Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड तिरुवल्ला से बनाएं इन खूबसूरत स्थानों का प्लान

इस वीकेंड तिरुवल्ला से बनाएं इन खूबसूरत स्थानों का प्लान

तिरुवल्ला के नजदीकी पर्यटन स्थल । places to visit near thiruvalla kerala

पथानमथिट्टा जिले का सबसे बड़ा शहर होने के अलावा, तिरुवल्ला गैर-निवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए भी जाना जाता है। एक समृद्ध और जीवंत संस्कृति के साथ यह शहर अपने शानदार वातावरण के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। आप यहां कई प्राचीन संरचनाओं को देख सकते हैं, जिसमें ऐतिहासिक पलकार सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स चर्च और मलकांक मार्थोमा सीरियाई चर्च काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

इसके अलावा यह स्थल पवित्र धार्मिक स्थल श्री वल्लबा मंदिर के लिए भी जाना जाता है, यह राज्य में अपने प्रकार का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां हर रात कथकली का आयोजन किया जाता है। इस शहर के अलावा भी आसपास बहुत से प्रसिद्ध स्थल मौजूद हैं, जहां सैलानी जाना पसंद करते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए तिरुवल्ला से आप कौन-कौन से शानदार स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं।

थेनमाला

थेनमाला

PC- Jaseem Hamza

दूरी : 89 कि. मी

तिरुवल्ला से 89 कि. मी की दूरी तय कर आप कोल्मल जिले के थेनमाला आ सकते हैं। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो इको-टूरिज्म के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। थेनमाला को शहद की पहाड़ी भी कहा जाता है। यहां पाया जाने वाला शहद औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भारत के पहले सुनियोजित इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई थी।

यहां का हरा भरा जंगल क्षेत्र सैलानियों का काफी ज्यादा रोमांचित करता है। यहां के पहाड़ी स्थलों में आप विभिन्न प्रकार की एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं, जैसे बोटिंग, रोप ब्रिज, ट्रेकिंग, बाइकिंग आदि।

कंजिरापल्ली

कंजिरापल्ली

PC- Achayan

दूरी : 45 कि.मी

कोट्टायम जिले के अंतर्गत कंजिरापल्ली एक छोटा मगर खूबसूरत गांव है, जहां सीरियाई ईसाइयों की एक बड़ी आबादी निवास करती है। इनके अलावा यहां हिन्दू और मुस्लिम समाज के के लोग भी यहां रहते हैं। सांस्कृतिक रूप से यह नगर काफी ज्यादा मायने रखता है।

आप यहां सेंट मैरी चर्च, मदुरै मीनाक्षी मंदिर, नैनारू मस्जिद, सेंट डोमिनिक के सिरो मालाबार कैथोलिक कैथेड्रल के साथ कई अन्य संरचनाओं को देख सकते हैं। यहां बनाई गयी सबसे पुरानी चर्च सेंट मैरी ओल्ड चर्च के रूप में जानी जाती है। कुछ अलग अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

पोनमुडी

पोनमुडी

PC- Arunelectra

दूरी : 138 कि.मी

तिरुवल्ला से आप पोनमुडी की सैर का प्लान बना सकते हैं। मुख्य शहर से 138 कि.मी की दूरी पर स्थित यह त्रिवेंद्रम जिले का एक खूबसूरत पर्यटन गंतव्य है, जहां देश-विदेश से सैलानियों क आना जाना लगा रहता है। समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वतीय स्थल पश्चिमी घाट का एक खूबसूरत हिस्सा है। मनमहोक वातावरण और पहाड़ी खूबसूरती इस स्थल को पर्यटन के लिए खास बनाने का काम करती है।

परिवार या दोस्तों के साथ एक सुकून भरा समय यहां बिताया जा सकता है। यह पहाड़ी स्थल प्रकृति प्रेमियों से लेकर ट्रैवलर्स का पसंदीदा स्थल है। यहां की पर्वतीय घाटियां और हरियाली से भरे क्षेत्र पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा वन्यजीवन को भी करीब से देख सकते हैं।

कोयंबटूर

कोयंबटूर

PC- Gopan Madathil

दूरी : 263 कि.मी

तिरुवल्ला से आप 263 कि.मी का सफर तय कर तमिलनाडु के कोयंबटूर आ सकते हैं। यह राज्य का दूसरा बड़ा शहर है जो अपनी खास जीवनशैली के लिए जाना जाता है। यह शहर का एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है जिसे दक्षिण भारत का 'मेनचेस्टर' भी कहा जाता है। शिक्षा और वाणिज्यिक तौर से यह एक समृद्ध शहर है। इसके अलावा यह दक्षिण के प्राचीन स्थलों के दर्शन और में भी गिना जाता है, जहां कभी चेर, चोल, पांड्य, मदुरै नायक और विजयनगर साम्राज्य का शासन रहा।

इसके अलावा यह शहर पर्यटन के लिए भी काफी जाना जाता है, जहां आप मधुरामलाई मंदिर, ध्यानलिंग मंदिर के दर्शन और गांधी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की रोमांचक सैर का आनंद ले सकते हैं।

कोट्टायम

कोट्टायम

PC- Rithin Shibu John

दूरी : 27 कि.मी

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप केरल के प्राचीन शहर कोट्टायम की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह शहर राज्य के सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक रूप को भली भांति प्रदर्शित करता है। एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श विकल्प है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।

यह राज्य का वो पहला स्थल है जहां मलयालम भाषा की पहली प्रिटिंग प्रेस लगाई गई थी। पश्चिमी घाट की पहाड़ियों और वेम्बानद झील इस स्थल को खास बनाने का काम करती है। आप यहां कुमारकम पक्षी अभयारण्य, कोट्टाथवालम, वेम्बानाड झील, वेलियापल्ली, पूंजर महल, थिरूनक्कर महादेव मंदिर, केसरी जल प्रपात आदि स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+