Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नैनीताल की भीड़ से बचने के लिए जाएं भीमताल, जानिए क्या है इस शहर की खासियत!

नैनीताल की भीड़ से बचने के लिए जाएं भीमताल, जानिए क्या है इस शहर की खासियत!

सर्दियों में जिन रटी-रटाई जगहों पर सबसे अधिक भीड़ जमा होती है, उनमें मसूरी, शिमला, मनाली और नैनीताल जैसे शहर शामिल हैं। खासतौर पर क्रिसमस और नववर्ष के समय इन शहरों में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि छुट्टियों का सारा मजा किरकिरा होने लगता है। ऐसे में क्या इन जगहों पर छुट्टियां मनाने ही ना जाएं...।

bhimtal lake view

जी नहीं, हम आपको नैनीताल के बिल्कुल पास मौजूद एक शहर भीमताल के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको नैनीताल जैसा ही Feel तो आएगा लेकिन यहां नैनीताल की तुलना में भीड़ काफी कम होगी।

सबसे पहले आपको भीमताल में घूमने की जगहों के बारे में बताते हैं।

1. भीमताल लेक

bhimtal lake

जैसे नैनीताल शहर, नैनीताल के इर्द-गिर्द बसा हुआ है। ठीक वैसे ही भीमताल शहर भी भीमताल के आसपास में बसा हुआ है। यह झील दिखने में बहुत सुन्दर है। झील (ताल) में बोटिंग करने का मौका मिल जाएगा। इसके अलावा यहां किनारों पर बैठने की जगह भी बनायी हुई है जहां बैठकर आप पानी और पहाड़ की बर्फिली चोटियों की खुबसूरती को निहार सकते हैं।

2. नौकुचियाताल

भीमताल में मौजूद नौकुचियाताल भी बहुत सुन्दर लेक है। इस लेक में कई वॉटर एक्टिविटिज भी कर सकते हैं। यहां भी आपको बोटिंग का मौका मिल जाएगा। दो लोगों को लेक में बोटिंग के लिए कम से कम 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। लेकिन यकीन मानिए सुन्दर से ठंडे माहौल में अपने पार्टनर के साथ बोटिंग करना आपको इतना अच्छा लगेगा कि 250 रुपए का खर्च आपको ज्यादा नहीं लगेगा।

bhimtal 2

3. हनुमानगढ़ी

भीमताल के पास ही मौजूद है सैंकड़ों साल पुराना फेमस मंदिर, जो हनुमानगढ़ी के नाम से विख्यात है। कहा जाता है कि इस मंदिर में बाबा नीम करोली भी आया करते थे। जी हां, वहीं बाबा नीम करोली जिनके भक्तों में फेमस क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी शामिल है। हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर बहुत सुन्दर है। मंदिर में भगवान के सामने माथा टेकने जाएं तो कुछ समय परिसर के शांत परिवेश में भी जरूर बिताएं।

4. एक्वेरियम आइलैंड कैफे

aquarium cafe

यह कोई मामूली सा कैफे नहीं है। यह कैफे भीमताल के ठीक बीचोंबीच में बना हुआ है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण ही इस कैफे का नाम एक्वेरियम आइसलैंड रखा गया है। भीमताल के बीच में होने के कारण इस कैफे तक जाने और वापस लौटने के लिए आपको बोट बुक करनी पड़ती है। कैफे में एक्वेरियम में कई तरह की रंगीन मछलियों को रखा गया है। यह एक शानदार एक्टिविटी है। बोट बुक करने में आपको करीब 100 रुपए खर्च करने पड़ेंगे और आपको कैफे में रुकने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। यहां बैठकर आप प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाते हुए चाय या कॉफी की चुस्कियां भी भर सकते हैं।

5. फन एक्टिविटी

नैनीताल की तरह ही भीमताल में भी आपको पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, हॉर्स राइडिंग और ट्रेकिंग जैसे फन एक्टिविटी का मौका मिलेगा। यहां की सबसे बड़ी खासियत है कि नजारों के मामले में भीमताल किसी भी तरह से नैनीताल से कम नहीं है। लेकिन कम पर्यटकों को ही भीमताल के बारे में जानकारी होने की वजह से यहां पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ नजर नहीं आती है।

कैसे पहुंचे भीमताल

नैनीताल की तरह ही भीमताल जाने के लिए भी आपको काठगोदाम में ही उतरना होगा। यहां से आपको भीमताल तक जाने के लिए बस और किराए पर गाड़ी मिल जाएगी। कोशिश करें यात्रा के लिए आप सुबह और शाम का वक्त चुने, इससे आपको बस में कम भीड़ मिलेगी। भीमताल में होटल के कई विकल्प हैं, जहां आपको 500 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक में कमरे आसानी मिल जाएंगे। आप चाहे तो यहां आप कॉटेज भी बुक कर सकते हैं। भीमताल में होटल से जुड़ी सारी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध है।

More News

    Read more about: uttarakhand travel nainital
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+