Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »1 दिन के ट्रिप पर नैनिताल की ये जगहें हैं लाजवाब, मूड हो जाएगा रिफ्रेश

1 दिन के ट्रिप पर नैनिताल की ये जगहें हैं लाजवाब, मूड हो जाएगा रिफ्रेश

उत्तराखंड का एक मनमोहक हिल स्टेशन नैनीताल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय स्थल है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक मौसम ने इसे पूरे भारत में प्रसिद्ध किया है। यदि आपके पास नैनीताल घूमने के लिए केवल एक दिन है, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको अवश्य देखना चाहिए।

1. नैनी झील : अपने दिन की शुरुआत नैनी झील की सैर से करें। यह झील नैनीताल का एक प्रमुख आकर्षण है और यहाँ बोटिंग का आनंद भी लिया जा सकता है। यहाँ से आप पहाड़ियों का जो नजारा दिखेगा वह आपका दिल जीत लेने के लिए काफी है।

2. नैना देवी मंदिर : झील का आनंद लेने के बाद, नैना देवी मंदिर की ओर बढ़े। यह मंदिर नैनी झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है और इसका धार्मिक महत्व उच्च है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहाँ का शांतिपूर्ण वातावरण आपको मंत्र मुग्ध कर देगा। और हां, नैना देवी मंदिर से बाहर निकलते ही वहां लगने वाली दुकानों पर गर्म कपड़ों की शॉपिंग करना मत भूलें।

3. माल रोड : माल रोड नैनीताल का एक और प्रमुख आकर्षण है, जहाँ आप दुकानों, रेस्तरां और कैफे का आनंद ले सकते हैं। झील के सामने खड़े होकर यहां आप अपनी फोटो भी क्लीक करवा सकते हैं। इसके साथ ही गर्म मैगी और भूट्टों का स्वाद भी यहां चखा जा सकता है।

4. स्नो व्यू प्वाएंट : नैनीताल गये और बर्फ से ढंके पहाड़ों के नजारों का आनंद नहीं उठाया तो यह ट्रिप ही अधुरी रह जाएगी। इसलिए ऐसे नजारों को देखने के लिए स्नो व्यू प्वाएंट जाएं। यहाँ से आपको नैनीताल का पूरा नजारा मिलेगा। इसके साथ ही 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित टिफिन टॉप भी जा सकते हैं, जो नैनीताल का अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

5. राजभवन : अपने दिन को राजभवन में खत्म करें, जो गवर्नर हाउस के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ के ब्रिटिश शैली के वास्तुकला और बगीचे आपको अपने इतिहास और शानदार वातावरण से परिचित कराते हैं।

नैनीताल में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है, चाहे आप रोमांच की तलाश में हों या शांति की। इसे एक दिन के लिए भी पूरा करना संभव है, और ये सभी जगहें आपको यहाँ के खूबसूरती और प्राकृतिक समृद्धि का मज़ा लेने में मदद करेंगी।

More News

    Read more about: nainital uttarakhand travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+