Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शानदार अद्भुत वास्तुकला को दर्शाती भारत की ये मस्जिदें

शानदार अद्भुत वास्तुकला को दर्शाती भारत की ये मस्जिदें

भारत में अनेक शानदार मस्जिदें हैं। देश की प्रमुख मस्जिदों के बारें में पढ़ें।

By Namrata Shatsri

भारत की धरती पर अनेक धर्म, संस्‍कृति और परंपरा का मेल देखने को मिलता है। ये अनूठा मेल यहां त्‍योहारों से लेकर हमारी अलग-अलग जीवनशैली पर भी दिखाई देता है। इमारतों, स्‍मारकों और संरचनाओं को देखकर देश की ऐतिहासिकता और विविधता के बारे में जान सकते हैं।

आज हम आपको भारत की खूबसूरत और शानदार मस्जिदों के बारे में बताएंगें जिन्‍हें प्राचीन समय में कई शक्‍तिशाली राजाओं द्वारा बनवाया गया था। ये मस्जिदें देश के कई हिस्‍सों में बनी हैं। इसलिए आप अपनी पसंद की जगह पर इनमें से किसी भी मस्जिद को देख सकते हैं।

हजरतबल मस्जिद, श्रीनगर

हजरतबल मस्जिद, श्रीनगर

जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर में डल झील के पास स्थित हजरतबल मस्जिद बहुत लोकप्रिय है। मस्जिद में एक अवशेष के तौर पर बाल को रखा गया है। माना जाता है कि ये बाल मुहम्‍मद के थे। मान्‍यता है कि इसे मुहम्‍मद के वंशज सईद अब्‍दुल्‍लाह द्वारा भारत में लाया गया था। श्रीनगर में आप और भी कई दर्शनीय स्‍थल जैसे डल झील, शालीमार बाग, चार मीनार आदि देख सकते हैं।PC: Basharat Shah

नगीना मस्जिद, आगरा

नगीना मस्जिद, आगरा

नगीना मस्जिद शानदार आगरा किले के पास ही स्थित है, जोकि सफेद संगमरमर से बनी है। इस छोटी सी मस्जिद को आगरा किले में रहने वाली शाही महिलाओं के लिए बनवाया गया था।

अन्‍य मस्जिद इसके काफी नज़दीक बनी है जिसे मोती मस्जिद कहा जाता है। आगरा किले के पास ये भी बहुत खूबसूरत संरचना है। आगरा में और भी कई दर्शनीय स्‍थल जैसे ताज महल, खास महल आदि देख सकते हैं।

PC: China Crisis

खिड़की मस्जिद, दिल्‍ली

खिड़की मस्जिद, दिल्‍ली

खिड़की मस्जिद का मतलब है खिड़कियों की मस्जिद। इसे चतुष्कोणीय आकार में बनाया गया है और इस मस्जिद में हिंदू और इस्‍लामिक स्‍थापत्‍यकला की शैली की झलक देखने को मिलेगी। इसे तुगलक राजवंश के दौरान 1351 से 1388 के बीच खान-ई-जहान जुआन शाह द्वारा बनवाया गया था। वे उस समय के प्रधानमंत्री हुआ करते थे।

इस मस्जिद के 4 परिसर हैं। मस्जिद के कोनों में स्‍तंभ खड़े हैं और इसकी दोनों मस्जिदें पत्‍थर से बनी हैं। यह दिल्ली सल्तनत में निर्मित उत्तर भारत में दुर्लभ मस्जिदों में से एक है।
PC:Sabyasachi Dasgupta

मक्‍काह मस्जिद, हैदराबाद

मक्‍काह मस्जिद, हैदराबाद

मक्‍काह मस्जिद को मक्‍का मस्जिद भी कहा जाता है। कुतुब शाही राजवंश के पांचवे शासक मुहम्‍मद कुली कुतुब शाह द्वारा इसे बनवाया गया था। बादशाह ने इस मस्जिद को बनवाने के लिए विशेष रूप से मक्‍का की मिट्टी से पत्‍थर बनवाए थे। मक्‍का, इस्‍लाम धर्म का प्रमुख तीर्थस्‍थल है।

बादशाह द्वारा बनाई गई यह मस्जिद शहर का केंद्र हुआ करती थी। ये लाड बाज़ार और चार मीनार के पास स्थित है इसलिए हैदराबाद में इन जगहों को देखना बिलकुल ना भूलें।PC: Sharikzama007

बीमापल्‍ली मस्जिद, केरल

बीमापल्‍ली मस्जिद, केरल

बीमापल्‍ली मस्जिद केरल के तिरुवनंतपुरम की राजधानी शहर के पास स्थित है। इस मस्जिद को बीमापल्‍ली दरगाह शरीफ भी कहा जाता है। इसके अलावा इस मस्जिद में सईदुन्निसा बीमा बीवी का मकबरा भी है।
वो एक मुस्लिम महिला थीं जिनमें दैवीय शक्‍तियां थो। बीमा बीवी के सम्‍मान में इस मस्जिद में त्‍योहार का आयोजन किया जाता है जिसमें हज़ारों तीर्थयात्री और पर्यटक शामिल होने आते हैं।
PC: People's Photographer

चंपानेर, गुजरात

चंपानेर, गुजरात

गुजरात के ऐतिहासिक शहर चंपानेर में चंपानेर-पावगढ़ आर्कियोलॉजिकल पार्क देख सकते हैं। 3,280 एकड़ में फैला ये पार्क विश्‍व धरोहर में शामिल है।

यहां पर कई मस्जिदें जैसे जामा मस्जिद, नगीना मस्जिद, बावमन मस्जिद, केवड़ा मस्जिद आदि देख सकते हैं। इसके अलावा चंपानेर में और भी कई दर्शनीय स्‍थल जैसे कलिका माता मंदिर देख सकते हैं।

PC:Susheel Khiani

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+