Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये ऑफबीट प्लेस नागालैंड को बनाते हैं सबसे खास पर्यटन स्थल

ये ऑफबीट प्लेस नागालैंड को बनाते हैं सबसे खास पर्यटन स्थल

नागालैंड में प्रसिद्ध पर्यनट स्थलों के अलावा यहां कई ऑफबीट प्लेस भी मौजूद हैं, जो पर्यटन के लिए खास माने जाते हैं।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल नागालैंड एक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस बनते जा रहा है। प्राकृतिक रूप से समृद्ध और अपने अद्भुत नजारों की वजह से इसे पूर्व का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां घूमने-फिरने के लिहाज से कई खास स्थल मौजूद हैं, जहां एक शानदार ट्रिप का आनंद अपने परिवार या दोस्तों के साथ लिया जा सकता है। कोहिमा, दीमापुर, मोकोचुंग आदि यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां साल भर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। लेकिन देखा जाए तो नागालैंड की पर्यटन खूबसूरती से अभी भी पर्यटन अंजान है। इस राज्य को भारत का कम भ्रमण किया जाने वाला स्थल कहा जा सकता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको राज्य के उन चुनिंदा ऑफबीट स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी सुकून भरी यात्रा के लिए आदर्श स्थल हो सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

 किफिरे

किफिरे

नागालैंड के ऑफबीट स्थलों में आप किफिरे की सैर का प्लान बना सकते हैं। किफिरे राजधानी शहर कोहिमा से 250 कि.मी की दूरी पर स्थित एक छोटा मगर खूबसूरत गांव है। प्राकृतिक आकर्षणों से सराबोर यह स्थल आपकी यात्रा के लिए आदर्श स्थल हो सकता है। यह राज्य के उन चुनिंदा स्थानों में से एक है जहां आप नागा जनजातीयों में संगतम, सीमा और एमिचुंगर को देख सकते हैं। अगर आप नागा संस्कृति और परंपराओं में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको यहां जरूर आना चाहिए।

खोनोमा

खोनोमा

PC-Jackpluto

नागालैंड के ऑफबीट स्थलों में आप खोनोमा की सैर का प्लान बना सकते हैं। खोनोमा राज्य का हरा-भरा गांव है, जो राजधानी शहर कोहिमा से 20 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह स्थल अपनी मनमोहक आबोहवा और हरे-भरे माहौल के लिए जाना जाता है। एक ऑफबीट ट्रैवलर के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां एक शानदार अवकाश बिना शहरी शोर-शराबे के बिताया जा सकता है। यहां प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद जी भरकर उठाया जा सकता है। यहां के पहाड़ी दृश्य इस स्थल को जन्नत में तब्दील करते हैं। प्रकृति प्रेमी से लेकर वन्यजीव उत्साही लोगों यहां आ सकते हैं।

सिलोई झील

सिलोई झील

PC-Murari521

नागालैंड के ऑफबीट स्थलों में आप सिलोई झील की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य की उन झीलों में गिगी जाती है, जहां कम ही पर्यटक पहुंच पाते हैं। सिलोई लेक राजधानी शहर कोहिमा से 260 कि.मी की दूरी पर पटकई पहाड़ी श्रृंखला के मध्य स्थित है। शांत पहाड़ियों और हरे-भरे माहौल के बीच यह एक आरामदायक स्थल है, जहां आप प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे। प्रकृति प्रेमी के लिए यह एक आदर्श स्थल है। झील का साफी पानी पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। एक रिफ्रेशिंग सैर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

बेनरेऊ

बेनरेऊ

PC-Angambou

नागालैंड के ऑफबीट स्थलों में आप बेनरेऊ का प्लान कर सकते हैं। बेनरेऊ राज्य के उन स्थलों में गिना जाता है, जहां कम ही पर्यटक पहुंच पाते हैं। यह स्थल ऑफबीट पर्यटकों के लिए काफी खास मानी जाती है, जिन्हें एकांत में समय बिताना और कुछ नया जानने का शौक है। आप यहां आकर नागालैंड के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं। यहां के प्राकृतिक दृश्य आपको जरूर रोमांचित कर देंगे।

घोसु पक्षी अभयारण्य

घोसु पक्षी अभयारण्य

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप नागालैंड में घोसु पक्षी अभयारण्य की सैर का प्लान बना सकते हैं। आप यहां कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियों के अलावा वनस्पति और जंगली जीवों की प्रजातियों को भी देख सकते हैं। पक्षी विहार का शौक रखने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थल है। आप यहां स्थानीय पक्षियों के अलावा कई प्रवासियों पक्षियों को भी देख सकते हैं। वन्यजीवन उत्साही पर्यटक भी यहां आ सकते हैं। अपनी नागालैंड यात्रा को खास बनाने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+