Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चेन्नई की गर्मी से राहत दिलाते खास वाटरपार्क्स

चेन्नई की गर्मी से राहत दिलाते खास वाटरपार्क्स

By Goldi

गर्मी से राहत पाने के दो तरीके हैं, एक तो हिल स्टेशन की सैर या फिर वाटरपार्क्स। वाटरपार्क्स में ना सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि आप ढेर सारी मनोरंजक गतिविधियों को भी एन्जॉय कर सकेंगे। साथ ही एम्यूज़मेंट पार्क में आप ढेर सारे साहासिक खेलो का भी आनन्द ले सकेंगे।

अगर आप चेन्नई में रहते हैं, तो आप यहां स्थित वाटरपार्क्स में सिर्फ मनोरंजक गतिविधियों को ही एन्जॉय नहीं करेंगे बल्कि आप यहां समुद्री लहरों को और वाइट वाटर राफ्टिंग को भी एन्जॉय कर सकते हैं। तो अगर आप चेन्नई में हैं, और गर्मी से मुक्ति पाना चाहते हैं तो, चेन्नई के खास वाटरपार्क्स की सैर अवश्य करें

एमजीएम डिज्ज़ी राइड

एमजीएम डिज्ज़ी राइड

चेन्नई के सबसे प्रतिष्ठित वाटर पार्क्स में से एक एमजीएम डिज्ज़ी वर्ल्ड परिवार मनोरंजन के लिए एकपरफेक्ट गंतव्य है। यहां आने वाले पर्यटक विभिन्न प्रकार की राइड्स जैसे जल कोस्टर, डिज़ेई एक्सप्रेस, चिन्ना और कुट्रालाम आदि अनुभव कर सकते हैं।

पता: 1/74, ईस्ट कोस्ट आरडी, मुतुकुदु, चेन्नई, तमिलनाडु 600112
समय: सोमवार - शुक्रवार (10:30 से 6:30 अपराह्न), शनिवार और रविवार (10:30 से 7:30 अपराह्न तक)
टिकट मूल्य: 699 (वयस्क) और 549 (बच्चे )

Pc:MGM Dizzee World

 वीजीपी एक्वा किंगडम

वीजीपी एक्वा किंगडम

पता: ईस्ट कोस्ट आरडी, इंजंबक्कम, चेन्नई, तमिलनाडु 600115
समय: सोमवार - शुक्रवार (9:30 बजे से शाम 7 बजे), शनिवार और रविवार (9: 30 से 8 बजे)
टिकट मूल्य: 550 रुपये (वयस्क) और 450 (बच्चा)

किश्किंता थीम पार्क

किश्किंता थीम पार्क

चेन्नई स्थित किश्किंता थीम पार्क को विशेष रूप से फैम्लिज को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जिससे सभी लोग बिना किसी दिक्कत के अपने प्रियजनों के साथ वाटरपार्क का मजा ले सकें। इस पार्क में पर्यटक विभिन्न प्रकार वाटर राइड्स , फन राइड्स ,वाटर वोल्केनो, चेन्नई कुटट्रैम, व्हाइट वॉटर राइड, फ्ल्यू राइड, एनाकोंडा, टूरिस्ट बोट, वॉटर स्की शो, रॉकेट मैन शो और वॉटर ज़ुका आदि, जिनका मजा पर्यटक ले सकते हैं।

पता: 82, वरदराजपुरम, डार्कस वार्ड - द्वितीय, तांबरम के पास, चेन्नई, तमिलनाडु 600044
समय: सोमवार - शनिवार (10:30 से 6:30 अपराह्न) और रविवार (10 से 7 अपराह्न)
टिकट मूल्य: 650 (वयस्क) और 490 (बच्चे )

Pc: Kishkinta Theme Park

क्वींस लैंड

क्वींस लैंड

70 एकड़ के क्षेत्र में फैला, क्वींस लैंड चेन्नई के शीर्ष वाटर पार्कों में से एक है। कुल 51 फन राइड्स से सम्पन्न, क्वींस लैंड चेन्नईवासियों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करता है। यदि आप परिवार के साथ कुछ नया घूमने की योजना बना रहे हैं, तो क्वींस लैंड जरुर जायें।

पता: चेन्नई-बेंगलुरू राजमार्ग, पालजुर, पालजुर, सेम्बमरंबकम, चेन्नई, तमिलनाडु 600123
समय: सोमवार - शुक्रवार (10 से शाम 6 बजे), शनिवार और रविवार (10 बजे से शाम 7 बजे)
टिकट मूल्य: 550 (वयस्क) और 450 (बच्चा)

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+