Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वडोदरा में आज से खुल रहा है मंजलपुर-अटलादरा फ्लाईओवर, जानिए लागत, विशेषताएं और रूट

वडोदरा में आज से खुल रहा है मंजलपुर-अटलादरा फ्लाईओवर, जानिए लागत, विशेषताएं और रूट

वडोदरा में पिछले लगभग 4 सालों से बन रहा महत्वपूर्ण फ्लाईओवर, जो मंजलपुर को अटलादरा से जोड़ता है, का निर्माण कार्य तो सम्पूर्ण हो चुका था। लेकिन इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन नहीं होने की वजह से आम नागरिक इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरकार वडोदरा का मंजलपुर-अटलादरा फ्लाईओवर का आज (6 मार्च) को आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया जा रहा है।

खास बात है कि इस नए फ्लाईओवर का उद्घाटन होलाष्टक के पवित्र समय में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब 1 सप्ताह पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की व्यस्तता की वजह से इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा था।

vadodara flyover opening

कितनी लागत से बना है यह फ्लाईओवर?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले लगभग 1 सप्ताह पहले मंजलपुर-अटलादरा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद वडोदरा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (VMC) मुख्यमंत्री पटेल के समय का इंतजार कर रही थी। मुख्यमंत्री पिछले लंबे समय से विधान सभा के बजट सत्र और अपने कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त थे।

आखिरकार गुरुवार (6 मार्च) को होलाष्टक से ठीक पहले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जा रहा है। पिछले 4 सालों से इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता की वजह से अब इसका उद्घाटन VMC के मेयर ही करेंगे। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब ₹53 करोड़ की लागत से की गयी है।

क्या है इस फ्लाईओवर की विशेषताएं?

वडोदरा के मंजलपुर-अटलादरा फ्लाईओवर की प्रमुख विशेषताएं निम्न हैं -

  • वडोदरा के 35 मीटर टीपी रोड लाइन पर मंजलपुर-अटलादरा को जोड़ते हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है।
  • फ्लाईओवर के निर्माण की लागत लगभग ₹53 करोड़ है।
  • यह फ्लाईओवर 797 मीटर लंबा और 16.80 मीटर चौड़ा है।

कौन से इलाके के लोगों को मिलेगा फ्लाईओवर से फायदा?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के निर्माण से पहले अब तक राजमहल रोड, दांतेशर, प्रतापनगर, तरसाली, मंजलपुर, मकरपुरा, मरेठा, वदसर, मणेशा और शहर के दक्षिणी हिस्से से पूर्वी हिस्से की ओर जाने वाली गाड़ियों को रास्ते के दो विकल्प मिलते थे। इनमें से पहला रास्ता वदसर ब्रिज होकर था और दूसरा रास्ता विश्वामित्री ब्रिज होकर जाता था।

लेकिन मंजलपुर-अटलादरा ब्रिज के खुल जाने से स्थानीय लोगों को अब आवाजाही करने का आसान और कम ट्रैफिक वाला विकल्प मिल जाएगा। अब दरबार चोकडी से अटलादरा खिस्कोली सर्किल तक गाड़ियां सीधी जा सकेंगी। इसके बाद वे पद्रा, जामबुसर, अटलादरा, भायली, बील, तल्सत और कलाली आदि इलाकों से होकर अपने-अपने गंतव्यों की तरफ बढ़ सकेंगे।

More News

    Read more about: vadodara ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+