Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के साथ घूमें Bucket लिस्ट के Most Desirable डेस्टिनेशन 'लेह-लद्दाख'

IRCTC के साथ घूमें Bucket लिस्ट के Most Desirable डेस्टिनेशन 'लेह-लद्दाख'

जिन लोगों को घूमना-फिरना पसंद है, उन सभी लोगों की Bucket list में लद्दाख जरूर शामिल होता है। लद्दाख एक ऐसी जगह है जो मुख्य रूप से पहाड़ और पास के लिए जाना जाता है। अगर आप भी लद्दाख घूमने जाना चाहते हैं लेकिन टूर प्लान बनाने में मुश्किलें आ रही हैं, तो आपकी परेशानी को IRCTC ने दूर कर दी है।

Irctc ladakh

IRCTC ने लद्दाख के लिए अपना नया टूर पैकेज जारी किया है, 'थ्रिलिंग लेह लद्दाख विद जीरो प्वाएंट'। 7 दिनों के इस टूर में शाम वैली, नुब्रा वैली, लेह व लद्दाख के और भी कई फेमस जगहों पर घूमाया जाएगा।

IRCTC के 'थ्रिलिंग लेह लद्दाख विद जीरो प्वाएंट' टूर पैकेज को विस्तार से जानते हैं :

7 दिनों का है पैकेज

IRCTC का 'थ्रिलिंग लेह लद्दाख विद जीरो प्वाएंट' टूर पैकेज 7 दिन और 6 रातों का है। IRCTC यह टूर सड़क मार्ग नहीं बल्कि विमान से ही करवाएगी। लेह एयरपोर्ट पर पहुंचने के साथ यह टूर शुरू होगा जो 7वें दिन लेह से विमान में सवार होने के साथ ही फिर खत्म हो जाएगा। यह टूर 8 अगस्त से 31 अक्टूबर 2023 तक हर रोज करवाया जाएगा। इस समयकाल के दौरान प्रतिदिन 10 व्यक्तियों को ही टिकट दी जाएगी।

Pangong lake

इस पूरे टूर में पर्यटकों को लेह, नुब्रा और पैंगॉन्ग में 3 स्टार होटलों में रुकवाया जाएगा। इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाकर बुक कर सकते हैं। अगर 55 साल से ज्यादा की उम्र का कोई व्यक्ति यह टूर करना चाहता है, तो उन्हें फिजिकल फिटनेस का सर्टिफिकेट देना पड़ेगा।

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

IRCTC के 'थ्रिलिंग लेह लद्दाख विद जीरो प्वाएंट' टूर पैकेज हर रोज करवाया जाएगा। यानी एक दिन अगर सीट फुल हो जाने की वजह से आपको टिकट नहीं मिलती है तो आप अगले दिन के टिकट के लिए भी ट्राई कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में रैंचो का स्कूल, गुरुद्वारा पत्थर साहिब, मैग्नेटिक हिल, खारदुंग ला पास, सियाचिन वॉर मेमोरियल समेत कई अन्य जगहों पर साइट सीइंग के लिए भी ले जाया जाएगा। इस टूर में जिन-जिन जगहों पर घूमाया जाएगा, वो निम्न हैं :

  • लेह
  • शाम वैली
  • नुब्रा
  • तुर्तक
  • थांग जीरो प्वाएंट
  • पैंगॉन्ग

टूर पैकेज में क्या है शामिल और क्या नहीं

nubra valley
  • आसपास की जगहों में घुमाने के लिए नॉन-एसी वाहन का खर्च IRCTC करेगी।
  • 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर का खर्च IRCTC देगी।
  • सभी इनर लाइन परमिट IRCTC लेगी।
  • नुब्रा वैली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का खर्च IRCTC करेगी।
  • नुब्रा वैली और पैंगॉन्ग झील के रास्ते में इमरजेंसी के लिए गाड़ी में ऑक्सिजन सिलिंडर की व्यवस्था IRCTC करेगी।
  • किराए में फ्लाईट का टिकट शामिल नहीं है। लेह तक आने-जाने के फ्लाईट का टिकट पर्यटकों को खुद लेना होगा।
  • नुब्रा वैली में अगर पर्यटक ऊंटों की सवारी करना चाहते हैं तो उसका खर्च उन्हें खुद करना होगा।

कितना है किराया

IRCTC के 'थ्रिलिंग लेह लद्दाख विद जीरो प्वाएंट' टूर पैकेज के किराए में एयर टिकट का किराया शामिल नहीं है। एयर टिकट के बिना इस टूर पैकेज की जो कीमत होगी, वो निम्न है :

nubra valley
1 व्यक्ति का किराया ₹24,500
2 व्यक्तियों का किराया ₹19,900
3 व्यक्तियों का किराया ₹19,400
बच्चे (5-11 साल, एक्स्ट्रा बेड समेत) का किराया ₹18,200
बच्चे (5-11 साल, बिना एक्स्ट्रा बेड) का किराया ₹13,700

चुंकि लद्दाख सिर्फ पर्वतीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची जगहों में से एक है। इसलिए इस टूर पर पर्यटकों को कई तरह की सावधानी बरतने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो सैलानियों की जान पर भी बन आ सकती है। इसलिए इस टूर से संबंधित सभी सलाहों को IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाकर जरूर पढ़ लें।

More News

    Read more about: irctc railway ladakh leh travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+