Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र में बड़े किले के दर्शन, विशालगढ़ किला!

महाराष्ट्र में बड़े किले के दर्शन, विशालगढ़ किला!

विशालगढ़ किला, जहाँ आप इतिहास की यात्रा करने के लिए ज़रूर जाएँ।

भारत में कई किले स्थापित हैं जो आपको अपने ही समय की यात्रा पर ले जाते हैं। इन्हीं किलों में से एक है विशालगढ़ किला, जहाँ आप इतिहास की यात्रा करने के लिए ज़रूर जाएँ। यह मराठा शासकों का एक महत्वपूर्ण किला है, जो महाराष्ट्र राज्य के इतिहास का ही एक हिस्सा है।

किले को पहले खेलना किले के नाम से जाना जाता था। जब इसे महाराजा शिवाजी ने जीत लिया, इसका नाम उन्होंने विशालगढ़ रख दिया, जिसका मतलब है बहुत बड़ा किला। असल में यह बीजापुर के आदिल शाही वंश से सम्बंधित है और इस किले को जीतने से पहले शिवाजी ने इस पर कई बार आक्रमण किये थे।

Vishalgadh Fort

विशालगढ़ किला
Image Courtesy:
Ankur P

यह किला लगभग 1,130 मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसका निर्माण सह्याद्रि पर्वत के शीर्ष पर किया गया। आज यह किला खंडहर में तब्दील हो गया है पर आज भी यह अपनी ऐतिहासिक चमक को लेके शान से खड़ा है। ऐतिहासिक समय में इस किले का उपयोग निगरानी रखने के लिए भी किया जाता था।

विशालगढ़ के पास ही बसे आकर्षण

अमृतेश्वर मंदिर

अमृतेश्वर मंदिर रत्नावाड़ी गाँव में किले के पास ही स्थित है। यह 1200 साल पुराना मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण हेमादपंथी वास्तुकला की शैली का उपयोग करके किया गया और यह पत्थरों की नक्काशी से समृद्ध है। आप आर्थर झील से नौका की सवारी कर मंदिर तक पहुँच सकते हैं, क्यूंकि सड़क मार्ग से यहाँ तक आना आसान नहीं है। रतनगढ़ का किला भी इस मंदिर से ज़्यादा दूर नहीं है।

Vishalgadh Fort

Image Courtesy: Ankur P

श्री नरसिम्हा मंदिर

नरसिम्हा मंदिर जिसे श्री नरसिम्हा सरस्वती स्वामी दत्तादेवा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, श्री नरसिम्हा सरस्वती को समर्पित है जो गरीबों की भलाई के लिए काम करते थे। इस साधु के पवित्र खड़ाऊं(चप्पल) यहीं पर रह गए और तब से ऐसा माना जाता है कि इस ज़मीन पर उनका आशीर्वाद अब तक बना हुआ है।

टकमक टोक

पुराने ज़माने में, यह वही जगह हुआ करती थी जहाँ से अपराधियों को फेंक कर दंड दिया जाता था। इस व्यू पॉइंट से आप साफ़-साफ़ शिवाजी के बारह किलों के दर्शन कर सकते हैं।

Vishalgadh Fort

Image Courtesy: Ankur P

विशालगढ़ किला पहुँचें कैसे?

विशालगढ़ किला पश्चिम कोल्हापुर से लगभग 76 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोल्हापुर पहुँच कर आप कोई भी निजी टैक्सी या कैब बुक करके यहाँ तक पहुँच सकते हैं।

कोल्हापुर कैसे पहुँचे?

कोल्हापुर के अन्य आकर्षण

विशालगढ़ के अलावा यहाँ के अन्य आकर्षण हैं, महालक्ष्मी मंदिर, भवानी मंडप, ज्योतिबा मंदिर, राधानगरी डैम और खासबाग़ मैदान।

स्थानीय भाषा में दक्षिण काशी के नाम से जाने जाने वाले कोल्हापुर की यात्रा करिये और यहाँ की कुछ अद्वितीय और विशेष आकर्षणों के दर्शन करिये।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें!

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+