Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सर्दियों में वाया पनवेल होते हुए लोनावला की ट्रिप का ले मजा

सर्दियों में वाया पनवेल होते हुए लोनावला की ट्रिप का ले मजा

जाने मुंबई से लकर लोनावाला का रूट मैप और लोनावाला में आप क्या खास कर सकते हैं, इस पर भी एक नजर डाले

By Goldi

महाराष्ट्र और मुंबई वासियों के बीच लोनावाला एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो सिर्फ मुंबई वासियों को ही नहीं, बल्कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बीच भी खासा लोकप्रिय है। शहर की भाग दौड़ से दूर पूरे साल भर यहां हिल स्टेशन, अपनी तजा और प्रदूष्ण मुक्त वातावरण से यहां आने वाले पर्यटकों की छुट्टियों को यादगार बनता है।

एक तरह दक्कन पठार तो दूसर और कोंकण तट से घिरा हुआ लोनावाला के खूबसूरत नजारे पर्यटकों को खूब भाते हैं। 1871 में मुंबई के गवर्नर सर एल्फिसटन ने लोनावाला की खोज की। इसकी खोज के समय यह एक घने जंगल के रूप में था और केवल कुछ मुट्ठी भर लोग ही बसे थे।कहने की जरूरत नहीं है यह जगह घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के रूप में सालाना अच्छी तरह से आय का साधन है।

अगर आपने अभी तक इस खूबसूरत जगह का दीदार नहीं किया है तो कर डालिए, लेकिन उससे पहले ये और देख ले कि मुंबई के रास्ते आप लोनावला जाते हुए और क्या क्या खस देख सकते हैं..आइये जानते हैं

मुंबई से लोनावाला

मुंबई से लोनावाला

मुंबई-नवी मुंबई-पनवेल-रसायनी-खालापुर- लोनावाला- इस रूट के जरिये आप लोनावला एक घंटे 31 मिनट में पहुंच जायेंगे।

नवी मुंबई में क्‍या देखें

नवी मुंबई में क्‍या देखें

मुंबई से 22 किमी दूर स्थित नवी मुंबई एक मे‍ट्रोपोलिटन शहर है। पाम बीच मार्ग से ड्राइव करते हुए आपको सड़क के किनारे कई समुद्रतट और सुंदर नज़ारे दिखाई देंगें। खारगढ़ में पंडावकड़ा झरना और महापे में पार्सिक पर्वत पर ट्रैकिंग की जा सकती हैं। वंडर्स पार्क में सैर का मज़ा भी ले सकते हैं।

 नवी मुंबई में कहा रूकें

नवी मुंबई में कहा रूकें

मुंबई से सुबह जल्‍दी निकलें ताकि मुंबई के ट्रैफिक से बच सकें। हाईवे पर नाश्‍ते के लिए कई रेस्‍टोरेंट मिल जाएंगें। सफर में महाराष्‍ट्र की लोकप्रिय डिश वड़ा पाव, मसाला पाव और पोहा आ‍दि खा सकते हैं। मुंबई शहर की नियोजित सिटी है नवी मुंबई जो कि दो भागों दक्षिण नवी मुंबई और उत्तरी नवी मुंबई में बंटा हुआ है।

नवी मुंबई से पनवेल की दूरी

नवी मुंबई से पनवेल की दूरी

नवी मुंबई से पनवेल की दूरी करीबन 34 किमी है जिसे एक घंटे में पूरा किया जा सकता है। पनवेल रायगढ़ जिले में आता है, जिसे कोंकण प्रादेशिक क्षेत्र का प्रवेशद्वार भी माना जाता है। 300 साल पहले पनवेल बिर्टिशों द्वार पंबेल के नाम से जाना जाता था।

कर्नाला किला

कर्नाला किला

रायगढ़ जिले में स्थित कर्नाला किला पनवेल से दस किमी की दूरी पर स्थित है, यह किला कर्नाला पक्षी अभ्यारण्य के अंतर्गत आता है और दो किलों से मिलकर बना है जिसमें एक किला दूसरे से ऊंचा है।ऊंचा किले में 125 फुट ऊंचा स्तंभ है जो बसाल्ट (एक प्रकार का ठोस लावा) से बना हुआ है और पांडु स्तंभ के नाम से जाना जाता है और आसपास की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

इस किले का प्रमुख आकर्षण है, इस किले की ऊंचाई से पनवेल को निहारना और राजमाची किले और प्रबल किले को देखना।

Pc:Anil R

कर्नाला पक्षी अभ्यारण्य

कर्नाला पक्षी अभ्यारण्य

इस पक्षी अभ्यारण्य की स्थापना सन 1968 में हुई और यह सभी प्रकार के पक्षियों के लिए शानदार आश्रय स्थान है। पक्षी प्रेमी यहाँ पक्षियों की लगभग 150 प्रजातियों को चहचहाते हुए देखकर तथा साथ ही साथ लगभग 37 प्रकार के प्रवासी पक्षियों को देखकर आनंदित हो जाते हैं।Pc:Dineshkannambadi

पनवेल से लोनावाला

पनवेल से लोनावाला

पनवेल से नढल-खालापुर फिर लोनावाला ये दूर आप एक घंटे 11 मिनट में पूरी कर सकते हैं, इस रूट पर आपको ट्रेफिक भी कम मिलेगा, साथ ही इस रूट की सड़के भी काफी हद तक सही है।

लोहागढ़ किला देखें

लोहागढ़ किला देखें

अगर आप ट्रैकिंग के दीवाने हैं, तो लोहागढ़ किला अवश्य देखें, और ट्रेकिंग को भी जरुर ट्राई करें, और हां इस किले की ऊंचाई पर पहुँचने के अब्द लोनावाला की मनमोहक खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करना कतई ना भूले।Pc:Rashmi.parab

भाजा गुफाएं

भाजा गुफाएं

भाजा की गुफाएं मालावी स्‍टेशन से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भाजा की गुफाओं का निर्माण दूसरी शताब्‍दी ईसा पूर्व में हुआ था।यहां की गुफाएं सुरक्षित अवस्‍था में है।Pc: L Ram Vidhya Sagar

डेल्ला एडवेंचर पार्क

डेल्ला एडवेंचर पार्क

अगर अप लोनावाला में है, और एडवेंचर के शौक़ीन हैं, तो आप इस इस पार्क में जरुर जाएँ, यहां बसे और बच्चो के लिए कई एडवेंचर गेम्स आयोजित किये जाते हैं, जैसे जोर्बिंग,पेंटबाल शूटिंग, फ्लाइंग फॉक्स, आदि।

 लायन पॉइंट

लायन पॉइंट

ये खूबसूरत जगह बुशी डैम और आम्बी घाटी के बीच में स्थित है, ये लोनावाला के चर्चित खूबसूरत नजारे पेश करने वालों में से एक पॉइंट है। लायन पॉइंट से लोंवाला को निहारना काफी रोमांचक है, यहां से आप बीच पहाड़ियों से बहते हुए झरने को देख सकते हैं, साथ ही यहां के सनसेट और सनराइज के नजारे भी बेहद खूबसूरत होते हैं।Pc:Anurag Singh

बुशी डैम

बुशी डैम

लोनावाला से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर बुशी डैम स्थित है। यह यहां का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। खासकर मानसून के समय यहां पर्यटकों की खासा भीड़ देखी जा सकती है। यहां अगर आप जाते हैं तो इस बात का ख्याल जरूर रखें कि डैम में पानी अचानक बढ़ जाता है।Pc:Shmilyshy

राजमची पाइंट

राजमची पाइंट

खूबसूरत वादियों के बीच बसा राजमची लोनावला से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित है। इसका यह नाम यहां के गांव राजमची के कारण पड़ा है। इसकी ओर चले आने का कारण यहां की सुंदरता के साथ अट्रैक्शन का केन्द्रबिंदू है शिवाजी का किला और राजमची वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है।Pc:Ravinder Singh Gill

मंकी पॉइंट

मंकी पॉइंट

जैसे ही आप लोनावाला में प्रवेश करेंगे आपको मंकी पॉइंट नजर आयेगा, शाम के समय इस खूबसूरत जगह से ढलते हुए सूरज को देखना काफी मनोरम होता है, साथ ही ढलते हुए सूरज को देखते हुए भुट्टे को जरुर खाएं।Pc:Robbygrine

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+