Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Travel Horoscope 2023: अपने राशिफल के हिसाब से इन जगहों पर करें ट्रैवल

Travel Horoscope 2023: अपने राशिफल के हिसाब से इन जगहों पर करें ट्रैवल

घूमना किसे नहीं पसंद.. कौन नहीं चाहता कि वो कहीं घूमें न... लेकिन कुछ ऐसे डेस्टिनेशंस होते हैं, जो हमारे घातक भी साबित हो जाते हैं। ऐसे में हमें क्या करना चाहिए? इसका जवाब नहीं मिल पाता.. लेकिन आपके इस जवाब के लिए आज हम आपके लिए एक लेख लेकर आए हैं, जिसमें उन डेस्टिनेशंस की लिस्ट दी गई है, जहां आप अपने राशिफल के हिसाब से घूमने जा सकते हैं।

मेष यात्रा राशिफल 2023 (Aries Travel Horoscope 2023)

मेष राशि वाले जातकों के लिए आइसलैंड एक अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप अगले साल 2023 में आइसलैंड जाने की सोच रहे हैं तो आप यहां की सड़कों की यात्रा जरूर करें, ये आपको आजीवन याद रहेगी। यहां पर आपको बर्फ और गर्म चट्टानों व झरनों का कॉम्बो देखने को मिलेगा, जो इस यात्रा को और भी शानदार बनाता है। इसके अलावा सबसे खास बात यहां का मौसम है, जो मेष राशि के जातकों की तरह है।

iceland view

वृषभ यात्रा राशिफल 2023 (Taurus Travel Horoscope 2023)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए कप्पाडोसिया (तुर्की) एक अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है। यह उन स्थानों में से एक है, जहां आप रोमांच के साथ-साथ शांत वातावरण में सुकून भरा पल भी बिता सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई सारी वैली है, जहां आप सैर कर सकते हैं और ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर गर्म हवा के गुब्बारों से आसमान का सैर भी किया जा सकता है, जो आपकी यात्रा को और भी शानदार बना देता है। कप्पाडोसिया की यात्रा बिल्कुल आपकी राशि (स्थिरता, विश्राम और आराम) के लिए परफैक्ट है।

मिथुन यात्रा राशिफल 2023 - Gemini Travel Horoscope 2023

मिथुन राशि के जातक बड़े ही जिज्ञासु किश्म के व्यक्ति होते हैं लेकिन इन्हें निर्णय लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब आप अगले साल श्रीलंका की सैर पर निकलने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। यहां के ऊंचे इलाके घूमने के सबसे अच्छे स्थान है, जहां कभी भी बारिश हो सकती है और कभी भी धूप व गर्मी का माहौल..। आसपास आपको हरियाली भी देखने को मिलेगी, जो पर्यटकों को खूब लुभाती है। यहां आपको घूमने के लिए कई शानदार जगहें मिलेंगी, जिसे देखने के बाद शायद आप एकदम आश्चर्य में पड़ जाए।

sri lanka view

कर्क यात्रा राशिफल 2023 - Cancer Travel Horoscope 2023

कर्क राशि के जातकों के लिए अमेरिका में स्थित मैसाचुसेट्स एक अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है, जो अपने इतिहास के लिए भी खासा प्रसिद्ध है। यहां पास में आप समुद्री तटों का भी आनंद ले सकते हैं। अगर कर्क राशि के जातक अगले साल में कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप मैसाचुसेट्स जा सकते हैं। यह आपकी राशि के हिसाब से काफी अच्छा प्लेस है।

सिंह यात्रा राशिफल 2023 - Leo Travel Horoscope 2023

सिंह राशि के जातकों के लिए उज्बेकिस्तान काफी अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है। एशिया के सेंटर में स्थित उज्बेकिस्तान इतिहास के दृष्टिकोण से काफी बेहतर स्थान है। यहां छुट्टियां बिताने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। ऐसे में अगर इस राशि के जातक साल 2023 में अपनी छुट्टियां किसी दूसरे देश में मनाना चाहते हैं तो आप यहां की सैर कर सकते हैं।

कन्या यात्रा राशिफल 2023 - Virgo Travel Horoscope 2023

कन्या राशि के जातकों के लिए स्विट्जरलैंड से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती है। ये स्थान सिंह कन्या के हिसाब से काफी अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां की वादियां, पहाड़ और नदियां किसी को भी मोहित कर सकती है। ऐसे में अगर इस राशि के जातक अगले साल कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वह स्विट्जरलैंड की यात्रा कर सकते हैं।

तुला यात्रा राशिफल 2023 - Libra Travel Horoscope 2023

तुला राशि के जातकों के लिए ताहिती काफी अच्छा डेस्टिनेशन माना जाता है। यह फ्रेंच पोलिनेशिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपनी सुंदरता से यहां आने वाले पर्यटकों को अपना बना लेता है। ऐसे में अगर आप अगले साल किसी दूसरे या नए स्थान पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप ताहिती की सैर कर सकते हैं।

वृश्चिक यात्रा राशिफल 2023 - Scorpio Travel Horoscope 2023

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए च्यांग राय काफी अच्छा डेस्टिनेशन है, जो थाईलैंड में स्थित एक बहुत ही अच्छा शहर है। यहां घूमने के हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। ये स्थान अपनी सुंदरता और आसपास के जगहों के कारण काफी चर्चा में भी रहती है। ऐसे में अगर आप भी अगले साल कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप अपनी यात्रा लिस्ट में च्यांग राय का नाम शामिल कर सकते हैं।

धनु यात्रा राशिफल 2023 - Sagittarius Travel Horoscope 2023

धनु राशि के जातकों के लिए अविग्नॉन घूमने जा सकते हैं। यह फ्रांस में स्थित बहुत ही अच्छा और पर्यटन के लिहाज से सम्पन्न डेस्टिनेशन माना जाता है। अगले साल के लिए धनु राशि के लोग अपनी यात्रा लिस्ट में अविग्नॉन को शामिल कर सकते हैं।

मकर यात्रा राशिफल 2023 - Capricorn Travel Horoscope 2023

मकर राशि के जातकों के लिए न्यूजीलैंड घूमना काफी अच्छा रहेगा। न्यूजीलैंड एक बहुत ही अच्छा देश है, जो पर्यटन के लिहाज से काफी बेहतर है। यहां घूमने के लिए कई स्थान है, जो अपनी खूबसरती से पर्यटकों को मोहित करते हैं। अगले साल के लिए मकर राशि के लोग न्यूजीलैंड को अपनी यात्रा लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

new zealand view

कुंभ यात्रा राशिफल 2023 - Aquarius Travel Horoscope 2023

कुंभ राशि के जातक बोर्नियो की सैर कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए विश्व का सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक द्वीप है, जो एशिया का पहला व विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। समुद्री किनारे के साथ एक शानदार द्वीप का अनुभव लेने के लिए बोर्नियो काफी अच्छा डेस्टिनेशन है। ऐसे में अगले साल के लिए कुंभ राशि के लोगों के लिए बोर्नियो की यात्रा सही रहेगा।

मीन यात्रा राशिफल 2023 - Pisces Travel Horoscope 2023

मीन राशि के जातकों के लिए प्यूर्टो एस्कोन्डिडो घूमने के लिए काफी अच्छा रहेगा। यह मैक्सिकन राज्य ओक्साका में स्थित है, जो अपनी पर्यटन के लिए जाना जाता है। अगर आप मीन राशि वाले हैं और आप अगले साल कहीं जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए प्यूर्टो एस्कोन्डिडो की यात्रा करना सही रहेगा।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Read more about: trip travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+