Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विशाखापट्टनम में बनेगा देश का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज, लगेगा ज़िप लाइन और स्काई साइकिल का रोमांचक तड़का

विशाखापट्टनम में बनेगा देश का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज, लगेगा ज़िप लाइन और स्काई साइकिल का रोमांचक तड़का

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज। पर्यटन को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से इस ग्लास ब्रिज को विशाखापट्टनम में बनाने का फैसला लिया गया है। इस ग्लास ब्रिज पर खड़े होकर पर्यटकों को एक ओर जहां गहरे नीले और मीलों तक फैले समुद्र के शानदार नजारों का आनंद मिलेगा वहीं दूसरी ओर शानदार पहाड़ी नजारों का आनंद भी पर्यटक उठा सकेंगे।

यह ग्लास ब्रिज सिर्फ प्रकृति प्रेमियों को ही नहीं बल्कि एडवेंचर के शौकिनों को भी आकर्षित करने वाला है।

vishakhapattanam glass bridge

कहां बनेगा और क्या होगी लागत?

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम के कैलासगिरी में स्थित टाइटैनिक व्यूप्वाएंट पर इस ग्लास ब्रिज को बनाया जाएगा। यह विशाखापट्टनम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जगह मुख्य रूप से अपने शानदार नजारों और हरियाली की वजह से पर्यटकों को खूब पसंद आता है। इसकी लंबाई लगभग 50 मीटर होने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2024 से इस ग्लास ब्रिज का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके निर्माण में लगभग ₹6 करोड़ की लागत आने वाली है। इसका निर्माण विशाखापट्टनम महानगर क्षेत्र विकास प्रबंधन (VMRDA) आरजे एडवेंचर और भारत माता वेंचर के साथ मिलकर उठाने वाले हैं।

आइए विशाखापट्टनम में बन रहे इस ग्लास ब्रिज के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां बताते हैं -

- विशाखापट्टनम में बन रहा ग्लास ब्रिज भारत का सबसे लंबा ग्लास ब्रिज होगा, जिसकी लंबाई करीब 50 मीटर होगी। एक ओर समुद्र और दूसरी ओर पहाड़ी नजारों के साथ इस ग्लास ब्रिज पर चलना बिल्कुल अलग ही अनुभव प्रदान करने वाला है।
- इस ग्लास ब्रिज को इतनी मजबूती के साथ डिजाइन किया गया है कि इस पर एक बार में करीब 40 लोग खड़े हो सकते हैं। ग्लास ब्रिज का डिजाइन इस पर चलने वाले व्यक्ति के रोमांच और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया गया है।
- ग्लास ब्रिज के साथ ही रोमांच का डबल तड़का लगाने के लिए इस परियोजना में ज़िप-लाइन्स और स्काई साइक्लिंग ट्रैक को शामिल गया है। दोनों की ही लंबाई करीब 150 मीटर होगी। पर्यटक जिन शानदार नजारों का आनंद ग्लास ब्रिज पर खड़े होकर उठाएंगे, उसके ऊपर से ही फिसलते हुए रोमांचक अंदाज में इन गेम्स का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
- मिली जानकारी के अनुसार ज़िप-लाइन्स और स्काई साइक्लिंग को इस परियोजना के साथ बनाने में करीब ₹2 करोड़ का खर्च आने वाला है।

india s longest glass bridge

केरल को भी छोड़ देगा पीछे

जी हां, एक बार पूरी तरह से बन जाने के बाद विशाखापट्टनम केरल के वेरामोन में स्थित ग्लास ब्रिज को भी पीछे छोड़कर देश के सबसे लंबे ग्लास ब्रिज का खिताब जीत लेने वाली है। केरल के वेगामोन में स्थित ग्लास ब्रिज की लंबाई लगभग 40 मीटर है लेकिन विशाखापट्टनम में बन रहा नया ग्लास ब्रिज 50 मीटर लंबा होने वाला है, जिसके पास लंबाई का खिताब होने वाला है।

More News

    Read more about: andhra pradesh glass bridge
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+