Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते खास ऑफबीट हॉलिडे डेस्टिनेशन

कर्नाटक की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते खास ऑफबीट हॉलिडे डेस्टिनेशन

By Goldi

दक्षिण भारत में स्थित कर्नाटक एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है, जिसे अत्यधिक प्राकृतिक सुन्दरता का आशीर्वाद प्राप्त है, जिस कारण इसे दक्षिण भारत का पर्यटन हब भी कहा जाता है। कर्नाटक में पर्यटकों के घूमने के लिए अनगिनत स्थान मौजूद हैं, जिनमे से कुछ ऑफबीट स्थान भी शमिल हैं।

समर्द्ध संस्कृती से सम्पन्न इस राज्य में ऐतिहासिक इमारतों से लेकर मनोरम हिल-स्टेशन, मीलों दूर तक फैले समुद्री तट, वन्य-जीवन आदि मौजूद है, जो पूरी दुनिया भर के पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

लेकिन जब भी बात घूमने की आती है, तो हम चुनाव उन्ही जगहों का करते हैं, जो अत्यधिक लोकप्रिय होती है , जिसके चलते हम अन्य जगहों को दरकिनार कर देते हैं, लेकिन कभी कभी वहीं खूबसूरत जगहों की यात्रा आपकी ट्रिप भी कभी-कभी अविस्मरणीय अनुभव प्रदान कर सकता है।

 हेब्बा झरना

हेब्बा झरना

Pc:Srinivasa83
हेब्बा झरना भद्रा वन्यजीव अभयारण्य -टाइगर रिजर्व के अंदर स्थित, केममुन्गांडी के पहाड़ी स्टेशन में स्थित है। हरे भरे जंगल और सुगंधित कॉफी बागानों से घिरा हेब्बा झरना करीबन 500 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

शहर के कोलाहल से दूर हेब्बा झरना आसानी से सड़क द्वारा पहुंचा जा सकता है। पर्यटकों को इस झरने तक पहुँचने के लिए खड़ी चढ़ाई करनी होती है। पर्यटक इस झरने में तैराकी का भी मजा ले सकते हैं, इस झरने का पानी औषधीय माना जाता है। यह खूबसूरत झरना कई समर्द्ध वनस्पति और जैव विवधता से परिपूर्ण है।

 जोग वॉटरफॉल

जोग वॉटरफॉल

Pc:Kiran Sagara

कर्नाटक का प्रसिद्ध जोग वॉटरफॉल शिमोगा जिले में स्थित है, जो शारवथी नदी के पानी से बनता है। यह भारत का दूसरा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। इस फॉल को यूनेस्को की ओर से दुनिया के सबसे अच्छे पर्यावरणीय स्थलों में से एक घोषित किया गया है।

करिघट्टा काली पहाड़ी

करिघट्टा काली पहाड़ी

Pc:Akashbalakrishna
मैसूर से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित, करिघट्टा एक छोटा सा पहाड़ी स्टेशन है, जिसका शाब्दिक अर्थ "काली पहाड़ी" है। समुद्र तल से 2697 फीट की ऊंचाई पर शांत झीलों और पहाड़ी स्थलाकृति से भरा हुआ है। रंग बिरंगे प्रवासी पक्षियों को निहारने और ट्रेकिंग लवर्स के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

इस पहाड़ी के पास पर्यटक एक तरफ लोकपावनिर नदी और दूसरी और करिगीरिवसा मंदिर देख सकते हैं। यह स्थानीय निवासियों के बीच एक वीकेंड गेटवे के रूप में लोकप्रिय है, हालांकि इसके बावजूद यहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलती है। इस पहाड़ी पर कारीघट्टा मंदिर मुख्य आकर्षण है, ऊंचाई पर मंदिर स्थित होने के कारण इस मंदिर से आसपास के क्षेत्र को बखूबी देखा जा सकता है। कारिघट्टा काली पहाड़ी श्रीरंगपट्टन से ठीक पहले बैंगलोर-मैसूर रोड पर स्थित है।

मारवंथे

मारवंथे

Pc: Bharath Badakere

पनवेल-एडडापाली राजमार्ग पर स्थित,मारवंथे सुंदर समुद्र तट के किनारे स्थित एक छोटा सा शहर है। इस शहर के दाहिनी ओर अरब सागर जबकि बाईं तरफ सौपरनिका नदी बहती है। यह समुद्र तट मीलों-मील तक फैले अपने सफेद रेत के कारण अनछुये समुद्र तट के रूप में जाना जाता है। कोल्लूर और कोडाचदरी पहाड़ी के पास स्थित मारवंथे समुद्र तट पर अंतहीन रेत, बगल में सुखदायक समुद्र, और क्षेत्र में चारों ओर खजूर के पेड़ आपको शांति प्रदान करते हैंहैं। इसके अलावा पर्यटक यहां स्थित मूकांबिका मंदिर भी जा सकते हैं।

सोमनाथपूरा

सोमनाथपूरा

Pc:Vishwakiran

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+