Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल वालों की दिल्ली में ये खास चीजें करना कतई ना भूले

दिल वालों की दिल्ली में ये खास चीजें करना कतई ना भूले

दिल्‍ली शहर की कुछ खास बातों जैसे स्‍पाइस मार्केट और कव्‍वाली के बारे में पढ़ें।

By Namrata Shatsri

दिल्‍ली सिर्फ देश की राजधानी ही नहीं है बल्कि कई प्राचीन किलों,मन्दिरों और इमारतों के लिए प्रसिद्ध है। दिल्‍ली की हर इमारत कुछ खास, खूबसूरत और शानदार है। इसके अलावा भी इस शहर में और भी बहुत कुछ देखने लायक है। दिल्‍ली शहर में कुछ दिलचस्‍प जगहें हैं जिनमें मार्केट, आर्ट गैलरी, गलियारे शामिल हैं जो अपनी ही खास कहानी बयां करते हैं और यहां आकर आपको अपने आप ही इनके इतिहास का अहसास हो जाएगा।

पहली बार दिल्‍ली आने पर पर्यटक सिर्फ प्रसिद्ध स्‍थल ही देखने जाते हैं जिनमें मुगल और ब्रिटिशों द्वारा बनवाई गई इमारतें शामिल होती हैं, इनमें आधुनिक संरचनाएं भी आती हैं। कई लोगों को दिल्‍ली की कम लोकप्रिय लेकिन खास जगहों के बारे में पता ही न‍हीं होता। आज हम आपको दिल्‍ली की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन दिल्‍ली आने पर आपको ये देखनी जरूर चाहिए।

निजामुद्दीन दरगाह पर कव्‍वाली सुनें

निजामुद्दीन दरगाह पर कव्‍वाली सुनें

हजरत निजामुद्दीन दरगाह प्रसिद्ध सूफी संत निजामुद्दीन औलिया का मकबरा भी है। इस दरगाह पर बड़ी संख्‍या में सूफी अनुयायी आते हैं। रोज़ यहां पर दुनियाभर से लाखों लोग आते हैं। इस पवित्र जगह पर हर गुरुवार की शाम को कव्‍वाली का प्रोग्राम रखा जाता है।

ये लाइव परफॉर्मेंस पारंपरिक भारतीय संगीत वाद्य यंत्रों से सजती है। यहां पर कव्‍वाली को सुनकर आपका मन हमेशा के लिए दिल्‍ली में ही बस जाएगा।

एशिया की सबसे बड़ी मसालों की मार्केट

एशिया की सबसे बड़ी मसालों की मार्केट

पुरानी दिल्‍ली में फतेहपुरी मस्जिद के ठीक आगे खड़ी बावली रोड पड़ता है जो‍कि एशिया की सबसे बड़ी मसालों की थोक मार्केट है। भारत से पश्चिमी देशों का संबंध बनाने में मसालों ने सबसे अहम भूमिका निभाई है और इस जगह पर 17वीं शताब्‍दी से व्‍यापार होता आ रहा है।

इसके पास एक अन्‍य मार्केट गड़ोदिया मार्केट भी है जहां पर मसालों की दुकानें हैं। इन दुकानों को 1920 में अमीर स्थानीय व्यापारियों द्वारा बसाया गया था।

फूड टूर लेना ना भूलें

फूड टूर लेना ना भूलें

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो दिल्‍ल आपके लिए सबसे सही जगह है। यहां 5 से 6 घंटे का फूड टूर लेकर शहर के बेहतरीन खाने और व्‍यंजनों का स्‍वाद जरूर चखें। इस शहर में कई रेस्‍टोरेंट अपने खास व्‍यंजनों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इनमें से कुछ आपको पुराने समय की याद दिला देंगें।

इसके साथ ही आपको दिल्‍ली की आधुनिक सड़कों पर घूमने और इनमें शहर के छिपे खजाने को भी देखने का मौका मिलेगा। ये टूर आपको पुरानी दिल्‍ली के मसालों की मार्केट से शुरु करके गुरुद्वारे की कम्‍युनिटी रसोई तक ले जाएगा।

दिल्‍ली की सड़कें भी हैं खास

दिल्‍ली की सड़कें भी हैं खास

पहाड़गंज की सड़कों पर आपको दिल्‍ली का एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा। ये नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के पास है और यहां आपको दिल्‍ली शहर के कई रंग एकसाथ देखने को मिलेंगें।

दिल्‍ली का सबसे बेहतरीन वॉकिंग टूर सलाम बालक ट्रस्‍ट द्वारा आयोजित किया जाता है। इस टूर में गाइड का काम बच्‍चे करते हैं जोकि कभी सड़कों पर रहते या काम किया करते थे और अब उनका पुनर्वास किया गया है। इस सैर में आपको दिल्‍ली की कई दिलचस्‍प जगहें देखने को मिलेंगीं साथ ही यहां का निर्दयी रूप भी नज़र आएगा जो आपको अचंभित कर सकता है।

चेंजिंग ऑफ गार्ड जरूर देखें

चेंजिंग ऑफ गार्ड जरूर देखें

दुनियाभर के अन्‍य देशों की तरह दिल्‍ली के राष्‍ट्रपति भवन में भी चेंजिंग ऑफ गार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। इस सेरेमनी की शुरुआत साल 2007 से हुई थीअ ज्ञैर बहुत कम लोगों को इसके बारे में पता है। इस सेरेमनी का पुनर्गठन साल 2012 में हुआ था।

ये सेरमेनी प्रत्‍येत शनिवार की सुबह को राष्‍ट्रपति आवास के प्रांगण में की जाती है जिसमें 200 दर्शक हिस्‍सा ले सकते हैं। इस दौरान राष्‍ट्रपति का एक रक्षक घोड़े पर सवार होकर आता है। चूंकि राष्‍ट्रपति भवन में प्रवेश वर्जित है इसलिए आप नई दिल्‍ली के दिल में बसी इस शानदार इमारत में आयोजित इस सेरेमनी में आकर इसको करीब से जान सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+