Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »100 किलोमीटर की दूरी में जाने क्या है ख़ास बैंगलोर के आस पास

100 किलोमीटर की दूरी में जाने क्या है ख़ास बैंगलोर के आस पास

By Khushnuma

आईटी सिटी के नाम से जाना जाने वाला कर्नाटक का प्रमुख शहर बैंगलोर एक सौंदर्य साम्राज्य होने के साथ साथ आकर्षण का केंद्र भी है। भीड़-भाड़ वाले मॉल, आम लोगों से खचाखच भरी सड़कें और गगनचुंबी इमारतें, ऐसा नजारा आपको देखने को मिलेगा बेंगलुरु में। ये हर मौसम में पर्यटकों का पसंदीदा स्थान रहा है। जहाँ लोग आसानी से अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं।

तो क्यों न इस वेकेशन बैंगलोर के साथ साथ बैंगलोर के आस-पास की खूबसूरती के भी दर्शन किये जाएँ। चलिए जानते हैं की बैंगलोर से 100 किलोमीटर की दूरी पर क्या है कुछ ख़ास जो आपकी छुट्टियों में चार चाँद लगा सकता है। बेंगलुरु से मुथयाला माधुवु, मैसूर, श्रवणबेलगोला,नागरहोल, बांदीपुर, रंगनाथिटु, बेलूर और हैलेबिड जैसे पर्यटन स्थल तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।
पढ़ें: गुलाबी मौसम में मन को लुभाते बैंगलोर के आस-पास के पर्यटन स्थल

पिरामिड वैली

पिरामिड वैली

बैंगलोर के पास तक़रीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर भारत के सबसे बड़े पिरामिड वैली में से एक है। यहाँ का शांत वातावरण आपको बेहद पसंद आएगा। पिरामिड वैली के पास की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियां, जल निकाय आदि इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देती हैं।

नृत्यग्राम डांस विलेज

नृत्यग्राम डांस विलेज

नृत्यग्राम अपने अदभुत माहौल और सांस्कृतिक रूप के कारण निश्चित ही सैर करने लायक है। यह अद्वितीय नृत्य गांव बैंगलोर के ग्रामीण जिले में हेसारगट्टा में स्थित है। यह बैंगलोर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है। गाँव के पीछे तथ्य इस गांव की संकल्पना प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना प्रोतिमा बेदी द्वारा की गई थी।

Image Courtesy:Flickr upload bot

चुन्ची फॉल्स

चुन्ची फॉल्स

यह झरना बैंगलोर से 55 किलोमीटर दूर है यहाँ का खूबसूरत आकर्षक नज़ारा देख पर्यटक यहाँ आकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यह पिकनिक मनाने के लिए बेहद आकर्षक स्थल है।

बन्नेरुघट्टा जैव उद्यान

बन्नेरुघट्टा जैव उद्यान

बनरगट्टा वन्यजीवन उद्यान बैंगलोर शहर के दक्षिण में 22 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह उद्यान लगभग 104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके अंतर्गत बैंगलोर वन विभाग के अनेकल श्रेणी के दस संरक्षित वन आते हैं। 1971 में स्थापित इस उद्यान में प्रकृति रिजर्व, चिड़ियाघर, बच्चों का पार्क, मत्स्यालय, मगरमच्छ पार्क, संग्रहालय, तितली पार्क, साँप पार्क और यहाँ तक कि पालतू जानवर भी हैं। यहाँ के वनों में घने वृक्ष और कंटीली झाडियाँ भी हैं।

Image Courtesy:Muhammad Mahdi

दोद्दा आलादा मारा

दोद्दा आलादा मारा

बैंगलोर से 28 किलोमीटर दूर 400 साल पुराने बरगद के पेड़ों वाला यह स्थल प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक रोमांचक पिकनिक स्पॉट है। इसे अंग्रेज़ी में 'बिग बनयान ट्री' पार्क भी कहते हैं। शहर की हलचल से दूर सुख और शांत वातावरण वाला ये स्थल पर्यटकों को खूब पसंद आता है। यहाँ रोमांचक ऊंचाइयों-नीचाइयों के साथ साथ ऑक्सीज़न की भरमार मात्रा भी है। यहाँ लोग पेड़ों की ठंडी छाओं में बैठ कर यहाँ के खूबसूरत दृश्यों का नज़ारा करते हैं।

Image Courtesy:Wiki name

वंडर ला

वंडर ला

वंडर ला बैंगलोर से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह छुट्टियों में पिकनिक मनाने का एक प्रसिद्ध स्थल है। यह पार्क बच्चों के साथ साथ पूरे परिवार के लिए एक सुखद मय स्पॉट है। यहाँ झूले, गेम, बोटिंग आदि का आनंद उठा सकते हैं। इस पार्क में मार्च के आखिरी तारीख तक विशेष ऑफरों की भरमार है जहाँ आप अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं।

Image Courtesy:Flickr upload bot

सावनदुर्ग हिल्स

सावनदुर्ग हिल्स

सावनदुर्ग हिल्स बैंगलोर से 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पहाड़ी पर एक मंदिर है यह पर्यटकों के बीच खासा विख्यात है और यह दुनिया में पहली सबसे विशाल एकल पत्थर पहाड़ी होने के लिए जानी जाती है।

Image Courtesy:Paawak

रामनगर

रामनगर

रामनगरम, जिसे सिल्क सिटी (रेशम का शहर) भी कहा जाता है, बैंगलोर के दक्षिण पश्चिम में लगभग 50 किमी. की दूरी पर स्थित है और यह स्थान रामनगर जिले का मुख्यालय भी है। कर्नाटक के अन्य भागों की तरह यहाँ भी गंग, चोल, होय्सलास और मैसूर के राजाओं ने राज्य किया, परंतु सन 1970 के दौरान ‘शोले' फिल्म की शूटिंग इस स्थान पर हुई और इस स्थान को प्रसिद्धि मिली।

Image Courtesy:Shyamal

मुथ्यलामादुवु

मुथ्यलामादुवु

यह पिकनिक स्पॉट बैंगलोर से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ एक बेहद खूबसूरत करामाती झरना और एक कलाकृति वाला मंदिर है। यह पर्ल घाटी के रूप में जाना जाता है। बैंगलोर के निकट स्थित ये स्थल बेहद लोकप्रिय है। यहाँ एक खूबसूरत मोतियों सा गिरता झरना इस स्थल के आकर्षण को बड़ा देता है। यहाँ की पर्वत श्रृंखलाएँ प्रसिद्ध हैं। अक्सर यहाँ लोग ट्रैकिंग करने आते हैं।

शिव गंगा हिल

शिव गंगा हिल

शिव गंगा हिल बैंगलोर से 56 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पहाड़ी तक़रीबन 4600 फुट ऊँची है। अगर आप ट्रेकिंग के शौक़ीन हैं तो यहाँ आकर आपको अच्छा लगेगा।

Image Courtesy:Manjeshpv

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

बैंगलोर जाने के लिए फ्लाइट, ट्रेन, बस व टैक्सी की अधिक जानकारी के लिए बस एक क्लिक करें-

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+