Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Upgrade हो रही है वंदे भारत एक्सप्रेस, जोड़ी जा रही हैं कौन-कौन सी नयी सुविधाएं?

Upgrade हो रही है वंदे भारत एक्सप्रेस, जोड़ी जा रही हैं कौन-कौन सी नयी सुविधाएं?

यात्रियों की सुरक्षा, आराम और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत को अपग्रेड किया जा रहा है। यात्रियों और रेलवे के सभी ज़ोन से मिले फिडबैक के आधार पर ही वंदे भारत एक्सप्रेस को देश की सबसे आधुनिक ट्रेन बनाने की तैयारी की जा रही है। वंदे भारत के रंग से लेकर पानी के टैप तक में बदलाव किया जा रहा है। क्या आपको पता है वंदे भारत के सिर्फ बाथरुम में ही कई बदलाव करने की योजना है?

vande bharat express new colour

आइए जानते हैं वंदे भारत को Upgrade करने के साथ-साथ नये क्या Features जोड़े जा रहे हैं :

  • खिड़कियों के पर्दों को पहले अधिक मोटा किया जाएगा, ताकि बाहर से ट्रेन के अंदर कम दिखाई दे और ट्रेन अंदर से अच्छी दिखे।
  • बाथरुम की लाइटें पहले से अधिक तेज होंगी, ताकि चारों तरफ साफ-साफ दिखायी दे।
  • बाथरुम का हैंडल पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा ताकि पकड़ने में कोई समस्या ना हो।
  • ट्रेन की सभी बाथरुमों को एक ही रंग में रंगा जाएगा ताकि वह देखने में अच्छा लगे।
  • बाथरुम का वॉशबेसिन पहले से ज्यादा गहरा होगा, ताकि कपड़ों पर पानी के छिंटे ना आए।
  • पानी के नल में टैप्स पर एक खास बटन लगाया जाएगा जो पानी के बहाव को नियंत्रित करेगा। इससे ट्रेन में पानी की बर्बादी नहीं होगी।
  • अगर आप एग्जिक्यूटिव चेयर कार के सबसे अंत वाली सीट पर बैठते हैं तो आपको अपनी किताबें रखने के लिए एक बैग मुहैया करवायी जाएगी।
  • एग्जिक्यूटिव क्लास में यात्रियों की सीटें अब नीले रंग में होगी।
  • किसी भी आपातकाल की स्थिति में ट्रेन के ड्राईवर से बात कर पाने के लिए एक स्पेशल बटन रहेगा।
  • ट्रेन का एयर कंडिशनर पहले से बेहतर बनाया जाएगा ताकि यात्रियों को कोई असुविधा ना हो।
  • लगेज रैक की सभी लाइट्स टच-सेंसिटिव होंगी। जैसे ही यात्री वहां कोई सामान रखेगा या नीचे उतारेगा, लाइट्स खुद से जल उठेंगी।
  • आसान रख-रखाव के लिए ट्रेन में दरवाजे लगाए जाएंगे।
  • पूरे ट्रेन के अंदर की दीवारों को एक ही टूकड़े से तैयार किया जाएगा, जिससे यह काम काफी सफाई वाला दिखे।
  • किसी भी आपतकाल की स्थिति में ट्रेन को तुरंत रोकने के लिए ड्राईवर के कंट्रोल पैनल में एक इमरजेंसी स्टॉप बटन होगा।
new upgrades of vande bharat express
  • ड्राईवर के डेस्क पर हर तरफ बस एक ही रंग होगा, जिससे सब कुछ साफ-सुथरा दिखाई दे।
  • आपातकाल की स्थिति में सुविधा के लिए अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) का कैबिनेट दरवाजे के पास से ही दिखाई देगा।
  • ट्रेन के बाहर का जो हिस्सा ओवरहेड तारों को छुता रहता है, उसे बेहतर किया जाएगा ताकि रास्ते में कभी भी कोई समस्या ना उत्पन्न हो जाए।
  • ट्रेन की सीटों और कुशन को बेहतर किया जाएगा ताकि सफर यात्री के लिए आरामदायक हो।
  • यात्रा के दौरान आराम के लिए यात्री अपनी सीट्स को बेहतर तरीके से एडजस्ट कर सकेगा।
  • चार्जिंग प्वाएंट अब यात्री की पहुंच में होगी।
  • जो यात्री ट्रेन में व्हील चेयर लेकर चढ़ेंगी, उनके व्हील चेयर को एक जगह पर सुरक्षित रूप से फिक्स कर दिया जाएगा।
  • अब वंदे भारत में बाहर से चढ़कर लटकने वालों की खैर नहीं होगी क्योंकि ट्रेन में एक स्पेशल डिवाइस लगायी जा रही है।
  • ट्रेन के अंदर लगी स्क्रिन्स जिनपर जानकारियां साझा की जाती हैं, वो अब पहले की तुलना में बड़ी होंगी ताकि सारी जानकारियां साफ-साफ दिखे।
  • ट्रेन में आग लगने का पता लगाने वाली यंत्रों को अब बेहतर किया जाएगा ताकि यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित किया जा सके।
  • ट्रेन में अब ठंड से ठिठुरने की जरूरत नहीं होगी। एसी पहले से ज्यादा आरामदायक होगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनायी गयी है। साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग भी चटकिला गेरुआ किया जा रहा है, जो दूर से ही इस ट्रेन का लुक काफी आकर्षक बनाएगा।

इसके साथ ही साल 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी की सुविधा की शुरुआत करने की योजना भी भारतीय रेलवे ने बना ली है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+