Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड में आयोजित होगा एस्ट्रो-टूरिज्म व डार्क स्काई कॉन्क्लेव - कहां, कब से और कितना एंट्री शुल्क?

उत्तराखंड में आयोजित होगा एस्ट्रो-टूरिज्म व डार्क स्काई कॉन्क्लेव - कहां, कब से और कितना एंट्री शुल्क?

अगर आपको आसमान के रहस्यों और तारों की दुनिया अपनी तरफ आकर्षित करती है, तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर है। इसी महीने में आयोजित होने वाला है एस्ट्रो-टूरिज्म और डार्क स्काई कॉन्क्लेव। इसका आयोजन उत्तराखंड में किया जाएगा । उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और स्टारस्केप्स के साथ मिलकर इस कॉन्क्लेव का आयोजन नक्षत्र सभा अभियान के तहत किया जाएगा।

खास बात है कि यहां सिर्फ तारों को निहारना ही नहीं बल्कि एस्ट्रोफोटोग्राफी से लेकर नामी-गिरामी एस्ट्रोनॉमर से भी मिलने का मौका मिलेगा। पर कहां होगा डार्क स्काई कॉन्क्लेव (Dark Sky Conclave)? कब से कब तक होगा? क्या होगा एंट्री शुल्क और कैसे करेंगे रजिस्टर?

dark sky star gazing

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रामनगर में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एस्ट्रो टूरिज्म और डार्क स्काई कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन 21 से 23 मार्च तक किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव प्रतिभागियों को अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में समझाने और उन्हें कैसे सुरक्षित रखा जाए, इस बारे में बताते हुए वर्कशॉप व टूर में हिस्सा लेने का मौका देगा, जिसमें गाइड भी शामिल होंगे।

इसके साथ ही आसमान और तारों को थोड़ा और करीब से देखने के लिए यहां शक्तिशाली टेलीस्कोप मुहैया करवाए जाएंगे। वैज्ञानिकों से ढेर सारी जानकारियां हासिल करना, शोधकर्ताओं से अंतरिक्ष के रहस्यों के बारे में जानना और भी न जाने कितना कुछ।

अगर आपको आसमान, चांद व तारों की फोटो खींचना अच्छा तो लगता है लेकिन अपनी इस कला को थोड़ा और निखारना चाहते हैं तो यहां आपको एस्ट्रोफोटोग्राफरों से प्रशिक्षण लेने का मौका भी मिलेगा। रात के समय खुले आकाश में नीचे घूमने किसे पसंद नहीं होगा, बचपन की तरह एक बार फिर से इन तारों को नंगी आंखों से निहारते हुए नाइट सफारी का आनंद ले सकते हैं।

नक्षत्र सभा की इस डार्क स्काई कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए आपको पहले बुकिंग करने की जरूरत होगी, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 21 से 23 मार्च के बीच इस कॉन्क्लेव का आयोजन उत्तराखंड के स्टारस्केप्स ऑब्जरवेटरी, रामनगर, कॉर्बेट में किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए ₹4,999 प्रति व्यक्ति का शुल्क चुकाना होगा।

More News

    Read more about: uttarakhand tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+