Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र का वसई-विरार जहां हो चुकी है कई विदेशी गानों की शूटिंग

महाराष्ट्र का वसई-विरार जहां हो चुकी है कई विदेशी गानों की शूटिंग

वसई-विरार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in vasai virar maharashtra

वसई-विरार महाराष्ट्र राज्य के कोकण का एक खूबसूरत शहर है, जो अपने मनमोहक वातावरण के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है। यहां कई देशी और विदेशी गानों की शूटिंग हो चुकी है। ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने अपना सुपहहिट गाना 'ह्यूमन फॉर द वीकेंड' यहीं शूट किया गया था। इसके अलावा ईडीएम ग्रुप मेजर लेजर ने अपना समर हिट गाना 'लीन ऑन' और डीजे स्नेक ने भी अपने गाने की शूटिंग यहीं की थी।

पर्यटन के लिहाज जे स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है, जहां देशी-विदेशी पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। वसई विरार के आसपास कई शानदार स्थल मौजूद हैं, जहां आप एक शानदार अवकाश का आनंद अपने परिवार या दोस्तों के साथ लें सकते हैं।

अर्नाला बीच

अर्नाला बीच

PC- Sandeep64

वसई-विरार भ्रमण की शुरूआत आप अर्नाला बीच से कर सकते हैं, यह तट यहां के प्रसिद्ध पर्यटन आकर्षणों में गिना जाता है, जहां देश विदेश के सैलानी सुकून भरे पल बिताने के लिए आते हैं। यह तट पर्यटकों द्वारा यहां के चार समुद्री तटों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तट के आसपास लगे नारियल के पेड़ इस बीच को खास बनाने का काम करते हैं। यहां ठहरने के लिए कई रिजॉर्ट्स भी मौजूद हैं।

यहां का तट बहुत ही साफ है, जहां आप एक आरामदायक सैर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य देखने लायक होते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

पंजु द्वीप

पंजु द्वीप

PC- Gladson Machado

वसई-विहार के पर्यटन आकर्षणों में आप पंजु द्वीप की सैर का आनंद ले सकते है। यह द्वीप मुंबई के उत्तर में वसई क्रीक में स्थित है। यह द्वीप पश्चिमी रेलवे द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्राचीन गांव है, और माना जाता है कि श्री चिमाजी अप्पा के समय यहां सभी मौद्रिक लेनदेन किए जाते थे।

इस गांव ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस गांव ने भारत को 23 वीर स्वतंत्रा सैलानी दिए थे। आप भी इस स्थल की सैर कर और भी कई महत्वपूर्ण बातों को जान सकते हैं।

तुंगारेश्वर मंदिर और झरना

तुंगारेश्वर मंदिर और झरना

समुद्री तटों और द्वीपों के अलावा आप यहां के धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। तुंगारेश्वर मंदिर यहां के पवित्र स्थलों में गिना जाता है, जहां दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह प्रसिद्ध मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर तुंगारेश्वर पहाड़ियों के मध्य स्थित है। इसके अलावा आप यहां की प्रसिद्ध तुंगारेश्वर नदी की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं, जो कई छोटे-बड़े जलप्रपातों के लिए जानी जाती है।

यह मानसून के दौरान घूमने लायक सबसे आदर्श स्थल है। बता दें कि तुंगारेश्वर पहाड़ियों को को वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

वसई किला

वसई किला

PC-Nichalp

प्राकृतिक और समुद्री स्थलों के अलावा आप यहां के ऐतिहासिक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। यहां स्थित वसई किला मुख्य पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह किला राष्ट्रीय महत्व रखता है, जो अब भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के द्वारा संरक्षित है।

बता दें इस किेले को कई बार बॉलीवुड फिल्मों में भी फिल्माया भी जा चुका है। जोश, खामोशी, और राम गोपाल वर्मा की आग जैसी फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। इसके अलावा यह स्थल पक्षी विहार के लिए भी काफी खास माना जाता है।

जीवदानी मंदिर

जीवदानी मंदिर

PC- Jeeteshvaishya

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध जीवदानी मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। यह मंदिर माता जीवदानी को समर्पित है। माता का यह मंदिर यहां की पहाड़ी के ऊपर स्थित है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पहाड़ी के ऊपर जाना पड़ता है।

इसके अलावा यह पहाड़ी शहर के अद्भुत और मनोरम दृश्य पेश करने का काम भी करती है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। धार्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+