कुमारकोम का जामा मस्जिद लोकप्रिय रूप में थाझाथानगडी मस्जिद के नाम से जाना जाता है। यह कुमारकोम शहर से 12 किमी की दूरी पर स्थित है और क्षेत्र के लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक है। मीनाचिल नदी के तट पर स्थित इस मस्जिद में वर्ष भर यात्री आते हैं।
मस्जिद का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है और इसे देश की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक माना जाता है। जामा मस्जिद अपने पारंपरिक वास्तु शैली में अद्वितीय है। मस्जिद की नक्काशियाँ शानदार हैं जो बीते सदी की सांस्कृतिक भव्यता की गवाही देती हैं।
मस्जिद का आंतरिक आंगन (नलूकेट्टू) और स्नान क्षेत्र निर्माण शैली में शानदार हैं। मस्जिद को मलिक दिनार के बेटे हबीब दिनार द्वारा बनवाया गया था जिन्हें केरल मे इस्लाम धर्म लाने का श्रेय दिया जाता है। मस्जिद को सरकार द्वारा एक संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।