Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » हिमाचल : 'लैंड ऑफ फैंटेसी' में रखना है कदम, तो करें कल्पा का भ्रमण

हिमाचल : 'लैंड ऑफ फैंटेसी' में रखना है कदम, तो करें कल्पा का भ्रमण

कल्पा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in kalpa himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश स्थित कल्पा राज्य के किन्नौर जिले में 2960 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक खूबसूरत पर्वतीय गांव है। शिमला के यह स्थान लगभग 230 किमी की दूरी पर स्थित है। हिमाचल का यह खूबसूरत गांव चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां कम से कम दो दिन बीता कर आप यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। चारों तरफ हिमालय पहाड़ियों से घिरा यह स्थल अपनी मनमोहक आबोहवा के लिए जाना जाता है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए जगह किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां से किन्नर कैलाश के अद्भुत दृश्यों का आनंद भी उठा सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए हिमाचल प्रदेश का यह अज्ञात स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, जानिए यहां के शानदार स्थलों के बारे में।

किन्नर कैलाश

किन्नर कैलाश

PC-Sumita Roy Dutta

कल्पा भ्रमण के शुरूआत आप यहां के किन्नर कैलाश पर्वत से कर सकते है। लगभग 6500 मीटर की ऊंचाई वाले इस पर्वत को किन्नौर कैलाश भी कहा जाता है। इसे पौराणिक कथाओं और कल्पनाओं का स्थल कहा जाता है। चारो तरफ बिखरी खूबसूरती, अंगूर-सेब के बाग, बर्फ से ढकी चोटियां इस स्थल को जन्नत बनाते हैं।

एक आरामदायक भ्रमण के लिए यह जगह एक आदर्श विकल्प है। यहां आप ट्रेकिंग का रोमांचक आनंद भी ले सकते हैं। यह स्थान हिन्दू और बौद्ध दोनों धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्व रखता है।

सपनी किला

सपनी किला

PC- Michael Scalet

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कर सकते हैं। उत्कृष्ट वास्तुकला का एक अनोखा उदाहरण सपनी किला यहां ज्यादा देखे जाने वाले स्थानों में शामिल है। यह किला यहां के सपनी गांव में स्थित है। ये दो संरचनाएं हैं जो आपस में जुड़ी हुई हैं। अतीत से जुड़े साक्ष्यों के अनुसार इस किेले का निर्माण यहां के राजा पद्म सिंह से करवाया था, जो यहां के रामपुर क्षेत्र में कभी राज किया करते थे।

यहां का मुख्य टावर सात मंजिला है जिसके पांचवे माले में मां काली को समर्पित मंदिर है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

कोठी

कोठी

PC- Gerd Eichmann

कोठी यहां का एक प्राचीन गांव है, जो रेकॉग पिओ से 3 किमी की दूरी पर स्थित है। यह गांव उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है, जो प्राचीन कला और वास्तुकला को पसंद करते हैं। यह गांव अपने एक प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो हिमालय की गोद में हरे-भरे पहाड़ी परिदृश्य के साथ यहां स्थित है। यह मंदिर यहां की स्थानीय चंदिका देवी को समर्पित है।

आसपास के लोगों के लिए यह एक बड़ा आस्था का केंद्र है। धार्मिक महत्व के साथ-साथ यह गांव अपने प्राकृतिक परिवेश के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। आप यहां की शांत आबोहवा में कुछ समय बीता सकते हैं। कल्पा भ्रमण के दौरान आप यहां की यात्रा का प्लान जरूर बनाएं।

बतसेरी

बतसेरी

PC- Amareshwara Sainadh

कल्पा में मुख्य आकर्षणों में बतसेरी गांव का भी आता है। यहां की बपसा नदी के तट पर स्थित यह गांव दूर-दराज से सैलानियों को यहां आने का आमंत्रण प्रदान करता है। इस गांव में दो प्रसिद्ध मौजूद हैं एक भगवान बौद्ध को समर्पित है तो दूसरा भगवान बद्री नारायण को। आध्यात्मिक रूप से यह एक महत्वपूर्ण स्थान है।

इन सब के अलावा यह गांव अपने हथकरघा उत्पादों के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां आप सर्दियों में पहने जाने वाले जरूरी कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। एक आरामदायक अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा जरूर करें।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Rahulraees

कल्पा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का एक महत्वपूर्ण गंतव्य है जहां आप परिवहन के तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा शिमला एयरपोर्ट है।

रेल मार्ग के लिए आप शिमला रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से किन्नौर राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+