Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देखने है बाघ चीते..तो फ़ौरन पहुंच जाइए राजाजी नेशनल पार्क

देखने है बाघ चीते..तो फ़ौरन पहुंच जाइए राजाजी नेशनल पार्क

इस बार अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं.. तो अपने परिवार या दोस्तों के साथ राजाजी नेशनल पार्क की सैर जरुर कीजिये..जहां आप बाघों को बखूबी निहार सकते हैं।

By Goldi

गंगा नदी के तट पर स्थित ऋषिकेश एक ऐसा स्थान है जहां लोग ध्यान और योग करने आते हैं। यह शहर एक बेहद ही पवित्र शहर है..जहां रोज लाखो श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। तो वहीं दूसरी और ऋषिकेश के साहसिक खेल
युवाओं को अपनी और आकर्षित करते हैं।

यूं तो ऋषिकेश में और उसके आसपास घूमने को बहुत कुछ है..इन्ही में से एक जगह का नाम है राजाजी नेशनल पार्क। अगर आप वन्यजीव प्रेमी है तो आपको इस अप्रक की सैर जरुर करनी चाहिए। इस पार्क में आप तरह तरह के पशु
पक्षियों को निहार
सकते हैं। ये शानदार पार्क 830 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। अपने शानदार पारिस्थितिकी तंत्र के कारण पार्क लोगों को खासा प्रभावित करता है।

तो आइये जानते हैं, इस पार्क में बारे में विस्तार से

ऋषिकेश से कितनी दूर है?

ऋषिकेश से कितनी दूर है?

राजाजी राष्ट्रीय पार्क ऋषिकेश से 6 किमी की दूरी पर स्थित है और 820.42 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है।

तीन पार्क को जोड़कर बना है

तीन पार्क को जोड़कर बना है

यह नेशनल पार्क तीन पार्क सन् 1983 में स्थापित यह पार्क मोतीचूर अभ्यारण, चिल्ला अभ्यारण्य और राजाजी अभ्यारण्य नामक अभ्यारण्यों से मिलकर बना है। इस पार्क का नाम प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और राजनेता श्री राजगोपालाचारी के नाम पर रखा गया है।

क्या क्या देख सकते हैं?

क्या क्या देख सकते हैं?

यह पार्क पक्षियों की 315 प्रजातियों और स्तनपायी की 23 प्रजातियों का घर है। एशियाई हाथी, चीता, भालू, कोबरा, जंगली सुअर, साँभर, भारतीय खरगोश, जंगली बिल्ली औरकक्कड़ जैसे जन्तु इस पार्क में पाये जाते हैं। चीता,सुस्त भालू, हिरण और भौंकने वाले हिरण भी इस पार्क में देखे जा सकते हैं।

कब खुलता है?

कब खुलता है?

पर्यटकों के लिये पार्क प्रतिवर्ष 15 नवम्बर से 15 जून के बीच खुला रहता है।

जंगल सफारी का ले सकते हैं मजा

जंगल सफारी का ले सकते हैं मजा

पर्यटक अपने 34 किमी लम्बे जंगल सफारी के दौरान पहाड़ियों की सुन्दरता, घाटियों और नदियों के मनोरम दृश्य का आनन्द ले सकते हैं।

जंगल सफारी

जंगल सफारी

पर्यटक जंगल सफारी का आनन्द दिन में दो बार ले सकते हैं...एक सुबह 6 बजे से 9 बजे तक तो दूसरी शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक। नेशनल पार्क में जीप सफारी का लुत्फ उठाने के लिए आपको 1500 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप पशु पक्षियों को देखना चाहते हैं.. तो शाम का समय सबसे बेहतर है।

एंट्री टिकट

एंट्री टिकट

नेशनल पार्क की एंट्री टिकट 150 रुपये की है।

कैसे आयें

कैसे आयें

हवाईजहाज द्वारा-
राजाजी नेशनल पार्क का नजदीकी एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून है जोकि यहां से 35 किमी की दूरी पर स्थित है। पर्यटक एयरपोर्ट से बस या टैक्सी द्वारा आसानी से नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा
राजाजी नेशनल पार्क का नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है जोकि यहां 22 किमी की दूरी पर स्थित है..वहीं दूसरा नजदीकी स्टेशन देहरादून स्टेशन है जोकि नेशनल पार्क से 60 किमी की दूरी पर उपलब्ध है। दोनों ही स्टेशन से पर्यटक आसानी से टैक्सी या बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क द्वारा
राजाजी नेशनल पार्क हरिद्वार से 22, हरिद्वार से 60 किमी की दूरी पर है। साथ ही पर्यटक दिल्ली से भी यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+