Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर मुंबई से IRCTC के साथ देखने जाएं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नहीं लेनी पड़ेगी एक भी छुट्टी

वीकेंड पर मुंबई से IRCTC के साथ देखने जाएं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नहीं लेनी पड़ेगी एक भी छुट्टी

वीकेंड आते ही लोग सोचने लग जाते हैं कि इस बार कहां घूमने जाएं। कहीं दूर नहीं जा सकते क्योंकि सोमवार को फिर से ऑफिस के धक्के खाने हैं, लेकिन वीकेंड पर घर में बैठने का भी दिल नहीं करता। क्यों ना वीकेंड पर किसी ऐसी जगह पर घूम आएं जो ना सिर्फ घूमने के लिए शानदार होगी बल्कि उस स्थान पर जाकर आपको अपने देश पर गर्व महसूस होगा।

Gujrat

IRCTC मुंबई से ऐसा ही एक टूर शुरू करने वाली है। इस टूर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह टूर हर सप्ताह करवायी जाएगी। वीकेंड पर करवाए जाने वाले इस टूर पर जाने के लिए आपको एक भी दिन ऑफिस से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं होगी।

Tent city

हमारा देश अनेकता में एकता का देश है, जो वसुधैव कुटूंबकम के मंत्र पर चलता है। इसी सोच के साथ तैयार किया गया है 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी', जहां भारत के आयरनमैन सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशाकाय आदमकद मुर्ति को स्थापित किया गया है। दुनिया के सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग कोनों से भी लोग यहां पहुंचते रहते हैं। IRCTC के 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पैकेज का आकर्षण सिर्फ सरदार पटेल की मूर्ति ही नहीं बल्कि टेंट सिटी, जंगल सफारी, कैक्टस-बटरफ्लाई गार्डन, एकता नर्सरी समेत कई और जगहें भी हैं।

4 दिनों का है 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पैकेज

IRCTC tour package

IRCTC का 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पैकेज 4 दिनों और 3 रातों का है। 20 अक्टूबर से इस टूर पैकेज की शुरुआत हो रही है। यह टूर हर शुक्रवार को करवाया जाएगा। यानी शुक्रवार की रात को मुंबई से गुजरात के केवड़िया के रवाना होना होगा और सोमवार की अहले सुबह आप वापस मुंबई पहुंच जाएंगे। है ना अच्छी बात। इस शानदार ट्रिप के लिए एक दिन भी छुट्टी लेने की जरूरत ही नहीं होगी, क्योंकि शुक्रवार को ऑफिस का निपटाने के बाद रात में ट्रेन पकड़िए और सोमवार की अहले सुबह मुंबई पहुंच जाइए। फ्रेश होने के बाद फिर से काम पर लौट सकते हैं। इस टूर पैकेज के लिए IRCTC ने टिकट की दो श्रेणियां बनायी हैं। इस टूर पैकेज का टिकट बुक करने के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं ।

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पैकेज टूर का विस्तृत प्रोग्राम

All day program

Day 1. शुक्रवार की रात को 11.50 बजे मुंबई से एकतानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रवाना। रातभर की यात्रा।

Day 2. शनिवार की सुबह 7.25 बजे एकतानगर पहुंचकर केवड़िया ले जाया जाएगा। सुबह का नाश्ता टेंट सिटी में करवाया जाएगा। इसके बाद जंगल सफारी, कैक्टस एंड बटरफ्लाई गार्डन में घूमाने ले जाया जाएगा। शाम को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दिखाया जाएगा। रात को टेंट सिटी में डिनर और ठहरना।

Day 3. रविवार को सुबह ब्रेकफास्ट के बाद टेंट सिटी से चेकआउट। इस दिन सरदार सरोवर डैम, विश्व वन, एकता नर्सरी और मियावाकी फॉरेस्ट में घूमाने ले जाया जाएगा। रात को डिनर के बाद 21.25 बजे वापस ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना।

Day 4. सुबह 5.30 बजे मुंबई पहुंचने के साथ टूर समाप्त।

मुंबई के दादर स्टेशन से शुरू होने वाले इस टूर पैकेज के लिए पर्यटक बोरीवली, वलसाड और सूरत स्टेशनों पर बोर्डिंग और डिबोर्डिंग कर सकेंगे।

IRCTC के टूर पैकेज में क्या शामिल-क्या नहीं

  • रेलवे स्टेशन से लाने-ले जाने का खर्च।
  • आसपास घूमने के लिए ई-रिक्शा का किराया।
  • 2 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर।
  • टेंट सिटी में रुकने का किराया।
  • किसी भी दिन लंच खुद से करना होगा।
  • रुम सर्विस का चार्ज खुद से देना होगा।
  • कहीं एंट्री फीस होगी तो उसका शुल्क खुद देना होगा।

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पैकेज टूर का किराया

टूर के किराए को 2 श्रेणियों में बांटा गया है।

1 व्यक्ति का किराया 2 व्यक्तियों का किराया 3 व्यक्तियों का किराया बच्चों (5-11 साल) का किराया, बिना समेत बच्चों (5-11 साल) का किराया, बेड समेत
3AC (कंफर्ट) ₹19,200 ₹10,900 ₹10,600 ₹10,400 ₹6,700
2AC (डिलक्स) ₹20,100 ₹11,800 ₹11,500 ₹11,300 ₹7,600

बता दें, बच्चों के लिए एक्स्ट्रा बेड या एक्ट्रा मैट्रेस उपलब्ध करवाया जाएगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+