Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » इस दौरान बनाएं उडुपी के इन खास जलप्रपातों की सैर का प्लान

इस दौरान बनाएं उडुपी के इन खास जलप्रपातों की सैर का प्लान

कूसल्ली, अरिसिन गुंडी, कुडुमारी और जोमलु तीर्थ कर्नाटक के उडुपी के चुनिंदा अज्ञात जलप्रपात हैं।

उडुपी दक्षिण भारत के कर्नाटक का खूबसूरत शहर है, जो पर्यटन के लिहाज से काफी खास माना जाता है। यह कर्नाटक के चुनिंदा टूरिस्ट स्पॉर्ट में से एक है जहां वर्षभर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यह शहर मुख्यत: अपने सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां मौजूद कृष्ण मंदिर, परशुराम क्षेत्र, रजप पीठ और शिवल्ली इसे एक टेंपल सिटी बनाने का काम करते हैं। उडुपी, मैंगलोर से 60 कि.मी और बैंगलोर से लगभग 422 कि.मी की दूरी पर स्थित है। धार्मिकता से अलग यह शहर अपने प्राकृतिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां कुदरती आकर्षणों की प्रचुरता है। इस लेख में आज हम आपको उडुपी के प्राकृतिक खजाने में से चुनिंदा कुछ जलप्रपातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए ये झरने आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

कूसल्ली जलप्रपात

कूसल्ली जलप्रपात

उडुपी के जलप्रपातों में आप कूसल्ली वाटरफॉल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह जलप्रपात उडुपी मुख्य शहर से 120 कि.मी की दूरी पर कोसल्ली गांव के घने जंगलों के मध्य स्थित है। यह एक विशाल जलप्रपात है, जहां नदी का पानी चट्टानी और घने जगलों का सफर तय कर 470 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह इस क्षेत्र का सबसे बड़ा जलप्रपात है। चूंकि यह चट्टानी और घने जंगलों के अंदर स्थित है, इसलिए यहां प्रवेश का कोई सुगम मार्ग मौजूद नहीं है, आपको झरने तक पहुंचने के लिए कूसल्ली गांव से 5 कि.मी तक ट्रेकिंग करनी होगी। चलते वक्त काफी ध्यान रखें, क्योंकि यहां यह रास्ता चट्टानों और फिसलन से भरा है। खासकर मॉनसून के दौरान यहां का आना थोड़ा चुनौतिपूर्ण हो जाता है। आप यहां का प्लान नवंबर से लेकर दिसंबर के मध्य बना सकते हैं।

अरिसिन गुंडी जलप्रपात

अरिसिन गुंडी जलप्रपात

PC-Vinay bhat

कूसल्ली के अलावा आप उडुपी के अरिसिन गुंडी जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह उडुपी मुख्य शहर से 85 कि.मी और मुरुदेश्वर से 60 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात जिले के कोदाचद्री हिल्स में स्थित है, जहां आप 2 कि.मी का ट्रेकिंग सफर तय कर पहुंच सकते हैं। यहां आपको जलप्रपात तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग ट्रेल्स मिल जाएंगे। ट्रैल्स की वजह से यहां ट्रेकर्स का आना जाना लगा रहता है। खासकर वीकेंड पर यहां भारी संख्या में ट्रेकर्स आते हैं। यह एक खूबसूरत जलप्रपात है, जहां का आसपास का नजारा काफी देखने लायक है। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के अलावा ट्रेकिंग का रोमांच भरा आनंद भी ले सकते हैं। यहां वीकेंड पर पिकनिक मनाने के लिए भी पर्यटक आते हैं। जलप्रपात की भौगोलिक स्थित बेहद खास है, आप यहां एक शानदार अनुभव के लिए आ सकते हैं।

कुडुमारी जलप्रपात

कुडुमारी जलप्रपात

उडुपी के जलप्रपातों की श्रृंखला में आप यहां के कुडुमारी वाटरफॉल्स का प्लान बना सकते हैं। यह जलप्रपात उडुपी मुख्य शहर से 110 कि.मी, मुरुदेश्वर से 100 कि.मी की दूरी पर स्थित चक्तिकल गांव में स्थित है। यह एक खूबसूरत जलप्रपात है, जो पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। कुडुमारी फॉल्स पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स के लिए एक आदर्श स्थल है, इसके अलावा यहां कैंपिंग का रोमांच भरा आनंद भी लिया जा सकता है। इस जलप्रपात से पानी लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है, जिसे देख पर्यटक काफी रोमांचित और आनंदित हो उठते हैं। आप इस झरने के पानी में स्नान भी कर सकते हैं। चक्तिकल से गांव से जलप्रपात तक पहुंचने के लिए आपको 2 कि.मी तक ट्रेंकिग करनी होगी।

जोमलु तीर्थ जलप्रपात

जोमलु तीर्थ जलप्रपात

उपरोक्त जलप्रपातों के अलावा आप उडुपी के जोमलु तीर्थ जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह वाटरफॉल्स उडुपी मुख्य शहर से 40 कि.मी की दूरी पर सीता नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात तक आप सड़क मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। इसकी भौगोलिक स्थिति बेहद खास है, जहां पर्यटकों को आना बहुत ही पसंद है। हाल के वर्षों में यह स्थल एक शानदार पिकनिक स्पॉर्ट के रूप में भी उभरा है। झरने के चारों तरफ फैली प्राकृतिक सौंदर्यता सैलानियों को काफी ज्यादा आनंदित और रोमांचित करने का काम करती है। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

उडुपी कर्नाटक का एक प्रसिद्ध शहर है, जहां आप परिवहन की तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा मैंगलोर एयरपोर्ट है। रेल सेवा के लिए आप उडुपी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के जरिए भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से उडुपी राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+