Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब वंदे भारत में खाना बुक करना भूल गए तब भी सफर में नहीं रहना पड़ेगा भूखा, जानिए कैसे

अब वंदे भारत में खाना बुक करना भूल गए तब भी सफर में नहीं रहना पड़ेगा भूखा, जानिए कैसे

घूमने जाने का प्लान बन गया है या बिजनेस या ऑफिस के काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट बुक कर लिया है। अब तो निश्चिंत होकर आराम से सफर को एंजॉय करने का पूरा प्लान है, लेकिन जरा रुकिए।

टिकट बुक करते समय तो उसमें खाना बुक करना तो भूल ही गये। या टिकट बुक करते समय ऐसा लगा कि बस कुछ घंटों का ही तो सफर है, इसमें खाना क्या बुक करना! लेकिन अब रास्ते में भूख लग गयी है। वंदे भारत से सफर कर रहे बाकी सभी सहयात्रियों को खाना परोसा जा चुका है, जिसे देखकर भूख और भी तेज हो गयी है। अब क्या करें?

vande bharat food

ऊपर बतायी गयी दोनों में से कोई भी परिस्थिति आपके साथ कभी भी हो सकती है। लेकिन अब ऐसी परिस्थिति में चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले से बुक नहीं करने पर भी सफर के दौरान आपको भूखा नहीं रहना पड़ेगा।

Zee Business की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले शुक्रवार को ही रेलवे बोर्ड की तरफ से नया निर्देश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि टिकट बुकिंग के दौरान भोजन का विकल्प अगर किसी यात्री ने नहीं चुना है, तब भी ट्रेन में यात्रियों को खाने की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी। रेलवे बोर्ड ने यह निर्देश भारतीय रेलवे कैटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) को दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बोर्ड ने अपने निर्देश में कहा है कि वर्तमान बुकिंग और गैर-चयनित यात्रियों के लिए तैयार भोजन (Ready to eat) के साथ-साथ पका हुआ भोजन (उपलब्ध होने पर) भी परोसने की सुविधा बहाल की जाए।

क्यों लिया गया यह फैसला?

इस बारे में रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अक्सर यात्री यह शिकायत करते हैं कि यदि उन्होंने टिकट की बुकिंग करते समय भोजन का विकल्प नहीं चुना या चुनना भूल गये तो सफर के दौरान मांगने पर भी IRCTC के कर्मी उन्हें खाना देने से साफ इंकार कर देते हैं। ऐसा उस समय भी होता है, जब यात्री भोजन की पूरी कीमत चुकाने के लिए भी तैयार हो।

रेलवे अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि टिकट बुक करते समय भोजन का विकल्प चुनना यात्री जरूरी नहीं समझते लेकिन यात्रा के दौरान उन्हें भूख लग जाती है। ऐसे में अब अगर किसी यात्री ने वंदे भारत का टिकट बुक नहीं भी किया हो, तब भी उन्हें ट्रेन में स्वच्छ और अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

IRCTC का निर्देश

भोजन को लेकर IRCTC को रेलवे बोर्ड ने यह निर्देश दिया है कि यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता वाला और साफ-सुथरा भोजन परोसा जाए। ट्रेन में खाने की बिक्री ट्रॉलियों के माध्यम से (ठीक जैसे विमानों में एयरहोस्टेस करती हैं) निर्धारित समय के भीतर ही की जाएगी। रात को 9 बजे के बाद वेंडिंग सेवा नहीं मिलेगी या फिर डिनर सर्विस पूरी होने के बाद इसे रोक दिया जाएगा।

तो अब विमानों जैसी सुविधा वाले लग्जरी ट्रेन वंदे भारत के सफर में एक नयी सुविधा भी जुड़ गयी है, जो आपको यात्रा के दौरान भूखा नहीं रहने देगी। अब आप वंदे भारत से अपनी यात्रा के दौरान अपना मनपसंद भोजन भी खरीदकर उसे एंजॉय कर सकते हैं।

More News

Read more about: vande bharat train food
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+