Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वो ट्रेवल एडवाइस जिन्हें आपको करना चाहिए इग्नोर

वो ट्रेवल एडवाइस जिन्हें आपको करना चाहिए इग्नोर

By Syedbelal

कुछ घूमने से सम्बंधित परामर्श जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ करना चाहिए
जैसे ही आप किसी जगह पर जाने के बारे में सोचते हैं और अपने चाहने वालों को बताते हैं चारों तरफ से हिदायतें मिलनी शुरू हो जाती हैं। क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, किस चीज़ से बचना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और यह लिस्ट बढ़ती ही चली जाती है। यात्रा में और दूसरे क्षेत्रों की तरह ही, हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती। यहाँ पर कुछ यात्रा सम्बंधित परामर्श दिए गए हैं जिन्हें आपको नज़रअंदाज करना चाहिए।

ट्रेवल एडवाइस जिन्हें करें इग्नोर

1. "एक ठोस प्लान बनाएं" यात्रा से पहले ही उसका पूरा ठोस प्लान बना लेना काफी मुश्किल है। अगर आप किसी नई जगह पर जा रहे हैं तो हर एक स्थल पर लगने वाला समय कई चीज़ों जैसे सुविधा, परिवहन का ज़रिया, सेहत आदि पर निर्भर करेगा। हालांकि, जहाँ आप जा रहे हैं उस जगह का थोड़ा ज्ञान होना ज़रूरी है।

2. "मुझे सारी तस्वीरें भेजना और मुझे लेबल करते रहना!" सोशल मीडिया आपको ज़यादा सोशल नहीं बनाती। अपने आने और जाने का सन्देश पूरे जहां को देना आपके लिए तो नहीं पर दूसरे लोगों के लिए कष्ट का कारन बन सकता है। हर कोई यह नहीं जानना चाहता कि अंडमान द्वीप समूह में आपने जो पेस्ट्री खायी थी उसका नाम क्या था या उसका रंग क्या था।

3. "अपरिचित लोगों से सावधान" किसी ने कहा है 'अपिरिचित लोग आपके सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं।" हम इस बात से सहमत हैं इसलिए आगे जाकर नए दोस्त बनाइये। किसी भी जगह के लोकल लोग ही आपकी यात्रा को सूचनात्मक और रोचक बनाएंगे और आपके अच्छे गाइड बन पाएंगे।

4. "हल्के सामान के साथ चलें" अगर आपकी यात्रा में ज़यादा सामान चाहिए तो आपको सारा ज़रूरी सामान ले जाना चाहिए ताकि यात्रा सुखद रहे। जिस जगह आप जा रहे हैं वहाँ के मौसम के अनुसार हो सकता है आपको गर्म कपड़े और दवाइयां रखनी पड़ें जिसे छोड़ा नहीं जा सकता। अगर आपकी यात्रा लम्बी है तो सामान भी ज्यादा होगा।

5. "देखने वाली जगहों की एक लिस्ट बनाइये" अगर आप लिस्ट बना रहे हैं और आपका उद्देश्य यह है कि सिर्फ उन जगहों को देखना है तो लिस्ट बनाना चाहिए। पर अगर आप मस्ती के लिए यात्रा कर रहे हैं तो आपको सलाह है कि उन जगहों पर जाएँ जहाँ आपका दिल करे और वहाँ नहीं जहाँ आपकी लिस्ट ले जाए।

6. "अपने साथ पढ़ने के लिए कुछ पत्रिका रख लें" कई लोगों का मानना है कि यात्रा के दौरान सिर्फ पत्रिका या डायरी पढ़नी चाहिए। अपने पसंद की किताब ले जाएँ और नई जगह की खोज करें। आप यह पाएंगे कि खाली समय तभी अच्छा बीतेगा जब आप कुछ ऐसा पढ़ रहे हों जो आपको पसंद हो।

7. "कभी अकेले यात्रा न करें" हम सब ग्रुप में यात्रा करना पसंद नहीं करते। कुछ लोग अकेले और अपने हिसाब से यात्रा कर नयी जगह देखने में ज्यादा आनंद लेते हैं इसलिए इस हिदायत को आप नज़रअंदाज़ कर सकते हैं।

8. "यह मौसम वहाँ जाने लायक नहीं है" आप श्रीनगर प्राकृतिक सुंदरता को देखने जा सकते हैं और बर्फबारी का मज़ा लेने भी जा सकते हैं। यह यात्री पर निर्भर करता है इसलिए इस निर्देश को नज़रअंदाज़ करें।

9. "वहाँ पर कुछ ख़ास देखने लायक नहीं है" आपके कई दोस्त आपको यह कहकर भ्रमित कर सकते हैं कि कोई विशेष जगह जाने लायक नहीं है। ऐसा करने से पहले उस जगह के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर लें। हर यात्री की "अच्छी जगह" को लेकर अपनी प्राथमिकताएं और अवधारणा होती हैं।

10. "उस यात्रा साइट पर जो कहा गया है उसको मानो" यह एक ऐसी लाइन है जो आप अपने दोस्तों से सुन सकते हैं। हैरत की बात यह है कि कई बार वेबसाइट द्वारा बताई गई जगह वह नहीं होती जो आपको पसंद आएँगी। हालांकि, वेबसाइट आपको यात्रा के मद्देनज़र सही जानकारी उपलब्ध करवाती है फिर भी किसी एक वेबसाइट को देखकर यात्रा का प्लान नहीं बनाना चाहिए।

More News

  • इसी महीने शुरू होगी अमरनाथ यात्रा - मेडिकल सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन, यहां जाने पूरा प्रोसेस
इसी महीने शुरू होगी अमरनाथ यात्रा - मेडिकल सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन, यहां जाने पूरा प्रोसेस

  • 700 किमी लंबा पुणे-बैंगलोर एक्सप्रेस वे - 18 घंटों का सफर महज 7 घंटों में करें पूरा, जानें रूट
    700 किमी लंबा पुणे-बैंगलोर एक्सप्रेस वे - 18 घंटों का सफर महज 7 घंटों में करें पूरा, जानें रूट
  • मुंबई-अहमदाबाद के बाद कौन-कौन से शहरों में चलेगी बुलेट ट्रेन, सरकार ने बनायी लिस्ट
    मुंबई-अहमदाबाद के बाद कौन-कौन से शहरों में चलेगी बुलेट ट्रेन, सरकार ने बनायी लिस्ट
  • पल भर में रुक गयी 160 किमी की रफ्तार से भाग रही वंदे भारत एक्सप्रेस, एक छोटे से डिवाइस का कमाल
    पल भर में रुक गयी 160 किमी की रफ्तार से भाग रही वंदे भारत एक्सप्रेस, एक छोटे से डिवाइस का कमाल
  • मानसखंड एक्सप्रेस कुमाऊं की सांस्कृतिक यात्रा पर निकली
    मानसखंड एक्सप्रेस कुमाऊं की सांस्कृतिक यात्रा पर निकली
  • वैष्णो देवी के साथ स्वर्ण मंदिर में भी टेक आएं माथा - IRCTC का 'वैष्णो देवी- स्वर्ण मंदिर' टूर पैकेज
    वैष्णो देवी के साथ स्वर्ण मंदिर में भी टेक आएं माथा - IRCTC का 'वैष्णो देवी- स्वर्ण मंदिर' टूर पैकेज
  • खुशखबरी! दिल्ली से आगरा का सफर महज 1.30 घंटे में, इस रूट पर कब से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस
    खुशखबरी! दिल्ली से आगरा का सफर महज 1.30 घंटे में, इस रूट पर कब से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • गोवा और Hill Station डलहौजी में कर सकेंगे सीप्लेन की सवारी, भारत में 21 नयी जगहों पर होगा शुरू
    गोवा और Hill Station डलहौजी में कर सकेंगे सीप्लेन की सवारी, भारत में 21 नयी जगहों पर होगा शुरू
  • वाराणसी में कब से खुलेगा देश का पहला शहरी Ropeway? क्या होगा रूट और किराया!
    वाराणसी में कब से खुलेगा देश का पहला शहरी Ropeway? क्या होगा रूट और किराया!
  • क्या है अहमदाबाद का इतिहास... जानिए कैसे स्थापित हुआ ये शहर
    क्या है अहमदाबाद का इतिहास... जानिए कैसे स्थापित हुआ ये शहर
  • बिहार के 54 शहरों के लिए राजधानी पटना से शुरू हुई बस सेवा, जानिए कौन-कौन सी हैं शहरें?
    बिहार के 54 शहरों के लिए राजधानी पटना से शुरू हुई बस सेवा, जानिए कौन-कौन सी हैं शहरें?
  • कहां होगा चक्रवाती तूफान 'रेमल' का Landfall, क्या है Latest Update
    कहां होगा चक्रवाती तूफान 'रेमल' का Landfall, क्या है Latest Update
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+