Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » एक ट्रैवलर के लिए क्यों खास है नासिक का त्रिंगलवाडी किला

एक ट्रैवलर के लिए क्यों खास है नासिक का त्रिंगलवाडी किला

पवित्र नदी गोदावरी के किनारे स्थित नासिक महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर है जो अपने प्राचीन मंदिरों और 12 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले महा कुंभ के लिए जाना जाता है।

पवित्र नदी गोदावरी के किनारे स्थित नासिक महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर है जो अपने प्राचीन मंदिरों और 12 वर्षों में एक बार आयोजित होने वाले महा कुंभ के लिए जाना जाता है। महाकुंभ भारत का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। मेले के दौरान एक साथ हजारों लोग मोक्ष प्राप्ति के लिए गोदावरी नदी में डुबकी लगाते हैं। इसके अलावा नासिक अपने प्राचीन मंदिर त्र्यम्बकेश्वर के लिए भी प्रसिद्ध है। नासिक को एक तीर्थ स्थल की तरह माना जाता है। पर्यटन की दृष्टि से नासिक एक खास स्थल है, जहां आप ऐतिहासिक स्थलों की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको नासिक स्थित त्रिंगलवाडी फोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह किला आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

नासिक का त्रिंगलवाडी किला

नासिक का त्रिंगलवाडी किला

PC-Ccmarathe

त्रिंगलवाडी एक प्राचीन किला है, जो नासिक जिले के अंतर्गत इगतपुरी क्षेत्र में स्थित है। माना जाता है कि इस किले का निर्माण 10वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। हालांकि इस निर्माण की सटीक तारीख उपलब्ध नहीं है। इस क्षेत्र पर मुगलों से लेकर मराठा तक शासन कर चुके हैं। वर्तमान में यह का किला मात्र खंडहर रूप में ही यहां मौजूद है। चूंकि यह पहाड़ी पर स्थित पर इसलिए यहां ट्रेकर्स का आगमन लगा रहता है। किले का आसपास का क्षेत्र हरियाली से भरा है, इसलिए यहां पर्यटक आना चाहते हैं। एक रिफ्रेशिंग और रोमांचक यात्रा के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं। अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं, तो यहां कैंपिंग और ट्रेकिंग का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC-Ccmarathe

ग्रीष्मकाल के दौरान यह क्षेत्र काफी ज्यादा उष्मा ग्रहण करता है, इसलिए इस दौरान यहां ज्याद गर्मी पड़ती है। इसलिए यहां आने सही समय अक्टूबर से लेकर फरवरी का माना जाता है। इस बीच यहां का मौसम काफी अनुकूल और खुशनुमा बना रहता है। अगर आप यहां का प्लान मॉनसून के दौरान बनाना चाहते हैं, तो यहां अपनी सुरक्षा के ज्यादा ध्यान रखें, क्योंकि बारिश के कारण यहां के ट्रेल्स काफी फिसलन भरे हो जाते हैं।

क्यों आएं त्रिंगलवाडी ?

क्यों आएं त्रिंगलवाडी ?

PC- Ccmarathe

त्रिंगलवाडी की यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। यह स्थल एक प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीन और इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक आदर्श स्थल है। यह किला पहाड़ी पर स्थित है, जहां आप दूर-दूर तक हरे-भरे दृश्य देख पाएंगे। अगर आप प्रकृति के करीब जाकर कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो आप यहां आ सकते हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले किले का भ्रमण कर सकते हैं। महाराष्ट्र के इतिहास के कई पहलू इस किले से जुड़े हैं। एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह स्थल काफी खास माना जाता है, यहां ट्रेकिंग, हाइकिंग और कैंपिंग का रोमांच भरा आनंद ले सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां के अद्भुत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

 कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

त्रिंगलवाडी किला, महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटतम हवाईअड्डा नासिक में हैं, जो यहां से 70 कि.मी की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट से त्रिंगलवाडी गांव तक के लिए आपको प्राइवेट टैक्सी आसानी से मिल जाएगी। रेल मार्ग के लिए आप नासिक रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से नासिक राज्य के छोटे-बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+