Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इलाहाबाद से वीकेंड पर इन जगहों की करें सैर

इलाहाबाद से वीकेंड पर इन जगहों की करें सैर

इलाहाबाद के आसपास के पर्यटन स्थल ।Weekend getaway from allahabad Uttar Pradesh.

By Namrata Shatsri

भारत के इतिहास में इलाहाबाद शहर बहुत महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखता है क्‍योंकि ये वाराणसी के बाद भारत का सबसे प्राचीन शहर है। साथ ही इस शहर में भारत की तीन प्रमुख नदियां गंगा, यमुना और सरस्‍वती का संगम भी होता है, जिसे त्रिवेणी संगम के नाम से जाना जाता है।

इस शहर को इसके प्राचीन नाम प्रयाग से भी संबोधित किया जाता है। प्रयाग का शाब्दिक अर्थ होता बड़ा यज्ञ स्थल। माना जाता है कि सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा ने प्रथम यज्ञ इसी स्थान पर किया था और जिसके बाद यहां अनगिनत यज्ञ किए गए। धार्मिक रूप से यह एक महत्वपूर्ण स्थल है। प्राचीन शहर होने के कारण इलाहाबाद में ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर और महल देखे जा सकते हैं।

अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप इस ऐतिहासिक शहर को देखने के बाद इसके आसपास की जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। आज हम आपको इलाहाबाद के आसपास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं।

 बांदा

बांदा

PC- Shivamdwivedi82

यमुना नदी के तट पर स्थित बांदा उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में आता है। इस शहर की संस्‍कृति और परंपरा में बहुत विभिन्‍नता पाई जाती है और यहां पर शजर पत्‍थर भी पाया जाता है जोकि ज्‍वेलरी आइटम्‍स बनाने में विशेष रूप से काम आता है। आर्थिक प्रारूप के अलावा बांदा ऐतिहासिक रूप से भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि ये सदियों से बसा हुआ है और यहां पर कई राजवंशों का शासन रहा है।

अगर आप भारत के इतिहास को करीब से जानना चाहते हैं तो बांदा आ सकते हैं। बांदा में कालिंजर किला, भूरा गढ़ किल, यैलो चर्च और महेश्‍वरी देवी मंदिर आदि देख सकते हैं।

जौनपुर

जौनपुर

PC- Anabeel12

उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर माना जाता है जौनपुर और इसे 14वीं सदी में दिल्‍ली के सुल्‍तान फिरोज शाह तुगलक ने खोजा था। वाराणसी के उत्तर पश्चिम में स्थित जौनपुर पर मुस्लिम बादशाहों का शासन रहा है। जौनपुर धर्म में विभिन्‍नता को दर्शाता है।

जौनपुर अपने पारंपरिक परफ्यूम के लिए भी मशहूर है जिसे यहां इत्र कहा जाता है। अगर आपको भी खुशबुओं का शौक है तो आप भी इस शहर में आ सकते हैं। यहां पर शाही ब्रिज, अटल मस्जिद, जामा मस्जिद और शीतला चौकिया देख सकते हैं।

रेवा

रेवा

PC- Gobindgarh

मध्‍य प्रदेश में स्थित रेवा बहुत सुंदर और ऐतिहासिक शहर है। ये शहर तीसरी शताब्‍दी में बना था। ये शहर चित्रकारी, मार्बल के लेखों, टेराकोटा डिजाइन और सिल्‍वर कला के लिए बहुत लोकप्रिय है। अगर आप इतिहास और भारती की पंरपरा पर अध्‍ययन करना चाहते हैं तो रेवा जरूर आएं। सांस्‍कृतिक रूप से समृद्ध इस शहर का अतीत भी बहुत खास है और यहां पर आपको कई ऐतिहासिक इमारतें और सीमाएं देखने को मिलेंगीं।

यहां पर आप किले से लेकर महल तक देख सकते हैं। यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थलों में रेवा किला, गोविंदगढ़ किला, रेवा संग्रहालय, केओटी झरना और छाछाई झरना आदि देख सकते हैं।

चित्रकूट

चित्रकूट

PC-Engshubham

चित्रकूट, उत्तर प्रदेश का लोकप्रिय स्‍थान है और ये जगह मंदिरों और अन्‍य धार्मिक स्‍थलों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर कई तीर्थ स्‍थल हैं इसलिए इसे चित्रकूट धाम भी कहा जाता है।

तालाबों और प्राकृतिक छटाओं से घिरे होने के कारण प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफर्स वीकएंड पर यहां घूमने आ सकते हैं। यहां पर रामघाट, जानकी कुंड, गुप्‍त गोदावरी गुफा, हनुमान धरा और कामादगिरि परिक्रमा देख सकते हैं।

 मिर्जापुर

मिर्जापुर

PC- SimonP

मिर्जापुर आने का सबसे प्रमुख कारण है इसका ऐतिहासिक महत्‍व। ये उत्तर प्रदेश का व्‍यापारिक केंद्र होने के कारण भी प्रसिद्ध है। यहां पर अनेक कारपेट और ब्रासवेयर उद्योग स्‍थापित हैं। चूंकि ये जगह वैदिक काल जितनी प्राचीन है इसलिए यहां पर कई पर्यटक स्‍थल मौजूद हैं।

यहां पर आप ऐतिहासिक इमारतों से लेकर रिलैक्‍सिंग स्‍पॉट पर घूम सकते हैं। मिर्जापुर में छुनार किला, बरिया घाट, ओझाला पुल, क्‍लॉक टॉवर, विंध्‍याचल और काछवा बाजार जरूर देखें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+