Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पहली बार करने वाले फ्लाइट से यात्रा, इन बातों को गांठ बांध लें, नहीं होगी कोई परेशानी

पहली बार करने वाले फ्लाइट से यात्रा, इन बातों को गांठ बांध लें, नहीं होगी कोई परेशानी

यात्रा करना हर किसी को पसंद होता है। कोई सोलो ट्रैवलर होता है तो किसी को परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाना पसंद होता है। आप अब तक यातायात के दूसरे साधनों में सफर कर चुके हैं लेकिन विमान से पहली बार सफर करने वाले हैं? विमान से पहले सफर में डर और उत्सुकता दोनों बरकरार रहती है।

airport

लेकिन आपकी जरा सी लापरवाही या नासमझी एयरपोर्ट पर आपको किसी बड़ी मुश्किल में भी डाल सकती है। इसलिए पहली बार फ्लाइट से सफर करने से पहले एयरपोर्ट के कुछ नियमों को अच्छी तरह से जान व समझ लें।

फ्लाइट की बुकिंग के समय गलत नंबर ना दें

जब आप फ्लाइट की बुकिंग कर रहे हो तो कभी भी ना तो अपना एड्रेस और ना ही मोबाइल नंबर कुछ भी गलत मत दें। कई बार लोग सोचते हैं कि बाद में एयरलाइंस कंपनी वाले एसएमएस भेजकर उन्हें परेशान करते रहेंगे, पर ऐसा नहीं होता है। ना तो एयरलाइंस कंपनी की तरफ से बाद में कोई एसएमएस आता है और ना ही आपका नंबर कहीं और लीक होता है। टिकट बुकिंग के समय सही नंबर देने पर विमान के कैंसिल, रिशेड्यूल या टेक ऑफ के गेट नंबर में बदलाव से संबंधित जानकारियां एसएमएस के माध्यम से आसानी से मिल जाती है।

पहचान पत्र जरूरी

airport passange

एयरपोर्ट के लिए निकलते समय हमेशा चेक कर लें कि आपके पास आपका पहचान पत्र है या नहीं। एयरपोर्ट पर प्रवेश करने के पहले गेट पर ही आपके पहचान पत्र की जांच होती है। टिकट के साथ-साथ पहचान पत्र लेकर एयरपोर्ट पर जाना बहुत जरूरी होता है। वर्ना एयरपोर्ट पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अगर एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा या स्कैनिंग मशीन द्वारा टिकट की जांच होती है तो हमेशा अपने मोबाइल का ब्राइटनेस बढ़ा कर रखें। इससे स्कैन होने में आसानी होती है।

हमेशा समय से थोड़ा पहले पहुंचे एयरपोर्ट

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए लोग समय से 15 या 30 मिनट पहले ही पहुंचते हैं। लेकिन एयरपोर्ट पर कई तरह की चेकिंग से गुजरना पड़ता है। इसलिए डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए हमेशा कम से कम 2 घंटा और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 4 घंटे पहले ही पहुंचना चाहिए। इससे ना तो आपको हड़बड़ी और फ्लाइट छुटने का डर सताएगा और ना ही कोई परेशानी होगी। एयरपोर्ट पर प्रवेश करने के बाद आपको चेक इन, सिक्योरिटी क्लियरेंस समेत कई तरह की जांचों से गुजरना पड़ता है।

सीधे एयरलाइंस के काउंट पर जाएं

Airport

एयरपोर्ट पर प्रवेश करने के बाद सीधे उस एयरलाइंस कंपनी के काउंटर पर जाइए जिसका आपने टिकट खरीदा है। वहां अपना टिकट दिखाकर आपको बोर्डिंग पास लेना पड़ेगा। इसके साथ ही इसी काउंटर पर आपको अपने बैंग्स को भी चेकइन करवाना होगा। इस दौरान भी आपके पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उसे अपने हाथ में ही रखें। बैग में कभी भी कोई ज्वलनशील पदार्थ जैसे लाइटर, माचिस, पेट्रोल या कोई नुकिली पदार्थ जैसे छुड़ी, कैंची या नेलकटर जैसी वस्तु ना रखें।

बोर्डिंग पास पर ही विमान में बोर्डिंग यानी चढ़ने के लिए गेट नंबर भी लिखा होगा। बोर्डिंग पास लेने के बाद आपको सिक्योरिटी चेकिंग के लिए जाना होगा, जहां आपका मोबाइल, पर्स, बेल्ट आदि सभी वस्तुओं को एक्सरे मशीन से गुजारकर अच्छी तरह से जांच की जाएगी। इसके बाद आपकी जांच होगी। सिक्योरिटी जांच हो जाने के बाद बेहतर होगा आप अपने बोर्डिंग गेट के पास बैठकर ही इंतजार करें। ताकि जैसे ही विमान में बोर्डिंग शुरू हो, आपको तुरंत पता चल जाए।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं बोर्डिंग

plane

आजकल सभी एयरलाइंस कंपनियां ऑनलाइन बोर्डिंग की सुविधा भी प्रदान करती है। इसके लिए यात्रा से 24 घंटे पहले एयरलाइंस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां ऑनलाइन बोर्डिंग के विकल्प पर क्लीक करें। इसके बाद अपना PNR नंबर और मांगी जाने वाली अन्य जानकारियां भरकर अपना बोर्डिंग पास डाउनलोड कर लें। इस बोर्डिंग पास पर सारी जानकारियां रहेंगी, केवल बोर्डिंग गेट नंबर नहीं होगा। उसके बारे में जानने के लिए आपको एयरपोर्ट पर विभिन्न स्थानों पर मौजूद टीवी स्क्रीन्स पर दिखाई जाने वाली जानकारियों पर ध्यान रखना होगा।

याद रखें, एयरपोर्ट पर कहीं भी कोई समस्या होने या कुछ समझ में नहीं आने की स्थिति में किसी भी एयरपोर्ट कर्मी से मदद मांगे। वे आपकी मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए किये गये व्यवस्थाओं और अन्य कार्य पद्धतियों को समझने में आपकी मदद करेगा। जब भी आप एयरपोर्ट पर पहली बार यात्रा करेंगे, नेटिवप्लैनेट का यह आर्टिकल जरूर पढे़ंगे। साथ ही भविष्य में अपने उन सभी दोस्तों व सहकर्मियों को जरूर शेयर करें जो फ्लाइट से पहली बार यात्रा करने वाले होंगे।

More News

    Read more about: flight airport india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+