Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या करें अगर न्‍यू ईयर पर बाहर घूमने का नहीं है कोई प्‍लान?

क्या करें अगर न्‍यू ईयर पर बाहर घूमने का नहीं है कोई प्‍लान?

दिसम्बर महीना आते ही लोग नए साल की तैयारी शुरू कर देते हैं। इनमें कुछ लोग बाहर जाकर पब या बार में जाकर न्यू ईयर इव एंजॉय करते हैं तो कुछ किसी डेस्टिनेशन पर जाकर...। लेकिन अगर आपने अभी तक न्यू ईयर इव पर कहीं जाने के प्लानिंग नहीं की है या फिर आप घर पर ही पार्टी एंजॉय करना चाहते हैं तो आपके लिए इस लेख के जरिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आप घर पर रहकर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं...

1. डिशेज बनाकर

अगर आपका मन नहीं है कि आप कहीं बाहर जाए या फिर आपने कोई प्लानिंग नहीं की है तो आप घर पर ही कुछ अच्छा डिश बनाकर परिवारवालों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। इससे आप सभी एक साथ जब खाने के टेबल पर बैठेंगे तो काफी सारी बातें भी हो सकेंगी जो शायद आप सभी के बीच न होती हो। इस दौरान आप आगे की प्लानिंग भी कर सकते हैं।

new year party

2. रिलेटिव्स को बुलाकर

नए साल के दिन अगर आप चाहे तो किसी रिलेटिव्स के घर जा सकते हैं या फिर उन्हें अपने ही घर पर बुला लीजिए। इसके बाद आप सभी मिलकर मस्ती कर सकते हैं, पार्टी कर सकते हैं, पटाखे जला सकते हैं।

3. मूवी देखकर

आजकल इतनी भागम-भाग वाली जिंदगी हो गई है कि लोग अपने परिवार वालों के साथ सही से समय भी नहीं बिता पाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहे तो खाने के बाद एक अच्छी सी मूवी लगाकर सभी साथ में बैठकर देख सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं। इसी बहाने आप सभी एक साथ मस्ती कर सकेंगे।

new year party

4. क्रिएटिव एक्टिविटी कर के

नए साल के दिन अगर आप कहीं नहीं जा रहे हैं और घर पर रहकर ही कुछ अलग तरीके से न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाह रहे हैं तो आप कुछ क्रिएटिव एक्टिविटी कर सकते हैं। जैसे - अपने घर को सजाने के लिए या खुद के छिपे हुए टैलेंट को दिखाने के लिए कुछ पॉटरी या आर्ट बगैरहा बना सकते हैं और इसे अपने घर में सजाए।

5. इनडोर गेम्स खेलकर

नए साल के मौके पर आप चाहे तो अपने दोस्तों को बुला लीजिए और साथ में सभी इनडोर गेम्स को एंजॉय कर सकते हैं। इनडोर गेम्स खेलते हुए आप कुछ खाने के लिए ऑर्डर कर लीजिए और जायके के साथ-साथ खेल का आनंद लीजिए।

6. हाउस पार्टी

नए साल के मौके पर आप हाउस पार्टी भी एंजॉय कर सकते हैं। अपने चाहने वालों, रिश्तेदारों या दोस्तों को घर बुलाकर साथ पार्टी कर सकते हैं और केक कटिंग कर सकते हैं। इससे आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान भी आ जाएगी और शांति से घर पर ही न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकेंगे।

new year party

7. कैंडिल लाइट डिनर

नए साल के मौके पर अधिकतर दोस्तों का ग्रुप या पार्टनर्स घूमने के लिए कहीं बाहर की प्लानिंग करते हैं। ऐसे में अगर आप शांत स्वभाव वाले हैं या फिर आपको बाहर जाना और भीड़-भाड़ में ज्यादा समय बिताना अच्छा नहीं लगता तो आप अपने पार्टनर के साथ घर पर ही कैंडिल लाइट डिनर कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+