबसूरत झीलों के बारे ,में बताने जा रहे हैं, जिनके किनारे बैठकर आप ,दिल्ली के शोर शराबे से दूर पानी की लहरों के बीच अपने विचारों के साथ गोता लगा सकेंगे। तो आइये जानते हैं, दिल्ली की कुछ बेहद ही खूबसूरत झीलों के बारे में

दमादम झील

दमादम झील

अरावली पहाड़ियों के बीच में स्थित दमादम झील दिल्लीवासियों के लिए एक पेर्फ्क्ट वीक्न्द गेटवे हैं. दिल्ली से इस झील तक पहुँचने में अमूमन दो घंटे का समय लगता है।

दमादम झील हरियाणा के प्राकृतिक पानी के स्त्रोतों में से एक है, इस झील के किनारे कई कई साहसिक गतिविधियों का लुत्फ उठाया जा सकता है, जैसे रेपलिंग,क्लाइम्बिंग,बटिंग ,ट्रेकिंग और सबसे मजेदार कैम्पिंग जिसके लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है।

Pc:Shaz.syed13

सूरजकुंड झील

सूरजकुंड झील

सूरजकुंड झील फरीदाबाद में स्थित है, जोकि दक्षिणी दिल्ली से करीबन 8 किमी की दूरी पर है। इस झील को इसके आकार के कारण मोर झील के नाम से भी जाना जाता है। हाँ पर एक सिद्ध कुण्ड है जिसके पानी में रोगों से मुक्त करने की शक्ति मानी जाती है। सूरजकुण्ड परिसर में सुन्दर राजहंस और बगीचा भी है। सूरजकुंड झील एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के साथ साथ सूरजकुंड मेले के लिए भी जाना जाता है।
Pc:Jyoti Prakash Bhattacharjee

बढ़खल झील

बढ़खल झील

अरावली की पहाड़ियों के बीच फरीदाबाद में स्थित बढ़खल झील दिल्ली से करीबन 32 किमी की दूरी पर स्थित है। इस झील के आसपास का प्राकृतिक वातावरण आपके मन को एक असीम शांति की अनुभूति का एहसास कराता है। इतना ही इस झील के आसपास कई खूबसूरत पक्षियों को भी निहार सकते हैं।Pc:Aradhya

नीली झील

नीली झील

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए नीली झील एकदम परफेक्ट जगह है । यह खूबसूरत झील असोला भट्टी में स्थित है,अगर अप इस झील को घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अपने कैमरा साथ में ले जाना कतई ना भूले। अगर आप ट्रैकिंग का शौक रखते हैं, वीकेंड्स में यहां जरुर आयें।

कर्ण झील

कर्ण झील

दिल्ली से दो घंटे की दूरी पर स्थित कर्ण झील करनाल में स्थित है। कर्ण झील करनाल का एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है, यहां आप बोटिंग के साथ साइकिलिंग बोट के अलावा झील के किनारे पैदल घूमकर इसकी खूबसूरती को करीब से निहार सकते हैं।Pc:Aniket

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+