Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्राकृतिक खूबसूरती से सराबोर बिहार का कैमूर, जानिए क्या है खास

प्राकृतिक खूबसूरती से सराबोर बिहार का कैमूर, जानिए क्या है खास

कैमूर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in kaimur, bihar

भारत का पूर्वी राज्य बिहार, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध माना जाता है। यहां आप आज भी प्राचीन स्थल, शहर और सरंचनाओं को देख सकते हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह राज्य किसी खजाने से कम नहीं। हालांकि इन सब के अलावा बिहार प्राकृतिक रूप से काफी खास माना जाता है। आप यहां कई खूबसूरत नदियां, पहाड़ी और जलप्रपात देख सकते हैं।

इस लेख में हम राज्य के खूससूरत स्थल कैमूर के विषय में बताने जा रहे, जो कुदरती रूप से काफी खास माना जाता है। वर्तमान में यह बिहार राज्य का एक जिला है, जिसका गठन 1993 में किया गया था। जानिए अपनी विभिन्न आकर्षणों के साथ कैमूर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

कैमूर श्रृंखला

कैमूर श्रृंखला

PC-Bihar Images

कैमूर भ्रमण की शुरूआत आप यहां की कैमूर पहाड़ी श्रृंखला से कर सकते हैं। लगभग 483 कि.मी में फैली ये पहाड़ियां विंध्य रेंज के पूर्वी भाग का हिस्सा हैं। कैमूर श्रृंखला मध्यप्रदेश के जलबलपुर से लेकर बिहार के सासाराम तक फैली हुई हैं। घने जंगलों और हरियाली से भरी ये पहाड़ियां प्रकृति के अद्भुत दृश्य प्रदर्शित करती हैं।

कैमूर की पहाड़ियां कई प्राकृतिक आकर्षणों का घर भी हैं, जहां आप कई जलप्रपातों को भी देख सकते हैं। बिहार की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने का यह एक आदर्श विकल्प है। अगर आप शहर की व्यस्त जिंदगी से तंग आ गए हैं, तो यहां आकर कुछ समय प्रकृति के साथ बिता सकते हैं।

करकट जलप्रपात

करकट जलप्रपात

PC-Bihar Images

कैमूर की पहाड़ियों कई खूबसूरत जलप्रपातों का घर भी मानी जाती है। आप यहां करकर जलप्रपात की सैर का प्लान बना सकते हैं। यहां वीकेंड पर दूर-दूर से सैलानी मौज मस्ती करने और पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। पर्यटक यहां बोटिंग, स्विमिंग, फिशिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। यह जलप्रपात कैमूर वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित है। करकर जलप्रपात चारों तरफ से प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है। आप यहां आसपास ट्रेकिंग का भी अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा यहां का प्राकृतिक माहौल आत्मिक और मानसिक शांति का अनोखा अनुभव प्रदान करता है।

तेलहार कुंड/जलप्रपात

तेलहार कुंड/जलप्रपात

PC-Bihar Images

करकट जलप्रपात के अलावा आप यहां के तेलहार कुंड की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह एक जलप्रपात है, जो कैमूर जिले के भभुआ-औधोरा मार्ग पर स्थित है। यह जलप्रपात यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। खासकर मॉनसून के दौरान यहां की खूबसूरत देखने लायक होती है।

यहां का आसपास का प्राकृतिक माहौल सैलानियों का काफी ज्यादा प्रभावित करता है। तेलहार कुंड दुर्गावती नदी के काफी निकट स्थित है। इस जलप्रपात के पास एकमां मुंडेश्वरी का एक पुराना मंदिर भी स्थित है।

कैमूर वन्यजीव अभयारण्य

कैमूर वन्यजीव अभयारण्य

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां की प्रसिद्ध कैमूर वन्यजीव अभयारण्य की सैर का आनंद ले सकते है। यह अभयारण्य भभुआ नगर के पास स्थित है, जहां आप विभिन्न वनस्पतियों और कई जीव-जन्तुओं की प्रजातियों को देख सकते हैं। यह अभयारण्य लगभग 1342 वर्ग कि.मी में फैला है। जंगली जीवों में आप यहां बंगाल टाइगर, जंगली सूअर, स्लोथ भालू, सांभर, हिरण, चितल, नीलगाय आदि को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां कई पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

कैमूर, बिहार का एक प्रसिद्ध जिला है, जहां आप परिवरन के तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटवर्ती हवाईअड्डा वाराणसी एयरपोर्ट है। रेल मार्ग के लिए आप भभुआ या वाराणसी रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+