Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »25 साल के होने से पहले करना ना भूलें इन जगहों की भी यात्रा!

25 साल के होने से पहले करना ना भूलें इन जगहों की भी यात्रा!

20 से लेकर 25 साल तक की ऐसी उम्र है जिसमें सबसे ज़्यादा रोमांच और उत्साह होता है किसी भी नये काम में हाथ आज़माने को और जब बात होती है यात्रा की तो मन सबसे ज़्यादा मचलता है इसी समय। यहाँ भी जाएँ, वहाँ भी जाएँ, कई सारे प्लान्स बनते हैं दोस्तों के साथ। ख़ासकर की किसी रोमांचक और साहसिक यात्रा की योजना ज़्यादा बनती हैं और आपमे से कई साहसिक और रोमांचक यात्रा करने के शौकीन होंगे भी। इस उम्र में ऐसी यात्राएँ अपने दोस्तों के साथ करने का मज़ा कुछ और ही होता।

पर कभी सोचा है कि इन यात्राओं में आप कुछ भूल रहे हैं? नहीं? कोई नहीं हम आपको बता देते हैं। साहसिक और रोमांचक चीज़ें करने के बाद कभी कभी मन करता होगा किसी शांत जगह पर जाने का, क्यूंकी यह तो मनुष्य प्रवृति ही है कि बार-बार एक ही काम करने से बोर हो जाना। ऐसे में हम आपके लिए कुछ अलग जगहों की लिस्ट लाएँ हैं, जहाँ आप बिल्कुल अलग अनुभव करेंगे, रोज़ की धूमधाम वाली यात्रा से बिल्कुल अलग। बस आप होंगे, आपकी शांति और आपके ख्वाब।

Nubra Valley

नुब्रा घाटी
Image courtesy:
vaidyanathan

चलिए चलते हैं ऐसी ही एक आभासी यात्रा में!

1. नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी, जो डुमरा(फूलों की घाटी) के नाम से भी जाना जाता था, समुद्र तल से 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह घाटी श्योक और नुब्रा नदियों के संगम से बनी है। यह जगह मरुस्थलीय तो है पर गर्म नहीं। यह एक ठंडा मरुस्थलीय क्षेत्र है जहाँ दोपहर के समय भी तापमान माइनस में होता है। तो है ना यह आपके लिए शानदार जगह?

Stok Range

स्टोक पर्वतमाला
Image courtesy: James Edward Ball

2.स्टोक पर्वतमाला

यह पर्वतमाला हिमालय और उँचे-उँचे पहाड़ों की चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों के लिए एक आदर्श क्षेत्र है। जो भी हिमालय पर्वतारोहण के सपने देखते हैं वे इसी पर्वतमाला से अपने सपने की शुरुआत करते हैं। इस पर्वतमाला के शिखर का नज़ारा सबसे अलग और अद्भुत होता है जो पूरा सफेद चमकीले बर्फ के चादर से ढका होता है।

Yumthung Valley

युमथंग घाटी
Image courtesy: Ujwala Bhat

3. युमथंग घाटी, सिक्किम

सिक्किम राज्य में स्थित युमथंग घाटी को " फूलों की घाटी " के नाम से भी जाना जाता है। वसंत के मौसम में यहां लोग ज़्यादा घूमने आते हैं। यहां के फूलों की भीनी-भीनी सी सुगंध से दिन बन जाता है।

Nohkalikai Falls

नोहकालिकाई फॉल्स
Image courtesy: Neelima v

4. नोहकालिकाई फॉल्स, चेरापूंजी

नोहकालिकाई फॉल्स भारत के मेघालय में स्थित है। चेरापूंजी के नज़दीक यह झरना 335 मीटर उँचाई से गिरता है और नीचे जो तालाब है उसका पानी हरे रंग का दिखाई पड़ता है। चेरापूंजी को सबसे ज़्यादा बारिश के लिए जाना जाता है और इस झरने के जल का स्रोत यही बारिश है।

Nanda Devi peak

नंदा देवी पर्वत
Image courtesy: sporadic

5. नंदा देवी पर्वत, उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्थित नंदा देवी पर्वत भारत की दूसरी सबसे उँची और विश्व की 23वीं सबसे उँची चोटी है। यह पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। दिलचस्प बात यह है कि इसे युनेसको ने प्राकृतिक महत्व की विश्व धरोहर का सम्मान भी दिया है।

Leh

लेह
Image courtesy: shakarlamba

6. लेह, लद्दाख

लद्दाख जाने का सपना तो सबका ही होता है ख़ासकर की बाइक ट्रिप द्वारा जाने का। बाइक ट्रिप द्वारा इस जगह की यात्रा पर जाइए और उनकी संस्कृति और शांति में रच बस जाइए, यहाँ आपको दुनिया के सारे झंझट से दूर सबसे ज़्यादा सुकून का अनुभव होगा। प्रकृति की गोद में बसा यह शहर आपको अपने में पूरी तरह डूबो देगा।

Lonar Crater Lake

लोनार क्रेटर सरोवर
Image courtesy: Lovell D'souza

7. लोनार क्रेटर सरोवर, महाराष्ट्र

उल्का पिंड द्वारा बना यह प्राकृतिक सरोवर भारत का इकलौता लोनार सरोवर है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस सरोवर और इसके आसपास बने मंदिरों से जुड़ी कई कहानियाँ प्रचलित हैं जो 1000 साल पहले घटी थीं, जब इनका निर्माण हुआ था।

Matheran

माथेरन
Image courtesy: Elroy Serrao

8. माथेरन, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मुंबई में बसा छोटा सा हिल स्टेशन जहाँ पर बैठ सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा देखना दुनिया का सबसे अद्भुत अनुभव होता है।

तो अभी ही निकल पड़िए, इन जगहों की यात्रा कर अपने सुकून भरे पलों को अपने अस्त-व्यस्त ज़िंदगी से चुराने के लिए और अनुभव करिए इस उम्र में सबसे ज़्यादा शांति और सुकून का।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+